रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. इस दौरान नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर…
Author: News Desk
UP Scammer became victim of fraud: आज के डिजिटल युग में जालसाज बेहद शातिर हो गए हैं. लोगों को फंसाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. लेकिन हाल ही में एक स्कैमर का पाला यूपी के लड़के से पड़ गया. युवक ने ऐसा जाल बुना कि ठग खुद उसकी बातों में आ गया और उसे 10 हजार रुपए भेज दिए. जब उसे खुद के ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद ठग उस युवक से अपने पैसे वापस मांगने के लिए गुहार लगाता रहा. CBI अधिकारी बनकर किया कॉल दरअसल, पूरा मामला…
Job Alert: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका आया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संवर्ग में 8,256 और मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी संवर्ग में 5,142 पद भरे जाएंगे. ये भर्तियां राजस्थान के लिए की जाएंगी. इसके तहत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी), जयपुर ने 13,398 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के विभिन्न संवर्गों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट असिस्टेंट जैसे पद भरे जाएंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों…
नयी दिल्ली. राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम में संशोधन करने पर विचार कर रही है. इसके तहत राजमार्ग विकास के लिए अधिग्रहीत भूमि के टुकड़े का पांच साल तक उपयोग नहीं होने की स्थिति में उसे जमीन के मूल मालिक को लौटाया जा सकेगा. अधिकारी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत अधिग्रहीत भूमि का उपयोग नहीं किया गया है, तो मौजूदा कानून के तहत इसे गैर-अधिसूचित करने का कोई प्रावधान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘भूमि को गैर-अधिसूचित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम में संशोधन अब मंत्रिमंडल…
New Delhi. भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. प्रधान न्यायाधीश ने शीर्ष अदालत के परिसर में आयोजित एक समारोह में उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में न्यायमूर्ति बागची को शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति बागची के शपथ ग्रहण करने के साथ ही शीर्ष अदालत में 33 न्यायाधीश हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है. न्यायमूर्ति बागची का शीर्ष अदालत में कार्यकाल छह वर्ष से अधिक का होगा और इस दौरान वह प्रधान न्यायाधीश…
New Delhi. हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ साझेदारी में मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) से 2,191 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2,191 करोड़ रुपये का यह ठेका एमपीएमआरसीएल के लिए भूमिगत सुरंगों और स्टेशनों सहित 8.65 किलोमीटर लंबे गलियारे के निर्माण के लिए है. संयुक्त उद्यम में एचसीसी की 55 फीसदी हिस्सेदारी है. बयान के अनुसार, पैकेज आईएन-05आर 31.32 किलोमीटर लंबी इंदौर मेट्रो चरण-1 परियोजना का एकमात्र भूमिगत खंड है. बयान में कहा गया कि इस हिस्से में सुरंग खोदने की मशीन (टीबीएम) से…
बिलासपुर. बांग्लादेश से नाबालिग को अपहरण कर भारत में शादी करने वाले बांग्लादेशी युवक को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने नाबालिग से जबरदस्ती शादी की थी और फिर उसके साथ तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में छुपकर रह रहा था. मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आज नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर आरोपी युवक को धर दबोचा है. दरअसल, बिलासपुर पुलिस को नागपुर की फ्रीडम फर्म नाम की सामाजिक संस्था से सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी युवक हृदोय कुमार शर्मा ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर बिलासपुर के नहरपारा देवरीखुर्द इलाके में…
जमशेदपुर. ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. खबर ये है कि एक बार फिर रेलवे ने टाटानगर से गुजरने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इसमें कुल 36 ट्रेनें प्रभावित होंगी. कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. कुल 43 ट्रेनें प्रभावित होगी. ये ट्रेनें 11 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच प्रभावित रहेगी. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन को कनेक्टिविटी का कार्य एवं इस सेक्शन में चौथी लाइन में…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीते दिनों महेश प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह और राकेश शर्मा शामिल है. दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है. संदीप पर चार मामले दर्ज है. दोनों के पास से पुलिस को आर्म्स भी मिले हैं. बता दे कि 14 मार्च को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस दौरान संदीप ने फायरिंग की थी जिसमें महेश घायल हो गया था. महेश खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने कुख्यात अपराधी भानु माझी और आर्म्स पैडलर राकेश मंडल उर्फ पकौड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल, दो देसी कट्टा और आठ गोली बरामद किया है. सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर मामला का खुलासा किया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलीयान गुरुद्वारा के पीछे भानु माझी हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है. इसके बाद एक टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान भानु के पास…
