Ranchi. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से नगर निकायों के चुनाव का मामला उठाया। राय ने सरकार से पूछा कि 16 जनवरी, 2025 को न्यायालय के अवमानना की नोटिस पर सरकार ने उच्च न्यायालय में दायर शपथ पत्र में कहा कि चार माह के भीतर सरकार नगर निकायों का चुनाव करा लेगी. यह अवधि 16 मई, 2025 को पूरी हो रही है। चुनाव की तिथि से एक महीना पहले आमतौर पर चुनाव की घोषणा होती है। क्या राज्य सरकार चार माह पूरा होने पर पुन: न्यायालय के सामने जाकर चुनाव…
Author: News Desk
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन सोमवार को सदन में राज्य में पुलिस बल की कमी और आठ घंटे से अधिक ड्यूटी का मुद्दा उठाया गया. बाघमारा से भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार से सवाल किया कि राज्य में पुलिस बल की कमी के कारण अपराध की दर लगातार बढ़ रही है और पुलिसकर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है. उन्होंने जल्द से जल्द पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने और कानून के अनुसार ड्यूटी लेने की मांग की. सदन में इस पर जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेन्द्र…
राजधानी दिल्ली में राजनीतिक परिवर्तन हो चुका है और नई सरकार अपनी योजनाओं को लागू करने में सक्रिय है. इस प्रक्रिया के तहत अतिक्रमण हटाने का कार्य भी जारी है. हाल ही में, शनिवार की सुबह यमुना नगर में पुराने मंदिरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी असंतोष उत्पन्न हुआ है. यमुना बाजार में स्थित सिंदूरी गणेश मंदिर और काली मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मंदिरों का निर्माण 1902 में हुआ था, और अब वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सुबह 4.30 बजे मौके पर पहुंची टीम दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने सोमवार को जस्टिस यशवंत वर्मा(Justice Yashwant Verma) को तुरंत प्रभाव से न्यायिक कार्यों से हटा दिया. इसके बाद, मुख्य न्यायाधीश ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा के निवास पर बड़ी मात्रा में नकद मिलने के आरोपों की जांच के लिए शनिवार को 3 सदस्यीय समिति का गठन किया. सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा जारी एक सर्कुलर में कहा गया, “हाल की घटनाओं के संदर्भ में, माननीय श्री यशवंत वर्मा से न्यायिक कार्य अगले आदेश तक ‘तत्काल प्रभाव’ से वापस ले लिया गया है.” यह निर्णय शनिवार को सीजेआई खन्ना द्वारा…
Karnataka Muslim Reservation: कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण पर संसद के दोनों सदनों में सत्ता पक्ष ने कांग्रेस और विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया. नौबत ऐसी आ गई सत्ता पक्ष और विपक्ष में कई बार तीखी बहस हुई. राज्यसभा में सोमवार (24 मार्च) को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला, जब सत्ता पक्ष ने कर्नाटक सरकार पर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप लगाया. इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आरोपों का खंडन किया. इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच जोरदार तीखी बहस हुई. राज्यसभा…
West Bengal: बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. इस बीच बीजेपी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बड़ा दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे. साथ ही उन्होंने आवास योजनाओं लाभ और रोजगार देने का भी वादा किया है. बीजेपी नेता ने हिंदु मतदाताओं को ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आव्हान किया. गौरतलब है कि हाल में बीजेपी विधायक तापसी मंडल…
तेलंगाना में चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मनचले से बचने युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना एमएमटीएस ट्रेन से सिकंदराबाद (Secunderabad) से मेडचल (Medchal) जा रही थी. घायल अवस्था में गुंडला पोचमपल्ली (Gundlapochampally) रेलवे स्टेशन के पास मिली युवती को राहगीरो ने अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है. तेलंगाना में चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. इससे बचने युवती ने ट्रेन से कूद गई. जिसके चलते महिला गंभीर…
MP Salary And Pension: केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के वेतन बढ़ाने का ऐलान किया. सैलरी के अलावा दैनिक भत्ता, पेंशन और अतिरिक्त पेंशन में भी इजाफा किया गया है. 1 अप्रैल से सांसदों को एक लाख की जगह 1.24 लाख रुपये वेतन के रूप में मिलेंगे. इसके अलावा दैनिक भत्ता के तौर पर 2000 की जगह 2500 रुपये कर दिया है. संसदीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Parliamentary Affairs) ने सांसदों के वेतन, दैनिक भत्ता, पेंशन और अतिरिक्त पेंशन में वृद्धि का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है. संसद सदस्यों के वेतन, भत्ते और पेंशन अधिनियम, 1954 की प्रदत्त…
दुर्ग. भिलाई इस्पात संयंत्र में आग लगने से कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई. यह आग कोक ओवन के जीसीपी एरिया डिसेंटर 9 के डंप यार्ड में लगी है. दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बीएसपी की दमकल कर्मियो ने 10 गाड़ी पानी की मदद से आग को बुझाया. बताया जा रहा कि इस हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं किसी तरह की जनहानि की सूचना अब तक नहीं है.
Patna.भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने यह बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने NHAI के पटना में कार्यरत जनरल मैनेजर राम प्रीत पासवान को गिरफ्तार किया है.सीबीआई ने जब उन्हें पकड़ा तो वे 15 लाख रुपये घूस ले रहे थे. सीबीआई ने जीएम के साथ 3 और लोगों को भी गिरफ्तार किया है. NHAI के GM राम प्रीत पासवान के आवास में सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब एक करोड़ 18 लाख 85 हजार रुपए की कैश मिले हैं. इस मामले में झारखंड की एक कंपनी का नाम भी सामने आया है.…
