इस पॉडकास्ट का प्रसारण शाम 5.30 पांच बजे से होगा, फ्रिडमैन के यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर Lex Fridman : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपना पहला इंटरनेशनल पॉडकास्ट (International Podcast) किया है. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीन घंटे तक लंबी बातचीत की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रिडमैन ने इस तीन घंटे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से उनके जीवन से संबंधित अनछुए सवालों को भी पूछा. इस पॉडकास्ट का प्रसारण शाम 5.30 पांच बजे से होगा. अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन ने इस साल जनवरी में पीएम मोदी के साथ पॉडकास्ट…
Author: News Desk
पटना. बिहार में आज शनिवार (15 मार्च) को भी कई इलाकों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है. सियासी गलियारों में भी होली का खुमार छाया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी शनिवार (15 मार्च) को होली मनाई. इस मौके पर उनके सरकारी आवास पर उनके चाहने वाले और कार्यकर्ता मौजूद रहे. तेज प्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली इस मौके पर तेज प्रताप यादव ने होली के गीत गाए और कुर्ता फाड़ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने कई कार्यकर्ताओं के…
Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (TSZP) को पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से दो ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ मिले हैं. Tata Steel Zoo ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बदले में, TSZP ने साझेदार संस्थान को अफ्रीकी ग्रे तोते की एक जोड़ी दी है, जिससे प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा. बाघ के जोड़े (एक नर और एक मादा) को डॉ. नईम अख्तर (उप निदेशक और उनके पशु चिकित्सकों और निगरानी टीम) द्वारा 18 घंटे की यात्रा के बाद 13 मार्च को एक ट्रक में नागपुर से लाया गया था. बयान में…
Jamshedpur. एनएच 33 टाटा-रांची हाईवे पर शनिवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां बुंडू के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित कार पलट गयी. इस हादसे में विश्वकर्मा टेक्निकल इंस्टिट्यूट के पूर्व प्रिंसिपल सरदार मनमोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं उनकी पत्नी डॉली सिंह की मौत हो गयी. वह डीबीएमएस स्कूल में शिक्षिका थीं. बेटी की शादी से लौटते वक्त हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरदार मनमोहन सिंह हाल ही में अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में लुधियाना गए थे। शादी संपन्न होने के बाद वे अपने परिजनों के साथ कार से जमशेदपुर लौट रहे थे. उनकी…
Ramgarh. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां वे सपरिवार बाहा पूजा और सरहुल पर्व में शामिल हुए. उन्होंने अपने कुल देवता की पूजा कर आशीर्वाद लिया. गांव में पारंपरिक संथाली परिधान में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. महिलाएं सिर पर जल से भरे लोटे, फूल और आम के पत्ते लेकर आईं. जाहेर स्थान (पवित्र पूजा स्थल) पर मुख्यमंत्री ने ग्राम देवता की विधिवत पूजा की और ग्रामीणों के साथ बाहा पूजा में शामिल हुए. हेमंत सोरेन ने कहा कि “बाहा पूजा और सरहुल पर्व झारखंड के आदिवासियों के…
Mumbai.देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान दो वर्षों में सबसे तेज उछाल के साथ 15.26 अरब डॉलर बढ़कर 653.96 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर घटकर 638.69 अरब डॉलर रह गया था.रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के कारण हाल ही में भंडार में गिरावट का रुख रहा है. सितंबर, 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर…
New Delhi. प्रधानमंत्री (पीएम) इंटर्नशीप योजना के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है. अभ्यर्थी अब 31 मार्च तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. केंद्र सरकार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिये हैं. पीएम इंटर्नशीप योजना के लिए आवेदन करने की तारीख पहले 12 मार्च तक थी. कारपोरेट मंत्रालय के मुताबिक बड़ी संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं. युवाओं के उत्साह को देखते हुए आवेदन करने की तारीख बढ़ाई गई है. जानकारी के मुताबिक देश में रोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम इंटर्नशीप योजना की शुरुआत…
Ranchi.रांची के दो अलग-अलग इलाकों से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए जिनकी पत्थर मारकर हत्या किए जाने की आशंका है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, एक शव शनिवार सुबह चुटिया थाना क्षेत्र के बनास तालाब के पास मिला जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच एक टेंट हाउस के पास बरामद हुआ. पुलिस उपाधीक्षक कुमार वी. रमन ने बताया कि तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है जो बिहार का निवासी था और वह रांची में किराए के मकान में रहता…
Saraikela. राजनगर- चाईबासा मार्ग पर सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पेड़ में टक्कर मार दी. इस घटना में केशरगाड़िया निवासी चालक राजु टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. राजू की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. जैसे ही जीओ पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा मोड़ में घुम नहीं पाने के कारण सीधे पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए.…
Jamshedpur. परसुडीह-गोविंदपुर मुख्य सड़क के निर्माण में देरी से नाराज होकर शंकरपुर और सरजमदा के ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर दिया. सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और ठेकेदार के विरोध में जमकर भड़ास निकाली. खासकर, जुगसलाई विधायक के खिलाफ नारेबाजी हुई. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर तबतक अवगमन बाधित रहेगा, जबतक उन्हें सड़क बनाने का आश्वासन नहीं मिलता. आठ बार सड़क का टेंडर रद्द हो चुका है. ग्रामीणों के अनुसार, ठेकेदार ने सड़क को पूरी तरह खोदकर छोड़ दिया है. इससे आवागमन बाधित…
