Amarnath Yatra 2025: श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह 9 अगस्त तक चलेगी. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को इस बार कुल 38 दिन मिलेंगे. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस बार सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर यात्रा परमिट जारी किए जा रहे हैं. श्रद्धालु समय रहते अपनी बुकिंग करा लें ताकि यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो. कैसे करें पंजीकरण? (Amarnath Yatra 2025) यात्रा के…
Author: News Desk
जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में शून्य काल के दौरान बागबेड़ा में कचरा डिस्पोजल का स्थान सुनिश्चित करने की मांग उठाई है. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बागबेड़ा में लाखों की आबादी होने के बावजूद कचरा डिस्पोजल का कोई स्थान सुनिश्चित नहीं है. इस कारण मच्छर, प्रदूषण एवं कई बीमारियों का खतरा बना रहता है. उन्होंने सरकार से कचरा डिस्पोजल करने के लिए जल्द ही जगह उपलब्ध कराने की मांग की है. विदित हो कि बागबेड़ा में कचरा फेंकने का स्थान सुनिश्चित नहीं होने के कारण जगह-जगह मुख्य सड़क चौराहे पर कचरो का ढेर पड़ा हुआ…
Ranchi.रांची के सिरमटोली में केंद्रीय सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप बनाने के विरोध में आज शहर बंद का ऐलान किया गया है. सिरम टोली फ्लाइओवर रैंप विवाद को लेकर बुलाया गया रांची बंद का असर सुबह से ही कई इलाकों में दिखने लगा है. लोवाडीह चौक के पास बंद समर्थकों ने आने जाने वाले वाहनों को रोक दिया है. वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है. वहीं, कांके में भी यही स्थिति है. बंद समर्थकों ने मुख्य सड़क पर आवागमन रोक दिया. मुख्य चौक…
जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma) के बंगले से कैश बरामद होने के मामले में अब नया मोड़ आया है. दिल्ली (Delhi) फायर डिपार्टमेंट के चीफ कैश मिलने के दावे से इंकार कर दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के न्यायाधीश वर्मा के घर आग लगने और बंगले से कैश मिलने के दावे के बीच फायर डिपार्टमेंट चीफ अतुल गर्ग का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि आग बुझाने के दौरान उनके कर्मचारियों को कोई कैश नहीं मिला. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले में…
पलामू : डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की मौत उस समय हो गई, जब वह अपनी बाइक (JH 03 R 8691) से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. घटना शनिवार के तड़के करीब 2.55 बजे की है. युवक की पहचान जीएलए कॉलेज रोड निवासी कंचन कुमार राज के रूप में हुई है. इस घटना से डाउन लाइन पर सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन करीब 1 घंटे तक बाधित रहा. वहीं, मालगाड़ियों का परिचालन दूसरे ट्रैक से कराया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे नियंत्रण कक्ष द्वारा पटना – बरकाकाना – पलामू एक्सप्रेस…
Jamshedpur. Tata Steel में कर्मचारियों की प्रोन्नति के लिए अप्रेजल सिस्टम लागू किया जा सकता है. कर्मचारियों के प्रमोशन का सिस्टम बदलने वाला है. इसके तहत सुपरवाइजर और अफसर के अप्रेजल के आधार पर प्रमोशन देने की तैयारी की गयी है. कर्मचारियों की योग्यता, उनके अनुभव और परफॉर्मेंस के साथ उनके व्यवहार को आधार बनाते हुए प्रमोशन देने की योजना बनायी गयी है. बताया जाता है कि यूनियन को भी मौखिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी गयी है.अप्रेजल के लिए चार बिंदु होंगे, जिनके आधार पर मैट्रिक्स तैयार किया जाएगा. इन बिंदुओं में कर्मचारियों का व्यवहार, उनका परफॉर्मेंस, योग्यता…
Kolkata. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच शनिवार को यहां होनेवाले मैच से इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 18वें सत्र का आगाज होगा.आइपीएल 2025 में कम से कम सात टीम नये कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी. इनमें से कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारण से कुछ मैच में ही अपनी टीम की अगुआई करेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत एक शानदार उद्घाटन समारोह शाम छह बजे से शुरू होगा. बारिश हालांकि इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है, क्योंकि मौसम विभाग में शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है. ये सितारें बिखरेंगे चमक बंगाल…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में 20 मार्च से मौसम बदल गया है. लगभग पूरे राज्य में तेज हवा के साथ वज्रपात, मेघ गर्जन, ओलावृष्टि और बारिश हो गई है. लगातार हो रही इस बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश बीते दो दिनों में पूरे राज्य में प्रभाव डाले हुए है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल की खाड़ी की नम हवा और उत्तर भारत से आ रही हवा के कारण पूरे झारखंड में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो यही स्थिति 23 मार्च को भी रहेगी.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले की वोटर लिस्ट में 60 हजार शहरी वोटरों के नाम दर्ज हैं, लेकिन उनका घर अस्तित्व में नहीं है. कई क्षेत्रों में कंपनियों द्वारा क्वार्टर तोड़े जाने के बाद भी वहां रहने वाले वोटरों के नाम अब भी सूची में दर्ज हैं. जिला कांग्रेस ने इस गड़बड़ी को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. कांग्रेस की शिकायत के बाद डीसी अनन्य मित्तल ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपरवाइजर और बीएलओ की टीम को भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है. सत्यापन में जो वोटर अपने पते पर नहीं मिलेंगे, उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाये जायेंगे. गत 17 मार्च…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में 22.12 लाख करोड़ रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 557.45 अंक यानी 0.73 प्रतिशत उछलकर 76,905.51 अंक पर बंद हुआ. व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.05 प्रतिशत और मिडकैप सूचकांक में 1.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई. यह सेंसेक्स में तेजी का लगातार पांचवां दिन रहा. इन पांच सत्रों में सेंसेक्स में चार प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज की गई है. तेजी के इस दौर में बीएसई पर…
