Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : सहिया एवं सीएचओ के सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये 10 सहिया सम्मानित
Breaking News

JAMSHEDPUR : सहिया एवं सीएचओ के सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये 10 सहिया सम्मानित

News DeskBy News DeskMarch 18, 2025Updated:March 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • टाउन हॉल में आयोजित किया गया सम्मेलन 

जमशेदपुर. सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, विधायकगण के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, एमओआईसी, बीपीएम आदि शामिल हुए. इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी सहिया एवं सी.एच.ओ के योगदान को अतिथियों ने रेखांकित किया तथा उनके कार्यों की प्रशंसा की.

इस अवसर पर 10 सहिया को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया गया. सहिया एवं सीएचओ सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में सहिया एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालना रहा ताकि सभी सहिया में बेहतर करने की ललक बनी रहे. गांव में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच तथा गर्भावस्था के दौरान खान-पान एवं सावधानियां के प्रति जागरूक करना हो या संस्थागत प्रसव के लिए उन्हें प्रेरित करना और समय पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर प्रसव करने का कार्य साहियाओं द्वारा कुशलता पूर्वक किया जाता है. किसी रोग से संबंधित अभियान में सहिया एवं सीएचओ की तत्परता तथा सहभागिता उल्लेखनीय रहती है.

कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत पांडा, जिला भी०बी०डी० पदाधिकारी एवं रांची से आए राज्य कंसल्टेंट कम्युनिटी प्रबंधक अकाई मिंज एवं कंसल्टेंट मीडिया एन०एच०एम अजय कुमार शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

इन्हें किया गया सम्मानित 

सहिया चंपा हेंब्रम, प्याली राणा, चाइना नम्ता, चिता मुर्मू, काजल सिंह, सीमा देवी, पुनगी मुर्मू, वर्षा रानी महतो, पिंकी पात्रों, पदमा देवी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीपिका कुजूर,रश्मि बागय, निर्मला सिंह, बरसा बघेल, सुप्रिया डे, नविता कुमारी, शिशिर पूर्ति, शिखा रानी महतो, अंजना कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में दिन में सुहावना मौसम, पर शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन, तापमान में और गिरावट आने की संभावना

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group