इसलिए यह फैसला मानगो फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी लाने और जाम से राहत देने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है. फ्लाई ओवर के लिए पिलर पर बेड रखने का काम शुरू होने वाला है. ऐसी स्थिति में मानगो चौक से डिमना चौक व पारडीह चौक की ओर से जाने वाले सड़क के एक लेन से वाहनों की आवाजाही हो पाएगी. ऐसी स्थिति में जाम की समस्या और बढ़ जाएगी. जाम से बचाव के लिए अस्थाई तौर पर आईएसबीटी का निर्माण कराया जा रहा रहा है, जहां से जहां से लंबी दूरी की बसों का परिचालन शुरू किया…
Author: News Desk
New Delhi. सरकार ने एक अप्रैल से प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को वापस ले लिया है. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि यह कदम किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है. बयान में कहा गया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग से पत्र मिलने के बाद राजस्व विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के लिए प्याज की वाजिब कीमत बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है. रबी…
New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल कर दी है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष अपने निष्कर्ष प्रस्तुत किये हैं और अब अदालत को तय करना है कि वह (मामले को बंद करने की) रिपोर्ट को स्वीकार करती है या आगे जांच के निर्देश देती है. सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में 14 जून, 2020 को फंदे से लटके हुए पाए गए थे. वह 34 साल के थे.…
New Delhi. प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है. भारतीय ज्ञानपीठ ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के मुताबिक, शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए इस सम्मान के वास्ते चुना गया है. वह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा. बयान के मुताबिक, प्रसिद्ध कथाकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की…
Patna. बिहार के पटना में शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान सुरभि राज के रूप में हुई है. पटना सिटी-1 के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अतुलेश झा ने बताया कि सुरभि पटना के अगमकुआं इलाके में स्थित अस्पताल की निदेशक थी, लेकिन वह चिकित्सक नहीं थी. उन्होंने बताया कि अगमकुआं थाने को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि अस्पताल के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई है.…
Jamshedpur. रविवार को कोल्हान व संताल परगना को छोड़ कर राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाये रह सकते हैं और वज्रपात की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को कोल्हान व संताल परगना में तेज हवा के साथ गर्जन, वज्रपात व बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है. रविवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. जिससे गरमी व उमस से जन जीवन…
Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में ‘सरना स्थल’ (आदिवासियों के धार्मिक स्थल) के पास फ्लाईओवर के निर्माण के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से बुलाए गए 18 घंटे के बंद के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को अवरूद्ध किया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. उन्होंने सड़कों पर टायर जलाए और शहर के बाजार बंद करा दिए. आदिवासी संगठन सिरम टोली में बनाए जा रहे ‘रैंप’ को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनका दावा है कि इससे धार्मिक स्थल तक पहुंच बाधित होती है…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष और न्यायसंगत नहीं हो सकता है. सोरेन ने लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी कार्य योजना तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मांग का समर्थन किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि मैं आज तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री श्री एमके स्टालिन जी द्वारा परिसीमन के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक का स्वागत करता हूं. केवल जनसंख्या के आधार पर परिसीमन निष्पक्ष…
Kolkata. कोलकाता के ईडन गार्डंस में शुक्रवार से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आइपीएल की रंगारंग शुरुआत हुई. 65 दिनों तक चलनेवाले लीग के उद्घाटन समारोह में श्रेया घोषाल के साथ ही दिशा पाटनी और करण औजला अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज की जादू से हर किसी का मन मोह लिया. इधर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के मौजूदा सत्र के पहले मैच में शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराया. आरसीबी ने केकेआर को आठ विकेट पर 174 रन पर रोकने…
Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे अनिल मुर्मू नामक युवक ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. उसका शव एक पेड़ से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनिल मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था. इसी साल जनवरी महीने में काम के सिलसिले में यहां अपनी बहन के घर परसुडीह आया था और यही रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही अनिल घर से गायब…
