Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा पेश बजट को ‘‘दिशाहीन’’ करार दिया और कहा कि इसमें आदिवासियों, किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2024-25 में यह 1.28 लाख करोड़ रुपये का था. चंपई सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह एक दिशाहीन बजट है, जिसमें राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. कहने को तो इसमें कई बड़ी…
Author: News Desk
Jamshedpur. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है तथा यह बजट ‘दूरदर्शी’ है और आम आदमी के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जबकि 2024-25 में यह 1.28 लाख करोड़ रुपये का था.
Jamshedpur.पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार के बजट को दिशाहीन बजट करार दिया है. उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है. हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है. अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है. श्री दास ने कहा कि इस बजट से सबसे अधिक निराश किसान और ग्रामीण हुए है. किसानों की ऋण माफी पर सरकार चुप है. ग्रामीण विकास का बजट सरकार ने घटा दिया है. पिछले वित्तीय वर्ष पेश कुल 1.28 लाख करोड़…
Ranchi.झारखंड विधानसभा में बजट पेश होने के बाद, विधायक कल्पना सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया. बता दें की कल्पना सोरेन 40 साल की हो गईं हैं. जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने केक काटकर अपनी खुशी का इज़हार किया.
Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री चार्टर प्लेन से सोनारी के एयरपोर्ट पहुंचे. पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. यहां से वे सीधे सोनारी निर्मल स्टेडियम पहुंचे, उनके साथ पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन विधायक सबिता महतो की बेटी स्नेहा महतो की शादी समारोह मे शामिल हुए और बेटी को उसके शादी शुदा जिंदगी खुशहाल रहें इसकी कामना की. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, ईचागढ़ की माननीय विधायक आदरणीय श्रीमती…
धनबाद. धनबाद एसीबी की टीम ने एक रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धनबाद एसीबी की टीम ने सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा है. इस संबंध में एसीबी एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना का जिओ टैग करने के एवज में मुखिया लाभुक से 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत मिली थी. इसके बाद एसीबी की टीम ने जांच के बाद मुखिया कार्तिक महतो को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए…
जमशेदपुर. भारत और चीन के संबंध सीमा विवाद को लेकर भी बीते कई दशकों में सामान्य नहीं रहे. सीमा पर तनाव हमेशा से ही देश और देशवासियों के लिए चिंता का विषय रही है. यदा-कदा चाईनिज उत्पाद के बहिष्कार की मांगें भी उठती रही है लेकिन चीन के सस्ते व बेहतर रेंज वाले उत्पादों से भारतीय बाजार पटे रहे और उनकी खरीदारी भी कभी प्रभावित नहीं रही है. भारतीय बाजार में चीनी इस्पात की डंपिंग को लेकर मची बेचैनी के बीच जमशेदपुर के संस्थापक दिवस समारोह में चाईनीज लाईटों की धूम मची हुई है. लौहनगरी की सड़कें, पार्क और भवन…
जमशेदपुर. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में टाटा समूह की नींव रखने वाले और जमशेदपुर शहर के संस्थापक ज.एन. टाटा की 186 वी. जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जेएन टाटा की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ की गई. इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक संकायों के विभिन्न पदाधिकारियों ने जेएन टाटा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पी.के. पाणि ने अपने संबोधन वक्तव्य में कहा “जमशेदपुर शहर जेएन टाटा की दूरदर्शिता और भविष्य की क्षमताओं और अवसरों…
नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा में डीसी से गुणवत्ता पर दिया जोर जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नगर निकायों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में राज्य प्रवर्तित एवं केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों की मदवार स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा आमंत्रित कार्यों की संख्या, अनुबंध पश्चात कार्यादेश जारी करने संबंधी कार्य की संख्या पर निकायवार चर्चा की गई . नागरिक सुविधा, शहरी परिवहन व्यवस्था, वायु परिवेश की गुणवत्ता में सुधार, पेयजलापूर्ति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति, कचड़ा उठाव कार्य की समीक्षा कर…
परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला कौशल समिति की बैठक परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत की गयी. इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने पर विमर्श किया गया . परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है. कौशल विकास योजना का लक्ष्य सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कौशल विकास योजना के तहत…
