Author: News Desk

Jamshedpur.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शनिवार को कीताडीह स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने इवीएम वेयर हाउस की जांच की. इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने वहां रखे इवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव का जायजा लिया. साथ ही तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करने का निर्देश निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को दिया. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह मौजूद रहीं.

Read More

Giridih. गिरिडीह जिले में शनिवार को दो मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. जर्जर भवन की छत गिर जाने से ये हादसा हुआ है.मध्य विद्यालय दुधीटांड़ के जर्जर भवन की छत को तोड़कर छड़ निकालने के दौरान शनिवार की शाम हुए हादसे में तीन मजदूर दब गये. इसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, एक मजदूर को स्थानीय ग्रामीण बाहर निकालने में सफल रहे. जानकारी मिलने के बाद आसपास गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. लेकिन छत की स्थिति को देखते हुए कोई भी मजदूरों को बचाने के लिए…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह के सरकारी स्कूल में हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया. यहां कुंवर सिंह रोड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सौरभ शर्मा की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव और सूरज बांडरा उर्फ मुतु को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी. ऐसे दिया वारदात को अंजाम सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपियों ने पवन के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम दिया था, जिससे मिले पैसे…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना घटी. मंत्री हफीजुल हसन सदन में अपनी भूमिका निभा रहे थे, तभी उन्होंने फोन पर किसी से बात करना शुरू कर दिया. इस पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने उन्हें टोकते हुए कहा कि मंत्री का फोन पर बात करना सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहा है. विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री का फोन जब्त कर लिया. यह घटना तब घटी जब प्रदीप यादव सरकार से सवाल पूछ रहे थे और मंत्री सुदिव्य सोनू उन सवालों का…

Read More

Ranchi. झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कई प्रायोजित योजनाओं के लिए अपने अनुदान में कटौती की है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हुआ है. विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार जल्द ही केंद्र द्वारा राज्य को दिए जाने वाले अनुदान, ऋण और विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर उनके प्रभाव का व्यापक अध्ययन करेगी. सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि झारखंड को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र से अनुदान के रूप में 2022-23…

Read More

Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में रिटायर्ड पुलिसकर्मी कामेश्वर प्रसाद सिंह के घर में 16 मार्च की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सतपाल सिंह (न्यू टाटा लाइन, सिदगोड़ा), जगजीत सिंह उर्फ सोनू सिंह उर्फ सोनू बदनाम ( भालूबासा, सीतारामडेरा), संतोष सिंह (मोहरदा, बिरसानगर), प्रीतपाल सिंह उर्फ सोनू…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल को भारी नुकसान पहुंचाया है. यहां सारंडा में IED विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के SI की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वनग्राम मरंगपोंगा वन क्षेत्र के पास अपराह्न करीब 2.30 बजे संवर्धित विस्फोटक उपकरण (IED) में विस्फोट हुआ था. उन्होंने बताया कि यह विस्फोट उस दौरान हुआ जब क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था. जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों ने…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत IED ब्लास्ट हुआ है. जिसमें सीआरपीएफ 197 बटालियन के दो जवान के घायल होने की सूचना है. एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों की जानकारी के अनुसार इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 197 एक सब इंस्पेक्टर एवं एक जवान के घायल होने की सूचना है. हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है.

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा में बजट सत्र में शनिवार को जमशेदपुर की 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा उठा. भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित 86 बस्तियों के लोगों को कब तक मालिकाना हक मिलेगा? पूर्णिमा दास ने विधानसभा में कहा कि भाजपा, झामुमो और अन्य दलों के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को मालिकाना हक देने का आश्वासन दिया था। झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने भी बस्ती में जाकर इस आश्वासन को दोहराया था. “लेकिन सरकार इस मामले…

Read More

Vijayawada. नाश्ते पर हुई एक मुलाकात ने विजयवाड़ा में प्रस्तावित हिंदुजा समूह के एक स्थगित बस कारखाने को पुनर्जीवित करने का रास्ता खोल दिया. दुनिया के पांचवें सबसे बड़े बस निर्माता अशोक लेलैंड ने 2018 में आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के पास एक नया कारखाना स्थापित करने की घोषणा की थी. सालाना 4,800 बसों की क्षमता वाले इस संयंत्र का मार्च, 2018 में शिलान्यास भी हो गया, लेकिन राज्य में सरकार बदल जाने के कारण इस पर काम बंद हो गया था. पिछले साल राज्य में एक बार फिर सरकार बदलने के बाद नारा लोकेश रोजगार सृजन पर मंत्रिमंडल समिति…

Read More