– जवानों, उनके परिवारों तथा आश्रितों की मानसिक स्वास्थ्य समस्या पर होगा फोकस नई दिल्ली. अब देश के रक्षा कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निम्हांस) सहयोग करेगा. इसके लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने गुरुवार को अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. यह समझौता तीनों सेनाओं के जवानों, उनके परिवारों तथा आश्रितों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने पर केंद्रित होगा. सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन और निम्हांस की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति…
Author: News Desk
New Delhi. बीसीसीआई ने दुबई में इस महीने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिये 58 करोड़ रूपये नकद पुरस्कार का ऐलान किया. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती. यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा. बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहा, लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है. यह पुरस्कार विश्व स्तर पर टीम इंडिया की…
Hazaribag. हजारीबाग के उरीमारी क्षेत्र में बुधवार रात उग्रवादियों ने फिर से उत्पात मचाया. हथियारबंद उग्रवादियों ने न्यू बिरसा कोल डिपो में लेवी की मांग को लेकर देर रात फायरिंग की और एक सीसीएल कर्मी को गोली मार दी. इसके अलावा, उग्रवादियों ने एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी और दो अन्य जेसीबी और तीन हाईवा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी के मुताबिक, उग्रवादियों ने बुधवार की रात 12 से 1 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया. हमले के दौरान पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक सीसीएल कर्मी के पैर में गोली…
Jamshedpur.जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर की है. बुधवार की रात मोहम्मद अखलाक खान के घर पर चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ कर लाखों के जेवरात व नकदी पार कर दिए हैं. चोर इस घर से तकरीबन 95 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों का पता लगाया जा रहा है.जल्द…
Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार रात मंत्री को सांस लेने में तकलीफ और खांसी की समस्या हुई, जिससे डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया. अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, राधाकृष्ण किशोर का परीक्षण ऑर्किड अस्पताल में ओपीडी में छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निशीथ ने किया. उनके सीटी स्कैन से पता चला कि उनके फेफड़ों में हल्का इन्फेक्शन है. इसके अलावा, इस इन्फेक्शन से संबंधित जांच के लिए कुछ सैंपल भी लिए गए हैं. डॉक्टरों…
Ranchi. झारखंड सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सभी पीला और गुलाबी राशन कार्ड धारकों को 31 मार्च तक इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा. इसके लिए राज्य सरकार ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जो आगामी कुछ दिनों में राज्यभर में चलाया जाएगा. राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक विशेष ‘ई-केवाईसी सप्ताह’ का आयोजन किया है, जो 21 मार्च से 27 मार्च तक चलेगा. इस दौरान, जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार घर-घर जाकर कार्डधारकों का ई-केवाईसी करेंगे. यह पहल सुनिश्चित करेगी कि हर कार्डधारक का आधार…
Jamshedpur. टाटा स्टील की नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड में नौकरी का सुनहरा मौका है. कंपनी की ओर से बहाली निकाली गयी है. यह बहाली जूनियर इंजीनियर के स्तर की होगी. 27 मार्च तक आवेदन करना है. केमिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारकों से आवेदन मांगे गये हैं. नियुक्त उम्मीदवारों को रोटेटिंग शिफ्ट में एनआइएनएल कलिंगनगर में रखा जा सकता है. चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षु (संशोधन) अधिनियम, 1973 के तहत एक वर्ष के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पूर्वी क्षेत्र) के साथ पंजीकृत किया जाएगा, जो उनकी पात्रता (वैकल्पिक) के अधीन है. जिन उम्मीदवारों ने अपना प्रशिक्षु प्रशिक्षण पूरा कर लिया…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है. बादल छाये हुए हैं.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र रांची ने अलर्ट जारी कर दिये हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 16 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग ने किसानों को खास सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. आम लोगों से अपील की गयी है कि वे सुरक्षित जगहों पर शरण लें. किसी…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि विभिन्न ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणियों का किराया उनमें दी जाने वाली सुविधाओं पर आधारित होता है तथा विभिन्न प्रकार के यात्री वर्गों के लिए अलग-अलग ट्रेन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. मंत्री ने वंदे भारत ट्रेनों के अधिक किराये के संबंध में लोकसभा में पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. असम के धुबरी से कांग्रेस सदस्य रकीबुल हुसैन ने अपने प्रश्न के माध्यम से यह जानना चाहा था कि क्या सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस के किराये को कम करने पर विचार किया है ताकि…
Hazaribag. हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी में आज सड़क हादसा हो गया. इसमें एक की मौत हो गयी है, जबकि छह लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. एनएच-2 स्थित दनुआ घाटी फिर सड़क हादसे की गवाह बनी. धनबाद से औरंगाबाद जा रही एक कार समेत तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार आशीष कुमार (23) की मौत हो गयी, जबकि कार पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना…
