Ranchi. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को कहा कि राज्य में 7,930 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जिनमें केवल एक-एक शिक्षक ही कार्यरत है. शिक्षकों के संकट पर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राज सिन्हा के प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में 3.81 लाख छात्र दाखिल हैं. बाद में सदन में सोरेन ने कहा कि 103 स्कूल ऐसे हैं जिनमें कोई छात्र नहीं है और उनमें 17 शिक्षक कार्यरत हैं. उन्होंने कहा, “हमने ‘स्कूल चलो अभियान’ जैसी मुहिम शुरू की है, जो खासतौर पर उन इलाकों में चलाई जा रही है जहां स्कूलों…
Author: News Desk
Paradeep.ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कॉलेज के एक छात्र ने अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि यह घटना जगतसिंहपुर थाना क्षेत्र के जयबाड़ा सेठी साही में रात करीब तीन बजे हुई. उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता तथा बहन का सिर पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से कथित तौर पर कुचल दिया. जगतसिंहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभास साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ…
Mumbai. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया. कुछ दिन पहले ही उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को बीड सरपंच हत्या मामले में ‘मास्टरमाइंड’ बताया गया था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में पत्रकारों से कहा कि धनंजय मुंडे ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैंने उसे स्वीकार कर लिया है और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को भेज दिया है. मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की विपक्ष की जोरदार मांग के बाद यह इस्तीफा सामने आया है. फडणवीस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी…
Medninagar. मेदिनीनगर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा 34 वर्षीय एक कैदी मंगलवार को सुबह मृत पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि शबीर अंसारी नामक कैदी का शव उसकी बैरक से सटे बाथरूम में मिला. जेलर आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.उन्होंने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है. अंसारी गढ़वा जिले के रमना का निवासी था और 2023 से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश भर में छह करोड़ से अधिक एमएसएमई को समय पर और कम लागत वाले ऋण तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऋण वितरण के नए तरीके विकसित करने की आवश्यकता है. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार उद्यमी बनने वाली पांच लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उद्यमियों को दो करोड़ रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा. मोदी ने कहा कि हमें ऋण वितरण के लिए नए…
पटना. बिहार विधान परिषद में सोमवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला. जदयू नेता भगवान सिंह कुशवाहा के भाषण के दौरान राबड़ी देवी ने सत्ताधारी दल को चुनौती देते हुए कहा, “आप बीजेपी का साथ छोड़िए, हम आपके साथ आ जाएंगे.” जदयू एमएलसी नीरज कुमार के जवाब देने पर राबड़ी देवी ने अतीत के सवाल उठाए और पूछा, “भागलपुर दंगा कब और किस सरकार के दौरान हुआ था?” नीरज कुमार ने बताया कि यह 1989 में कांग्रेस शासन के दौरान हुआ था. इस पर राबड़ी देवी ने पलटवार किया,…
मुसाबनी. मुसाबनी नंबर तीन स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में रविवार को मुसाबनी माइंस इंप्लाइज यूनियन के सलाहकार पीटर दास की अध्यक्षता में मृत ठेका मजदूरों के आश्रित और वीआरएस लेने वाले कर्मचारी के नॉमिनियों की बैठक हुई. यहां आश्रितों ने कहा कि माइंस बंदी के दौरान आर्थिक परेशानी के कारण समय पर उचित इलाज के अभाव में तीन दर्जन से अधिक ठेका मजदूरों की असमय मौत हो गयी. इन मजदूरों के परिवारों की हालत बदहाल है. प्रबंधन ने आज तक उक्त परिवारों की सुधि नहीं ली. सुरदा माइंस व कंसंट्रेटर संयंत्र में उनके आश्रितों को रोजगार नहीं दिया गया है.…
चक्रधरपुर.चक्रधरपुर कुदलीबाड़ी स्थित सूर्या नर्सिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 7वीं लैंप लाइटनिंग सह ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि सदर अस्पताल चाईबासा की एसीएमओ डाॅक्टर भारती मिंज, सदर अस्पताल चाईबासा की डाक्टर पॉलिना मुंडू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान कॉलेज की 80 एएनएम व जीएनएम की छात्राओं को कैप पहनाया गया. इसके बाद उन्हें कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलायी गयी. मुख्य अतिथि डाॅ भारती मिंज ने कहा कि छात्राएं अपने कर्तव्य व दायित्व को ईमानदारी पूर्वक निभाएं. इसके साथ ही मरीजों की सेवा निष्ठा भाव से करें. कॉलेज प्रबंधक नरसिंह महतो ने छात्राओं…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के दो गुटों में हुई गोलीबारी में दो उग्रवादियों की मौत हो गयी. सूचना पाकर पश्चिमी सिंहभूम पुलिस पहुंची और दोनों उग्रवादी परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी रसीद आदि बरामद किये हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. एसपी के अनुसार, बंदगांव थाना को सूचना मिली कि फूलझरी नदी के किनारे दो शव पड़े हैं.…
Dhanbad. लोदना क्षेत्र के ईस्ट बरारी सेठ कोठी के समीप संचालित देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना से उड़ते धूलकण व प्रदूषण के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने आजसू पार्टी के बैनरतले काम ठप करा दिया. आजसू के केंद्रीय सचिव वीरेंद्र निषाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए परियोजना ने काम बंद करा दिया. इस दौरान करीब चार घंटे तक परियोजना में काम प्रभावित रहा. खनन कार्य बाधित करने की सूचना पाकर प्रबंधक एस रेड्डी मौके पर पहुंचे और आजसू नेता वीरेंद्र से वार्ता की. वार्ता में वीरेंद्र निषाद ने परियोजना का सीमांकन करा बाउंड्री वाल कराने, प्रदूषण रोकने…
