जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया . इस दौरान 70 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक व निजी समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा . फरियादियों ने स्थानांतरण, जमीन सम्बन्धी विवाद, ईलाज में सहयोग, सड़क संबंधी, रोजगार, मजदूरी भुगतान, सरना/जाहेर स्थान के संबंध में समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया . इस दौरान कई…
Author: News Desk
धनबाद. पूर्व मध्य रेलवे के रनिंग कर्मचारियों पर बढ़ते हुए कार्य दबाव तथा उनके अन्य समस्याओं के समाधान के प्रति जोनल एवं मंडल रेल प्रशासन की उपेक्षापूर्ण व्यवहार के प्रतिरोध स्वरूप ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा के दिशा निर्देश के तथा ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव और अपर महामंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन के आदेश अनुसार पूर्व मध्य रेल सभी जोन के शाखा स्तर पर रनिंग कर्मचारियों को जागरूक करते हुए एवं उनकी सक्रिय सहभागिता से दिनांक 21 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हिल कॉलोनी स्थित शाखा दो…
Ranchi. आदिवासी संगठनों ने 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया है. रांची के सिरम टोली फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर आदिवासी संगठनों ने 22 मार्च को रांची बंद का अह्वान किया है. इस दिन संगठन के सदस्य सुबह से ही सड़क पर उतरकर चक्का जाम करके राजधानी को बंद करवायेंगे. हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, अस्पताल संचालकों, दवा दुकान के कर्मियों, एबुलेंस चालकों और मरीजों को इस बंद से मुक्त रखा गया है. बंद का समर्थन करने वाले लोगों ने भी इसे सफल बनाने के लिए राजधानीवासियों से सहयोग की अपील की है. आदिवासियों ने चेतावनी दी…
Ranchi.झारखंड विधानसभा सत्र के 15 वें दिन शुक्रवार को हेमंत सोरेन सरकार के दो मंत्री आपस में ही भिड़ गये. इससे सदन के अंदर का माहौल गर्म हो गया. दरअसल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कह दिया कि वे बहुत जानकार हो गये हैं. यही कारण है कि वह हर बात पर फुदकने लगते हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मंत्री सुदिव्य सोनू के समर्थन में कहा कि वे संसदीय कार्य की जिम्मेवारी निभा रहे हैं. झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस…
Ranchi. झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोह के सोशल मीडिया हैंडलर्स की तलाश और पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. जेल में बंद अपराधियों और एनकाउंटर में मारे गए अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट धड़ल्ले से एक्टिव हैं, जिनमें तरह-तरह की धमकी भरे पोस्ट भी किए जा रहे हैं. अब ऐसे अकाउंट हैंडलर्स पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है.एटीएस सोशल मीडिया में सक्रिय गैंगस्टर और इसके गुर्गों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगा. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद एटीएस ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. सोशल मीडिया में गिरोह को चलानेवाले हैंडलर…
New Delhi.जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (समूह) अनुराग मंत्री के अपने पद से इस्तीफा देने की शुक्रवार को घोषणा की. जेएसएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह चार अप्रैल 2025 को कामकाजी समय समाप्त होने के बाद से कार्यकारी निदेशक और समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद से मुक्त हो जाएंगे. इसमें कहा गया, मंत्री ने नए पेशेवर अवसरों की तलाश के लिए इन पदों से इस्तीफा दिया है. जेएसएल भारत की सबसे बड़ी ‘स्टेनलेस स्टील’ उत्पादक कंपनी है.
New Delhi. दिल्ली हाइकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के यहां स्थित आधिकारिक आवास से कथित रूप से बड़ी नकद राशि बरामद होने की घटना के बाद, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कथित घटना के बाद तत्काल एक बैठक की और न्यायमूर्ति वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया. न्यायमूर्ति वर्मा का प्रस्तावित स्थानांतरण केंद्र द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद प्रभावी हो सकता है। इस सिफारिश…
Ranchi. वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नयी दिल्ली ले जाया गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के स्टेट हैंगर में वित्त मंत्री से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. वित्त मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें उपचार के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें पल्मोनरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखने का निर्णय लिया था.
Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र के खानकाह के पास मध्य विद्यालय में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. स्कूल में शुक्रवार की सुबह 24 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान सौरभ शर्मा उर्फ पवन के रूप में हुई है. शुक्रवार की सुबह जब स्कूल खोला गया, तो क्लास रूम में खून से लथपथ शव देखा गया. इसके बाद स्कूल के अध्यापकों ने तत्काल उलीडीह ओपी पुलिस को शव मिलने की सूचना दी. शव होने की सूचना मिलने के बाद उलीडीह पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की बहन नीतू बोपाई…
Kalinganagar. Tata Steel के कलिंगानगर स्थित प्लांट में हादसा सामने आया है. यहां Steel Melting Shop में ब्लास्ट में कई कर्मचारियों के घायल होने की सूचना हैं. घायलों का इलाज टाटा स्टील मेडिका अस्पताल में चल रहा है. हालांकि, Tata Steel का दावा है कि किसी कर्मचारी को गंभीर चोट नहीं आई है. बताया जाता है कि Steel Melting Shop में सुबह की पाली में काम चल रहा था. इसी बीच अचानक ब्लास्ट हुआ, जिससे वहां काम कर रहे करीब मजदूर घायल हो गए. घटना के बाद क्विक रिस्पांस टीम ने कार्रवाई शुरू की और सभी को तत्काल अस्पताल ले…
