Author: News Desk

मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों के परिवार के साथ यात्रा करने के नियमों में बदलाव पर विचार कर रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई विदेश दौरे पर खिलाड़ियों के परिवार के साथ रहने की अवधि को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करने की योजना बना रहा है. खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ यात्रा पर अधिक समय बिताने के लिए अब बोर्ड से विशेष अनुमति लेनी होगी. इस बदलाव की चर्चा तब शुरू हुई, जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने विदेशी दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के साथ रहने की अवधि को लेकर…

Read More

आदित्यपुर : केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक मंगलवार को एस टाइप हनुमान मंदिर प्रांगण में देवग चंद्रमुखी की नेतृत्व में संपन्न हुई. बैठक में आदित्यपुर 1 आदित्यपुर 2 गम्हरिया कांड्रा के नवमी अखाड़ा समिति के लाइसेंस धारी एवं पदाधिकारी गण मौजूद थे. बैठक में अखाड़ा समिति के लोगों ने सुझाव के अनुसार प्रस्ताव सर्वसमिति से लिया गया. जिसमें कई निर्णय लिए गए. इसमें केंदीय राम नवमी समिति का विस्तार कर नए लोगों को जोड़ा जाए समिति के बैनर तले फुटबॉल मैदान आदित्यपुर 2 जागृति मैदान कार्यक्रम स्थल एवं गम्हरिया कार्यक्रम स्थल पर केन्द्रीय समिति के प्रतिनिधि के द्वारा देखरेख…

Read More

Jamshedpur. सोनारी में ललन अखाड़ा के मैदान में मंगलवार को झंडा पूजन के साथ रामनवमी की शुरुआत की गई, हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना के बाद कमेटी के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस बार रामनवमी धूमधाम से मनाई जाएगी. रामनवमी के दिन दूसरे प्रदेश से करतब दिखाने के लिए खिलाड़ियों को बुलाया जाएगा. हमेशा की तरह सोनारी ललन अखाड़ा का इस बार भी रामनवमी जुलूस कुछ हटके होगा. इस बैठक में अखाड़ा के संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल, लाइसेंसी प्रदीप लाल, संदीप जंघेल, निर्मल जंघेल, मुन्ना, अनिल सिंह, त्रिनाथ, रवि सिंह,…

Read More

Kep kenwerel. नासा के अंतरिक्षयात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स नौ महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर लौट आए.अंतरिक्षयात्रियों को लेकर ‘स्पेसएक्स’ यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के कुछ ही घंटों बाद फ्लोरिडा पैनहैंडल के तेलाहासे जलक्षेत्र में उतारा गया. एक घंटे के भीतर ही अंतरिक्षयात्री अपने यान से बाहर आ गए. उन्होंने कैमरों की ओर देखकर हाथ हिलाए और मुस्कुराए. उन्हें चिकित्सा जांच के लिए स्ट्रेचर पर ले जाया गया. दोनों अंतरिक्षयात्री नौ महीने पहले बोइंग की एक परीक्षण उड़ान के जरिये अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे. दोनों अंतरिक्षयात्री पांच जून 2024 को बोइंग…

Read More

नयी दिल्ली.  निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि मतदाता पहचान पत्रों को आधार से जोड़ने का काम मौजूदा कानून और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा. उसने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए यूआईडीएआई और उसके विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द शुरू होगा. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के मुद्दे पर केंद्रीय गृह सचिव, विधायी सचिव (कानून मंत्रालय में), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के साथ बैठक की.   सरकार ने अप्रैल 2023 में एक लिखित…

Read More

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने अपनी जिला कमेटियों (डीसीसी) को ‘संगठन का केंद्रबिंदु’ बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठाते हुए अगले दो सप्ताह में तीन दिन जिला अध्यक्षों की बैठकें बुलाई हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की जिसमें डीसीसी को सशक्त बनाने और अगले महीने अहमदाबाद में होने वाले अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस बैठक में करीब तीन घंटे तक इन दो विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.…

Read More

Ranchi. झारखंड में बुधवार की दोपहर के बाद से मौसम में फिर बदलाव संभव है. खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 और 21 मार्च को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. रांची सहित लगभग सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे पेड़ आदि उखड़ सकते हैं. इसके साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र…

Read More

Jamshedpur. तुरियाबेड़ा की एक युवती ने एमजीएम थाना में जादूगोड़ा निवासी लक्ष्मण गोप के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मण गोप से वर्ष 2021 से प्रेम संबंध है. लक्ष्मण गोप ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. जिससे वह गर्भवती हो गयी. अब वह शादी से इनकार कर रहा है. वहीं, गर्भपात के लिये दबाव बना रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Read More

Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने स्थिति को संभाला. जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी 74 वर्षीय गौरंगो देवी को गंभीर हालत में परिजन एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. इमरजेंसी में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को एंबुलेंस से उतारने में देर हुई. परिजनों ने डॉक्टर से एंबुलेंस तक आकर मरीज की जांच करने का आग्रह किया, लेकिन डॉक्टर ने मरीज को इमरजेंसी में लाने की बात कही. काफी देर बाद स्ट्रेचर…

Read More

Kolkata. विश्व भारती के पूर्व छात्र प्रोबीर कुमार घोष को मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. विश्वविद्यालय में लगभग 15 महीने बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति हुई है. घोष को प्रोफेसर बिनॉय कुमार सरीन के जगह पर नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष अगस्त से कार्यवाहक कुलपति थे. शिक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय को घोष की नियुक्ति के बारे में सूचित किया. वह 1981 से 1985 के बीच विश्वभारती के छात्र रहे थे. वह छत्तीसगढ़ के रायपुर में आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान के निदेशक थे.

Read More