Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने के बाद लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली. रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. जमशेदपुर में कई जगह आंधी में पेड़ उखड़ गये. इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. राज्य में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. मौसम में बदलाव के कारण बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार किसानों से धान की खरीद में तेजी लाने और उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए राज्य में चावल मिलों की संख्या बढ़ा रही है. सोरेन, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के विधायक जयराम महतो द्वारा धान खरीद के लिए किसानों को भुगतान में देरी के संबंध में विधानसभा में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे. महतो ने यह भी पूछा कि क्या सरकार धान खरीद के लिए एकमुश्त भुगतान प्रणाली लागू कर सकती है? खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री…

Read More

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए. इस घटना में एक जवान की भी मृत्यु हो गई.पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तथा कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए और एक जवान की भी मृत्यु हो गई, जबकि कांकेर जिले में चार अन्य नक्सली मारे गए. उन्होंने बताया…

Read More

Chakardharpur.चक्रधरपुर के डीआरएम सभागार में गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन और दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के बीच पीएनएम की बैठक शुरू हुई. यह बैठक शुक्रवार को भी होगी. वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ ऋषभ सिन्हा की अध्यक्षता में हुई पीएनएम के पहले दिन मेंस यूनियन ने कर्मचारियों से जुड़े 30 मुद्दों का प्रमुखता के साथ उठाया. इसमें चार मुद्दों पर रेल प्रशासन ने सहमति जतायी. बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गयी. मेंस यूनियन की ओर से चक्रधरपुर, टाटानगर व बंडामुंडा रेलवे अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने,…

Read More

Saraikela.सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराध रोकने को लेकर अभियान चलाया. पुलिस की 27 टीमों ने पूरे जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र में 100 से अधिक स्थानों पर दबिश देकर 13 अपराधियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिला में अपराध नियंत्रण के लिए बुधवार देर रात अभियान चलाया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित 27 टीमों में 185 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था. इसमें सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक भी शामिल रहे. आदित्यपुर थाना क्षेत्र से शाहिद आलम उर्फ सद्दाम, कन्हैया कुमार पंडित, जियारुल हक उर्फ गोलु, पेजैनुल…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के ज्योतिनगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. 37 वर्षीय पेंटर विश्वजीत राय की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई. विश्वजीत ज्योतिनगर में सतेंद्र साहू के घर पर पेंटिंग का काम कर रहे थे. मृतक गोविंदपुर के जाहेरा टोला में अपने ससुराल में रहता था, लेकिन मूल रूप से ओडिशा का निवासी था. घटना गुरुवार सुबह की है. विश्वजीत ठेकेदार कप्पू गोंडल के अधीन पिछले 10 वर्षों से पेंटिंग का काम कर रहा था. गुरुवार को मकान मालिक सत्येंद्र साहू के घर पर काम के दौरान सीढ़ी खिसकने से उसका…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने जब कड़ाई से परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो उनके अलग-अलग बयान सामने आए. इस पर पुलिस को शक हुआ और फिर पूछताछ में पता चला कि घर में चोरी नहीं हुई है. पत्नी ने मोहम्मद एकलाख का इलाज करने के लिए जेवर गिरवी रख दी है और जब उसने जेवरात के बारे में पूछा तो पत्नी ने चोरी की कहानी गढ़ दी. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है. गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह मोहम्मद एकलाख ने उलीडीह…

Read More

20 मार्च से 20 अप्रैल तक oral health से जुड़ी गतिविधियों का अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में होगा आयोजन मुंह तथा मसूड़ों की साफ सफाई के बारे में लोगों को किया जायेगा जागरूक, जांच के साथ मिलेगी उपचार  जमशेदपुर. सदर अस्पताल, खासमहल में गुरुवार को विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस (world oral health Day) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा आनीन्द्य मित्रा, डीएलओ डॉ मृत्युंजय धावड़िया, डॉ विमलेश कुमार, डॉ प्रीति पाण्डेय पांडे, डॉ. मोजिंदर बिरूआ आदि उपस्थित थे. दिनांक 20 मार्च से 20 अप्रैल तक चलने वाली…

Read More

नई दिल्ली, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गुरुवार को राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 रेल कर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेल को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान की जबकि उत्तर रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी प्रदान की गई. आदर्श उत्पादन इकाई श्रेणी में बनारस रेल इंजन कारखाना को प्रथम और आरडीएसओ लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मंडल श्रेणी में रतलाम मंडल को आचार्य महावीर प्रसाद रनिंग शील्ड दी गई. रेल स्प्रिंग कारखाना, उत्तर मध्य रेल को आदर्श स्टेशन व कारखाना श्रेणी में रेल मंत्री राजभाषा…

Read More

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में शाामिल हुये. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवम्बर, 2005 से जब से हम लोग सरकार में आये, तभी से राज्य में कानून का राज है. हम लोग राज्य के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006-7 में लड़के लड़कियों के लिए पोशाक योजना शुरू की गयी. वर्ष 2008 में नौंवी क्लास की लड़कियों के लिए साईकिल योजना चलाई गयी. फिर वर्ष 2010 से लडकों के लिए भी साईकिल योजना शुरू की गयी.…

Read More