चंपुआ. बेटी से मिलने उसके घर जा रहे मां, पापा और उसके भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. ये पूरी घटना ओडिशा के केओंझर जिले की है. एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को केओंझर जिले के चंपुआ थाना क्षेत्र के डोलिता चौक पर हुआ, जहां उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई. मृतकों की पहचान ऐबन प्रधान, मथामनी प्रधान और उनके बेटे मंगल प्रधान के रूप में हुई है. ये तीनों बाइक से अपनी विवाहित बेटी से मिलने जा रहे थे, जब यह भयानक दुर्घटना हुई. ट्रक…
Author: News Desk
जमशेदपुर : पटमदा के ग्रामीण बैंक के पास बुलेट और बाइक में आपस में जोरदार टक्कर हो गई. घटना में बाइक पर सवार कुल 5 लोग घायल हो गए हैं. इसमें से चार लोगों का पैर टूट गया है जबकि एक को हल्की चोटें आयी है. घटना के बाद सभी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर सभी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा का अनिमेष तिवारी, पश्चिम बंगाल के आसनसोल कुलटी का किशोर कृष्णा श्रीवास्तव, बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरुआ का लखन सिंह, रमेश कर्मकार और…
जमशेदपुर. पोटका थाना क्षेत्र के पिछली पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक के सड़क किनारे रेलिंग में टकरा जाने से हाड़तोपा पंचायत के मुखिया पुत्र शिवा हांसदा (23) की मौत हो गई. घटना में दूसरा युवक घायल हो गया. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रवि होनहागा ने घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात के 10 बजे हाड़तोपा पंचायत की मुखिया अलादी हांसदा का बड़ा पुत्र शिवा हांसदा व अन्य तीन युवक दो बाइक पर सवार होकर राजनगर में सरहुल मनाने गए हुए थे. इस बीच रात को अपने घर…
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर नए ओवर ब्रिज के पास कोयला लोडेड हाईवा गाड़ी में शॉर्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. घटना के समय कुछ ही देर में आग केबिन तक पहुंच गई और अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के बाद ड्राइवर हाईवा से कूद गया था. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों के प्रयास से अग्निशमन दल को सूचित किया गया. इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने हाईवा में लगी आग को बुझाया. बताया जाता है कि हाईवा चांडिल थाना…
Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए और कम से कम तीन दुकानों में कथित तौर पर आग लगा दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. खोरीमहुआ…
Bengluru. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता (केटीपीपी) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य मुस्लिम ठेकेदारों को निविदाओं में चार प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. मंत्रिमंडल ने कर्नाटक ग्राम स्वराज और पंचायत राज (संशोधन) विधेयक को भी मंजूरी दे दी. सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल ने हेब्बल में कृषि विभाग की 4.24 एकड़ जमीन को अंतरराष्ट्रीय पुष्प नीलामी बेंगलुरू (आईएफएबी) के लिए दो साल के लिए किराया मुक्त आधार पर देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की. जनवरी में आग लगने की घटना के बाद ‘बेंगलुरु बायोइनोवेशन सेंटर’ में उपकरणों के…
Jamshedpur. Tata Motors के बोर्ड ने अपने पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ गुंटर बुशचेक को 1 मई 2025 से 30 अप्रैल 2030 तक पांच साल की अवधि के लिए अतिरिक्त गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है, जब टाटा मोटर्स अपने रणनीतिक विभाजन की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिसमें वह अपने वाणिज्यिक और यात्री वाहन कारोबार को अलग कर रही है, ताकि फोकस बढ़ाया जा सके, परिचालन क्षमता में सुधार लाया जा सके और शेयरधारकों के लिए अधिक मूल्य जुटाया जा सके. व्यवसाय रूपांतरण…
New Delhi. टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने शुक्रवार को एन गणपति सुब्रमण्यम को टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के निदेशक मंडल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी. एन गणपति सुब्रमण्यम 2 दिसंबर, 2021 को टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल हुए. एन. गणपति सुब्रमण्यम (एनजीएस) 40 से अधिक वर्षों से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) और भारतीय आईटी उद्योग का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मई 2024 में टीसीएस के मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया. टाटा कम्युनिकेशंस ने एक बयान में कहा कि हमें आपको…
Gamahria. सरायकेला-खरसावां ज़िला के गम्हरिया थाना अंतर्गत सीतारामपुर डैम के पास आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी अफसर अली (39) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. शुक्रवार देर शाम में पुलिस ने शव को लावारिस अवस्था में पाया, जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया. अफसर अली कुख्यात ड्रग पेडलर था और कई बार जेल जा चुके है. वह रतन लोहार का साला भी था. गौरतलब है कि रतन लोहार की पिछले दिनों हत्या हो चुकी है. मृतक की बेटी ने बताया कि दिन में करीम नाम का एक व्यक्ति उनके घर आया था और छोटा राजू द्वारा बुलाने की…
Kolkata. पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तेज रफ्तार ने गजब कहर ढाया है. शुक्रवार को छपरा इलाके के लक्ष्मीगाछा में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब ई-रिक्शा सवार लोग ईद के त्योहार के लिए खरीदारी करके ई रिक्शा से घर लौट रहे थे. पुलिस के मुताबिक विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार SUV ने एक के बाद एक तीन ई-रिक्शा में टक्कर मारी.…
