‘Patna.बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. जब नीतीश कुमार विधानसभा में एनडीए सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों के बारे में बोलने के लिए उठे तो तेजस्वी ने उनके भाषण को बीच में ही रोक दिया. मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में पहले क्या था? मैंने ही आपके (तेजस्वी यादव) पिता को वो बनाया जो वह बने। यहां तक कि आपकी जाति के लोग भी मुझसे पूछ रहे थे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं, लेकिन मैंने फिर भी उनका…
Author: News Desk
Ranchi. विधानसभा में मंगलवार को बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) के फ्लाई-ऐश से बोकारो के गरगा नदी और दामोदर को प्रदूषित करने का मामला उठा. कंपनी के छह ऐस पांड भर चुके हैं और छाई नदी में जा रहा है. इस मामले में सरकार ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. सदन में अल्पसूचित के तहत मामला उठाते हुए जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि कंपनी केंद्र सरकार का नियम नहीं मान रही है. सवाल के जवाब में भ्रम फैलाया जा रहा है. इस मामले में सदन की कमेटी बनाकर जांच किया जाना चाहिए. कंपनी के सभी फ्लाई-ऐश…
Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में नयी सुविधा की शुरुआत की गयी है. झारखंड में पहली बार स्ट्रोक क्लिनिक टीएमएच में खोला गया है. वहीं, स्पाइन क्लिनिक का भी उदघाटन किया गया. मंगलवार को टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने स्पाइन क्लिनिक और स्ट्रोक क्लिनिक का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. टाटा स्टील कर्मियों को यहां मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी, जबकि अन्य लोग सस्ती दर पर इलाज करा सकेंगे. स्पाइन क्लिनिक और स्ट्रोक क्लिनिक का शुभारंभ होने से लोगों को काफी राहत…
Jamshedpur.जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल भेज दिया है. आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करायी, मगर कोई उसकी पहचान नहीं कर सका. पुलिस ट्रेन से गिरने से व्यक्ति की मौत की आशंका जता रही है. शव के सिर और शरीर के कुछ अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं. हालांकि व्यक्ति के पास से कोई टिकट या अन्य पहचान पत्र नहीं मिला है. जिला रेल पुलिस और जुगसलाई…
Jamshedpur. खासमहल के सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में काम करने वाली युवती के साथ उसके विभाग के ही अमरेश सिंह की ओर से अश्लील हरकत करने और अश्लील वीडियो भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में मंगलवार को जेएलकेएम एससी मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई, महानगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो समेत अन्य पदाधिकारियों ने सिविल सर्जन से मुलाकात की. सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि आरोपी कर्मी अमरेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की…
Jamshedpur. कोवाली थाना के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार प्रेमी के साथ बैठी युवती प्रमिला सरदार (21) की गिरने से मौत हो गई. घटना के बाद उसका प्रेमी सागर एमजीएम अस्पताल में शव छोड़कर भाग गया. मंगलवार दोपहर बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को होने पर सभी एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां प्रमिला का शव मिला. मृतका के भाई रॉबीन ने बताया कि प्रमिला रसूनचोपा की रहने वाली है. वह घर से किसी परिचित के यहां जाने की बात बोलकर निकली थी. बाद में दुर्घटना की जानकारी मिली. वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी. पुलिस उसके…
Jamshedpur.आगामी रामनवमी के त्योहार को लेकर जमशेदपुर की सारी कमिटियां अपनी-अपने स्तर से तैयारी में जुटी हुई है. हर वर्ष कमेटी के समक्ष आने वाली परेशानियों को देखते हुए उनके समाधान के लिए जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की अरूण सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर के तुलसी भवन में मंगलवार को एक बैठक की गई. इसमें सभी अखाड़ा समिति ने सर्वसम्मति से वर्ष 2025 से 2028 तक अरुण सिंह को अध्यक्ष, प्रवीण सेठी को महासचिव और अभय सिंह को मुख्य संरक्षक बनाये रखने पर अपनी अपनी सहमति जतायी. बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने कहा कि पिछले…
Ranchi : 20 से 23 मार्च तक होनेवाली नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2024-25 की मेजबानी करने का मौका झारखंड को मिली है. बता दें कि ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के बैनर तले रांची डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में कुल 6.5 लाख रुपए की ईनामी राशि रखी गयी है. जहां देश भर के 250 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, इनमें 50 इंटरनेशनल मास्टर एवं ग्रैंड मास्टर भी शामिल हैं. इस प्रतियोगिता से 4 खिलाड़ियों का चयन भी किया जायेगा जो…
Ranchi : रांची के दो मशहूर रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट प्राणा और ग्रीका बंद नहीं होंगे। झारखंड हाइकोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा बंद करने के आदेश पर रोक लगा दी है। हाइकोर्ट के इस फैसले से कांके रोड स्थित ग्रेका किचन और हरमू रोड स्थित प्राणा रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट के संचालकों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि गुजरे कुछ रोज पहले रांची नगर निगम ने शहर के तमाम वैसे रूफटॉप बार एंड रेस्टूरेंट को बंद करने का आदेश दिया था, जो नियमों को ताख पर रख कर रूफटॉप का संचालन कर रहे थे. प्राणा और ग्रेका किचन…
Ranchi : बीआईटी मेसरा ओपी अंतर्गत कल्याणी बस्ती में स्वास्तिक फेरो प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का चिमनी ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में कंपनी का ऑपरेटर ब्रजेश महतो गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है. आनन-फानन में ऑपरेटर ब्रजेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, इस मामले में बीआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि घटना सत्य है. कई दिनों से काम बंद था. कंपनी को फिर से शुरु करने के लिए ऑपरेटर ब्रजेश से ट्रायल करवा रहा था. इसी दौरान चिमनी ब्लास्ट कर गया है. पुलिस के…
