Author: News Desk

Jamshedpur. केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि सड़कों पर स्पीड ब्रेकर से जुड़े 30 हादसे रोज होते हैं.इन हादसों में 9 लोगों की मौत हो जाती है. दरअसल, यहां कहानी जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन चौक से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाली मेन रोड पर रेलवे की ओर से बनाये गये दो ऊंचे और बेतरतीब जानलेवा स्पीड ब्रेकर की है, जहां हर दिन हादसे हो रहे हैं. ताजा घटना गुरुवार देर रात की है. यहां बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. लहूलुहान अवस्था में बागबेड़ा पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा. दरअसल, यहां हर दिन हादसे हो…

Read More

New Delhi. शेयर बाजारों में चार दिन की जोरदार तेजी के बीच बाजार निवेशकों की संपत्ति 17.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है. इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा है. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 899.01 अंक उछलकर 76,348.06 अंक पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में यह 1,007.2 अंक बढ़कर 76,456.25 अंक पर पहुंचा था. चार दिन में सेंसेक्स 2,519.15 अंक चढ़ा है. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) चार दिन में 17,43,418.8 करोड़ रुपये बढ़कर 4,08,61,851.73 करोड़ रुपये (4,730 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया. सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल,…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्यों को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68036 हटिया-टाटानगर मेमू 20 से 22 मार्च तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर-हटिया मेमू 21 से 23 मार्च तक रद्द रहेगी. इधर, आद्रा मंडल के पुरुलिया-कोटशिला रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जायेगा. इस कारण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 21 एवं 22 मार्च को, आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू 21 एवं 22 मार्च को तथा आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू 22 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं, रांची-आसनसोल…

Read More

Patna. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पटना में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप- 2025 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गए जाने की घोषणा के बीच अचानक मंच से उतर गए और प्रतिभागियों से मिलने के बाद शुरू हुए राष्ट्रगान में शामिल हुए. पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित सेपक टकरा विश्वकप 2025 में 300 खिलाड़ियों और 20 देशों के सहायक कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों और अधिकारियों के साथ शामिल हुए. उनके मंच पर बैठने के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण…

Read More

New Delhi. पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बृहस्पतिवार को एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को अमल में लाने वाली अधिसूचना जारी कर दी. इस योजना के तहत सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में मिले औसत मूल वेतन की 50 प्रतिशत राशि को सुनिश्चित पेंशन के तौर पर देने का प्रावधान है. यह अधिसूचना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार द्वारा 24 जनवरी, 2025 को जारी यूपीएस अधिसूचना का अनुसरण करती है. पीएफआरडीए ने बयान में कहा कि यूपीएस से संबंधित नियम एक अप्रैल, 2025 से लागू हो जाएंगे. ये…

Read More

Ranchi.झारखंड कैबिनेट की अगली बैठक 25 मार्च को निर्धारित की गई है. यह बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी, जहां कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में कई बड़े प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी, जो राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े हो सकते हैं. इधर, झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त विभाग, वाणिज्य-कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्वस्थ होने के कारण बैठक में अनुपस्थित रहेंगे. इस स्थिति में, इन विभागों की जिम्मेदारी सुदिव्य कुमार को दी गई है. गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय और…

Read More

New Delhi.केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह अपने और कई खनिज संपन्न राज्यों के बीच खनिज युक्त भूमि एवं खनिज अधिकारों पर रॉयल्टी और कर बकाया की वसूली के मुद्दे को सुलझाने का प्रयास कर रहा है. इस बीच, शीर्ष अदालत ने झारखंड जैसे कई खनिज संपन्न राज्यों की उन याचिकाओं पर सुनवाई 24 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी जो केंद्र और खनन कंपनियों से खनिज अधिकारों और खनिज संपन्न भूमि पर रॉयल्टी और कर बकाया वसूलने से जुड़ी हैं. न्यायमूर्ति अभय एस ओका, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की तीन…

Read More

Mumbai. Tata Communications के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी ए एस लक्ष्मीनारायणन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किए जाने की संभावना है. Tata Group की यह कंपनी पिछले कुछ वर्षों से प्रति वर्ष लगभग 20-30 करोड़ डॉलर का निवेश करती आ रही है. लक्ष्मीनारायणन ने अगले वित्त वर्ष की निवेश योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘पूंजीगत निवेश लगभग उसी तर्ज पर होगा. उन्होंने कहा कि संचार प्रौद्योगिकी कंपनी हर साल समुद्री केबल समेत कई क्षेत्रों में निवेश करती है. इसी क्रम में कंपनी ने बृहस्पतिवार को…

Read More

New Delhi. Tata Power ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह देशभर में छतों पर 1.5 लाख से अधिक सौर इकाइयां (सोलर रूफटॉप) स्थापित कर चुकी है. Tata Group की कंपनी ने बयान में कहा कि देशभर में छतों पर स्थापित सौर इकाइयों की कुल क्षमता अब लगभग तीन गीगावाट हो गई है. इस परियोजना में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ अन्य निजी एवं सरकारी परियोजनाएं शामिल हैं. टाटा पावर ने कहा कि देश के 300 से अधिक शहरों में इन सौर इकाइयों को छतों पर लगाया जा चुका है.

Read More

Ranchi.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों की ओर से डॉ इरफान अंसारी की डिग्री पर सवाल उठाया गया. इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब मैं एमबीबीएस की डिग्री लेकर आया था, तब एमसीआइ क्लियरेंस देती थी. मैं इसे सार्वजनिक कर सकता हूं. लेकिन भाजपा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निशिकांत दूबे और स्मृति इरानी की डिग्री सार्वजनिक करायें. इससे पहले भाजपा विधायक ने डॉ इरफान अंसारी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्जी डिग्री लेने लोग रूस व यूक्रेन जाते हैं. यहीं…

Read More