Author: News Desk

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान विभिन्न ट्रेनों के ठहराव समाप्त किए जाने के विपक्षी सदस्यों के दावों को खारिज करते हुए बुधवार को लोकसभा में कहा कि पटरियों की मरम्मत के लिए 2019 में ही यह कठिन फैसला ले लिया गया था. वैष्णव ने प्रश्नकाल में कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हमें विभिन्न स्टेशनों के अनेक ठहराव समाप्त करने से संबंधित जटिल तकनीकी पहलुओं को समझना होगा. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के हित में पटरियों की मरम्मत के लिए इस तरह का…

Read More

New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर पथकर (Toll Tax) के लिए एक नई नीति की घोषणा करेगी, जिसमें उपभोक्ताओं को उचित रियायत दी जाएगी. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क बुनियादी ढांचे के निर्माण पर बहुत खर्च कर रही है और इसलिए पथकर आवश्यक है. गडकरी ने कहा,‘यह विभाग की नीति है कि जब आपको अच्छी सड़क चाहिए, तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा.असम के बारे में, उन्होंने कहा कि सरकार तीन लाख…

Read More

Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को प्रभारी मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि हर राज्य में पथ परिवहन निगम घाटा में चल रहा है. सभी राज्यों के राज्य पथ परिवहन का अध्ययन के बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा. विधायक राजेश कच्छप की ओर राज्य में पथ परिवहन निगम के गठन को लेकर उठाये गये सवाल पर मंत्री ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है. राज्य परिवहन प्राधिकार की ओर से अंतर्रराज्यीय एवं अन्य राज्यों के बीच तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राज्य के अंदर…

Read More

पूर्वी चंपारण. सोशल मीडिया पर भारतीय संविधान को अपशब्द बोलने वाले एक पोस्ट के विरुद्ध एसपी के निर्देश पर कारवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया. जिले में सोशल मीडिया एकांउट के माॅनिटरिंग के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने पाया कि शिवम कुमार नामक युवक के एकांउट से सोशल मीडिया पर भारत के संविधान पर अभद्र टिप्पणी की गयी है. उक्त पोस्ट पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने संज्ञान लेने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त अभियुक्त कोटवा थाने के हेमन छपरा गांव का शिवम कुमार बताया गया है. 19 मार्च को वायरल हुए उक्त पोस्ट…

Read More

ईडी ने पूछा-किशुन देव राय ने 3 हजार वर्ग फीट की जमीन मात्र 3 लाख 75 हज़ार रुपये में राबड़ी देवी को ही क्यों बेची? पटना. जमीन के बदले नौकरी मामले में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की. 70 वर्षीय लालू यादव सुबह करीब 10.30 बजे पटना में ईडी के बैंक रोड कार्यालय पहुंचे थे. उनकी सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती, जो पाटलिपुत्र से राजद की सांसद भी हैं, अपने पिता के साथ थीं. ईडी के अधिकारियों ने लालू यादव से पूछताछ में…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राशन कार्ड लोकप्रियता का कार्ड बन गया है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि क्या राशन कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच पाता है. कोर्ट ने कहा कि जब राज्य सरकारों से विकास के बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं कि उनके राज्य में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. साथ ही वे कहते हैं कि 75 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे है. आखिर इन तथ्यों में सामंजस्य कैसे हो सकता है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं अंजलि भारद्वाज और हर्ष मांदर की ओर से पेश वकील…

Read More

नई दिल्ली. राज्य सभा में बुधवार को गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद साकेत गोखले के बीच तीखी बहस देखने को मिली. चर्चा के दौरान गोखले ने ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया, जिस पर गृह मंत्री शाह ने उन्हें गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया. अमित शाह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं किसी की कृपा से नहीं, बल्कि जनता के समर्थन से चुनाव जीतकर यहां पहुंचा हूं.” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों का सम्मान नहीं करती,…

Read More

रांची. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएलएम) के विधायक जयराम महतो ने कहा कि राज्य में बने डैमों के पानी का उपयोग उद्योग कर रहे हैं, लेकिन इस पानी का उपयोग कृषि कार्य के लिए कैसे हो इसे सरकार सुनिश्चित करे. उन्होंने सरकार से गिरिडीह में बननेवाले डैम के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की. ताकि आसपास के क्षेत्रों में पेयजल समस्या का निदान हो सके. उन्होंने सदन को बताया कि राज्य में कुल कृषि योग्य भूमि 18.5 लाख हेक्टेयर है, जिसमें से केवल दो लाख हेक्टेयर पर ही खेती होती है. इसमें से महज नौ प्रतिशत भूमि…

Read More

A crowd of women deprived of the amount of Maiya S मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित महिलाओं का प्रखंड कार्यालय में लगा हुजूम दुमका.आखिरकार टूटने लगा उपराजधानी दुमका की मंईयां के सब्र का बांध. इसका अंदाजा प्रखंड कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़ से लगाया जा सकता है. मंईयां सम्मान योजना के दम पर हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में झारखंड में इंडिया गठबंधन को जबरदस्त सफलता मिली. लगातार दूसरी बार राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी. सरकार बनाने में मंईयां सम्मान योजना को मास्टर स्ट्रोक माना गया. लेकिन अब उसी मंईयां सम्मान योजना को लेकर…

Read More

चतरा. टंडवा स्थित एनटीपीसी के उत्तरी करणपूरा मेगावाट विद्युत ताप परियोजना के पहले और दूसरे यूनिट से बिजली के सफल उत्पादन और वितरण के बाद परियोजना के तीसरी यूनिट का भी परीक्षण सफल रहा. परियोजना के पदाधिकारियाें एवं कर्मियों को यह सफलता बुधवार को मिली. तीसरे इकाई से बिजली के सफल उत्पादन की लकीरें जैसे ही ट्रायल रूम में लगे स्क्रीन में दिखी वैसे ही ट्रायल रूम के अंदर तालिया की गड़गड़ाहट गूंज उठी. इस प्रकार से 1980 मेगावाट वाली एनटीपीसी की उतरी करणपुरा मेगा विद्युत ताप परियोजना के तीनों युनिट से बिजली का उत्पादन सफल हुआ. परियोजना के पहले…

Read More