Patna.बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी कथित ‘‘नौकरी के बदले जमीन’’ घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को पटना स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. राबड़ी के ईडी दफ्तर पहुंचने के दौरान उनकी बड़ी बेटी एवं सांसद मीसा भारती भी मौजूद थीं. ईडी दफ्तर के अंदर और बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव सहित पार्टी के कई नेता और विधायक भी ईडी दफ्तर के बाहर पहुंच गए हैं। सिंह ने आरोप…
Author: News Desk
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में मंगलवार को ईंट लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर का चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग पर चक्रधरपुर आसनतलिया कोर्ट के पास की है. बाद में भीड़ देखकर सीआरपीएफ-60 बटालियन के जवान आए और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया, वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए चालक को जमशेदपुर रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव से…
Jamshedpur. जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद में कन्वाई चालक की पड़ोसियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना सोमवार रात की है, जहां घायल अवस्था में संजीव श्रीवास्तव (54) को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. संजीव की बेटी पिंकी ने बताया कि संजीव कनवाई चालक है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते हैं. घर में चार बहने की रहती हैं. पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी गया है…
Chaibasa. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सारंडा के बीहड़ जंगल क्षेत्र बाबूडेरा में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जवान को गंभीर चोटें आई हैं. जवान के बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है. बताया जाता है कि यह विस्फोट उस समय हुआ, जब सुरक्षा बलों के जवान नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. दरअसल, सारंडा वन क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने…
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट के पास से फिलहाल दुकानें नहीं हटायी जायेंगी. रेलवे यहां दुकानदारों को हटाकर स्टेशन डेवलपमेंट प्लान के तहत कार्य शुरू करने की योजना बना रही थी. हालांकि अभी उस आदेश पर झारखंड हाइकोर्ट ने रोक लगा दी है. रेलवे प्रशासन द्वारा तीन महीने पहले इन दुकानों को नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था, जिसे दुकानदारों ने हाइकोर्ट में चुनौती दी. दुकानदारों का कहना है कि यह जमीन टाटा स्टील की है, जबकि रेलवे इसे अपने पुनर्विकास योजना के तहत अधिग्रहण करना चाहती है. स्टेशन के विस्तार और 327 करोड़…
रांची. झारखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया. कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहे. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 19 मार्च से 21 मार्च तक मौसम में बदलाव दिखेगा. कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने इस बाबत चेतावनी जारी की है. 19 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की आशंका है. 20 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी…
जांच करने पहुंचे डीआइजी, थानेदार और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से की पूछताछ विरोध प्रदर्शन के बाद पांच सूत्री मांग पत्र पर डीसी ने भी दिये जांच आदेश जमशेदपुर. जुगसलाई पुलिस द्वारा सेना के हवलदार सूरज राय को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ चुका है. सोमवार को रिटायर्ड फौजियों ने डीसी ऑफिस पर विरोध-प्रदर्शन किया और बिना शर्त रिहाई की मांग की. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. डीसी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और…
जमशेदपुर. गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाशनगर में सोमवार रात फायरिंग की गई. इस घटना में शंभू लोहार नामक व्यक्ति को गोली लगी है. घटना के बाद घायल को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से उसे टीएमएच रेफर करने की तैयारी की जा रही है. सूचना पाकर डीएसपी सिटी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली वहीं पुलिस आस-पास के लोगों से भी घटना की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है. गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही…
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन का बिलासपुर रेलवे स्टेशन अब हाईटेक होगया है. यहां अब यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर ऑटोमेटिक तरीके से चिप्स और कोल्ड्रिंक मिलेगा. मंडल के बिलासपुर स्टेशन में यात्रियों के लिए एक नई व्यवस्था की गई है. अब यात्रियों को चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट और कोल्ड्रिंक जैसे स्नेक्स और पेय पदार्थ खरीदने के लिए स्टाल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे आटोमेटिक वेंडिंग मशीन के जरिए खाने पीने की चीजें खुद से खरीद सकेंगे. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को आसान, त्वरित एवं डिजिटल भुगतान से खान-पान के पदार्थों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु बिलासपुर…
नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल जैसे हिंदू संगठन लगातार कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं. उनकी मांगों के समर्थन में सोमवार सुबह नागपुर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन के दौरान कुछ संगठनों ने प्रतीकात्मक रूप से औरंगजेब की ‘कब्र’ का दहन किया. इसके बाद हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. औरंगजेब की कब्र के प्रतिकात्मक दहन के दौरान इस्तेमाल की गई चादर को लेकर विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि मुस्लिम समाज ने दावा किया कि उस चादर में…
