Jamshedpur. टाटा स्टील गम्हरिया (अधिग्रहित उषा मार्टिन) को प्रतिष्ठित जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस (जेआइपीएम) एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार कंपनी की टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) में उत्कृष्टता और कर्मचारियों की भागीदारी का प्रमाण है. जापान के क्योटो इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया. इसे ग्रहण करने के लिए टाटा स्टील गम्हरिया के प्लांट हेड रंजन कुमार सिंह, चीफ डॉ टी भाष्कर और टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष बीके डिंडा ने यह अवार्ड हासिल किया. एक भव्य समारोह के दौरान इनको सम्मानित किया गया. बीके डिंडा ने कहा कि यह…
Author: News Desk
Muzaffarpur. बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दायर की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पटना में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का ‘अनादर’ करने का आरोप लगाया गया है. याचिका एक स्थानीय वकील सूरज कुमार ने मुजफ्फरपुर के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (पश्चिम) की अदालत में दायर की है. वकील ने याचिका दायर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक खेल आयोजन के उद्घाटन के दौरान अपने आचरण से राज्य को बदनाम किया. अदालत से पुलिस को मुख्यमंत्री के खिलाफ बीएनएस और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम…
Rajnagar. राजनगर में चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां 11 साल की छात्रा ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस पूरा मामला जानकर सन्न है. मामले के खुलासा होने के बाद आरोपी शिक्षक सुरेश चंद्र मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता की मां ने शिक्षक पर आरोप लगाया कि आरोपी ने बेटी के साथ इससे पहले भी कई बार दुष्कर्म किया है. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है. सुरेश चंद्र…
New Delhi. बैंक कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और आईबीए से अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अपनी दो-दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टाल दी.पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के बैंकों में सोमवार से दो-दिवसीय हड़ताल शुरू होनी थी. नौ बैंक कर्मचारी संघों के एकीकृत निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 24-25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था. बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में कामकाजी सप्ताह को पांच दिनों का करना और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं. प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष लिया गया,…
New Delhi. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक से 40 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने बैंक खातों को हैक करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘‘आरोपी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें समस्याओं के समाधान की आड़ में एंड्रॉइड पैकेज किट (एपीके) फाइल बताकर एक मैलवेयर को ‘इंस्टॉल’ करने के लिए राजी करते थे.…
Jamshedpur. कोल्हान यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के कुलपति का पद भी संभालेंगी. यूनिवर्सिटी की प्रथम कुलपति रहीं डॉ. गुप्ता को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. दो दिन पूर्व डॉ. गुप्ता ने कोल्हान यूनिवर्सिटी में कुलपति के पद पर योगदान किया है। इसके बाद राज्यपाल सचिवालय से पिछले 20 मार्च को संबंधित अधिसूचना जारी होने के बाद दूसरे ही दिन डॉ. अंजिला गुप्ता ने शुक्रवार को जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी पहुंचीं और प्रभार संभाल लिया. उल्लेखनीय है कि उन्हें कोल्हान यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किये जाने की अधिसूचना राज्यपाल सचिवालय से पिछले 28 फरवरी को…
New Delhi. भारत ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में एक अरब टन कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह ऊर्जा सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कोयले का उपयोग मुख्य रूप से बिजली उत्पादन के साथ-साथ कई उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता है. यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत है. भारत ने 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) में 99.783 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया. मोदी…
Jamshedpur. जमशेदपुर में पुलिस की ट्रैफिक जांच जानलेवा साबित हो रही है. ताजा मामला टेल्को का है. यहां शुक्रवार को पुलिस जांच से भागने के चलते बारीनगर की रहने वाली महिला जरीना फजल स्कूटी से गिर कर घायल हो गयी. महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.सीसीटीवी फुटेज निकाला गया. मामले की जांच की जा रही है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर भूषण कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ लग रहा है कि स्कूटी सवार लड़का पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से…
Jamshedpur. मानगो ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कदमा के शास्त्री नगर के रहने वाले शाहिद की स्कूटी का चालान काट दिया. इसके पहले मानगो के यीशू भवन के पास में पहले ही शाहिद की गाड़ी का चालान काटा जा चुका था और ₹1000 का जुर्माना लगाया गया था. जबकि मानगो चौक पर यह कहकर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा की गाड़ी नाबालिग चला रहा है और ₹25000 रुपए का चालान काट दिया गया. इसे लेकर फिर हंगामा हुआ. लोगों ने ट्रैफिक थाना प्रभारी से आग्रह किया कि वह जुर्माना खत्म कर दें और गाड़ी छोड़ दें. जब वह…
जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा क्रिमिनल केस, पोस्को, एससी-एसटी, सिविल केस एवं अवमानना वाद संबंधी उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय व अन्य न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, जी.पी, लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक, विधि शाखा के प्रभारी व अन्य संबंधित बैठक में मौजूद रहे. इस दौरान क्रमवार उच्च न्यायालय, झारखंड रांची में जिले के विभिन्न विभाग व पदाधिकारी से संबंधित लंबित वादों की जानकारी ली गई. विभागवार सभी मामलों के अद्यतन स्थिति पर समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को वादों से संबंधित तथ्य विवरणी…
