Author: News Desk

टाउन हॉल में आयोजित किया गया सम्मेलन  जमशेदपुर. सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विधायकगण के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, एमओआईसी, बीपीएम आदि शामिल हुए. इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सहिया एवं सी.एच.ओ के योगदान को अतिथियों ने रेखांकित किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की. इस अवसर पर 10 सहिया को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया. सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन के आयोजन का…

Read More

उपायुक्त ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा में प्रशिक्षण एवं नियोजन पर दिया जोर  जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए . बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों को जिले में बाल श्रम के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करें और बाल श्रम के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई…

Read More

New Delhi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के ‘‘उल्लंघन’’ से संबंधित जांच के सिलसिले में मंगलवार को अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ओपन सोसाइटी फाउंडेशन (ओएसएफ) और उससे जुड़ी कुछ संस्थाओं के खिलाफ बेंगलुरु में उनके ठिकानों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि फेमा के तहत ओएसएफ और कुछ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला ओएसएफ द्वारा कथित रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त करने और कुछ लाभार्थियों द्वारा फेमा दिशा-निर्देशों का कथित उल्लंघन कर इन निधियों का…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है. विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर नौ महीने बिताने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक मार्च को लिखे गए पत्र को नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से विलियम्स को भेजा गया है। इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया. मोदी ने पत्र में लिखा, ‘‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं.…

Read More

Jamshedpur. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरूड़बासा प्रकाशनगर में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां शंभू लोहार की हत्या उसके फुफेरे भाई ने ही गोली मारकर कर दी. शंभू को सोमवार की रात 8.30 बजे गोली मारी गयी थी. घटना के बाद शंभू को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही मंगलवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिवार के लोगों ने घटना की लिखित शिकायत थाने पर की है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. शंभू को घटना के समय छाती…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है. 2.5 लाख के जेवरात और 70 हजार रुपए नकद चोरी हुई है. दरअसल, रजनीश अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में मुजफ्फरपुर गए थे. चोरों ने घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. घर की अलमारी से जेवरात और नकदी चोरी कर ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है. उलीडीह थाना क्षेत्र में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को…

Read More

Ranchi. झारखंड में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची में सरना स्थल (पवित्र आदिवासी धार्मिक स्थल) के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर विरोध जताने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य आदिवासी विधायकों की पांच किलोमीटर लंबी सांकेतिक “शव यात्रा” निकाली. प्रदर्शनकारियों ने सिरम टोली में बनाए जा रहे ‘रैंप’ को हटाने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि इससे सरना स्थल तक पहुंचने में बाधा आ रही है और वाहनों की लगातार आवाजाही से इस धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग हो सकती है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे 22 मार्च को रांची…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए ‘महाकुंभ’ को भारत के इतिहास में अहम मोड़ करार देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि दुनिया ने देश के विराट स्वरूप को देखा और यह ‘सबका प्रयास’ का साक्षात स्वरूप भी था, जिसमें ‘एकता का अमृत’ समेत कई अमृत निकले. उन्होंने निचले सदन में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर दिए एक वक्तव्य में यह भी कहा कि महाकुंभ में अनेकता में एकता का विराट रूप, देश की सामूहिक चेतना और सामर्थ्य भी दिखा. प्रधानमंत्री ने निचले सदन में विपक्षी सदस्यों की टोका-टोकी के बीच कहा,…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी मृत पाए गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत खेलगांव आवासीय परिसर की है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिवाकर कुमार (48) के रूप में हुई है और वह रांची स्थित स्टेशन मुख्यालय में तैनात थे. खेलगांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी यहां परिसर स्थित आठ मंजिला इमारत की छत से गिर…

Read More

New Delhi. टाटा मोटर्स ने सोमवार को अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना की घोषणा की. कंपनी कच्चे माल की बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए इस साल दूसरी बार यह कदम उठा रही है. टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अगले महीने से अपने वाणिज्यिक वाहनों के दाम दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी. टाटा मोटर्स ने कहा कि वह बढ़ती उत्पादन लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी. मुंबई स्थित कंपनी ने शेयर बाजार…

Read More