Patna. बिहार विधानसभा के इस साल के अंत में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य में संगठनात्मक स्तर पर एक अहम परिवर्तन करते हुए दलित नेता राजेश कुमार को अपनी राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा से दूसरी बार विधायक बने कुमार, राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह लेंगे. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. बिहार में वरिष्ठ सहयोगी…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने 2026 में संसदीय और विधानसभा सीट के प्रस्तावित परिसीमन पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि जनसंख्या के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन से राज्य में ‘‘अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों में कमी’’ हो सकती है. लिंडा ने विधानसभा में आरोप लगाया कि राज्य में हर परिसीमन के बाद आदिवासी आबादी में गिरावट आयी है. इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी झारखंड में आदिवासी आबादी में गिरावट पर चिंता जतायी और सदन में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की मांग की. झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित…
Mumbai.वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को तगड़ी लिवाली होने से घरेलू शेयर बाजारों में जबर्दस्त उछाल देखा गया. सेंसेक्स ने 1,131 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर 75,000 अंक का स्तर हासिल कर लिया, जबकि निफ्टी 22,800 अंक के ऊपर पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,131.31 अंक यानी 1.53 प्रतिशत उछलकर 75,301.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,215.81 अंक बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 325.55 अंक यानी 1.45 प्रतिशत बढ़कर 22,834.30 पर…
Patna. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कथित ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. सूत्रों ने यह जानकारी दी. राबड़ी सुबह करीब साढ़े 10 बजे पटना में बैंक रोड स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी एवं पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं जिनका नाम भी इस मामले में आरोपी के तौर पर दर्ज है. पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधायक तेज प्रताप…
Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के खिलाफ योजनाओं में कमीशन की राशि में हिस्सा लेने के आरोप में मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मांगी है. इसके लिए इडी ने राज्य सरकार को पत्राचार किया है. मालूम हो कि ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी के अधिकारियों ने 15 मई 2024 को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ की थी. लंबी पूछताछ के बाद इडी ने साक्ष्य के आधार पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया था. वीरेंद्र राम ने पूछताछ…
Ranchi. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को गिरिडीह के घोड़थंबा में होली के दिन हुई घटना को लेकर हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक वेल में आ गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सरकार और प्रशासन पर इस मामले को द्विपक्षीय बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कानून व्यवस्था पर विशेष चर्चा कराने की मांग की. हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने दिन के 11.21 बजे सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घोड़थंबा में हुई घटना…
Ranchi. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नयी दिल्ली स्थित पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार (18 मार्च 2025) को मुलाकात की. राज्यपाल ने पीएम मोदी से झारखंड के विकास की रूपरेखा और विधि-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘राज भवन पत्रिका’ की एक प्रति भेंट की. इस ‘राज भवन पत्रिका’ में 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की गतिविधियां संकलित हैं.
Ranchi. रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. बीएसओ (प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी) अभिजीत चेल को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी की टीम बीएसओ से पूछताछ कर रही है. तमाड़ प्रखंड में एसीबी की ये पहली कार्रवाई है. एसीबी की यह कार्रवाई डीएसपी किशोर रजक और डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में की गयी. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तमाड़ प्रखंड परिसर से बीएसओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम बीएसओ को लेकर तमाड़…
Devghar. देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में स्थित इंडियन आयल डिपो के परिसर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है, और इसके प्रभाव से कई घर जलकर राख हो गए हैं. इस आग की चपेट में आने से कोंकरीबांक पंचायत के मुखिया बदलाडीह गांव निवासी सरस्वती मूर्मू, अनिता टुडू और रानी मरांडी के घर जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. इसके अलावा, एक मंदिर भी आग की चपेट में आ गया. दमकल की कई गाड़ियां और इंडियन ऑयल की टीम आग पर काबू…
Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय काे नया कुलपति मिल गया है. डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने मंगलवार को योगदान दे दिया. इस दाैरान कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा उनका स्वागत किया गया. पदभार लेने के बाद नए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्य ठप पड़े हुए हैं. विश्वविद्यालय की समस्याओं को चिन्हित कर उनका समाधान जल्द से जल्द करना है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास पर भी जोर रहेगा. आगे कुलपति ने कहा पॉलिसी का निर्माण व क्रियान्वयन छात्र हित को ध्यान में रखकर किया जाएगा. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता रहेगी.…
