Mumbai. एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और विनियामकीय उल्लंघन के संबंध में शेयर बाजार नियामक सेबी की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है. मुंबई स्थित विशेष एसीबी अदालत के न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने शनिवार को पारित आदेश में कहा, “प्रथम दृष्टया विनियामकीय चूक और मिलीभगत के सबूत हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है. अदालत ने कहा कि वह जांच की निगरानी करेगा और 30 दिनों के भीतर (मामले की) स्थिति रिपोर्ट मांगी गई है.अदालत ने आदेश में…
Author: News Desk
Sasan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी का आनंद लिया. सोमनाथ से आने के बाद मोदी ने सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया. रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है. ‘सिंह सदन’ से प्रधानमंत्री जंगल सफारी पर गए, उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. गिर वन्यजीव अभयारण्य के मुख्यालय सासण गिर में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड…
पुरस्कार समारोह के मेजबान कॉनन ओ’ब्रायन ने हिंदी में लोगों का अभिवादन कर हिंदी भाषियों को आश्चर्यचकित कर दिया Los Anjils/New Delhi. दिल्ली में बनी लघु फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार हासिल नहीं कर पाई. इस श्रेणी में डच भाषा की फिल्म को पुरस्कृत किया गया है. अभिनेता एड्रियन ब्रॉडी को ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री मिकी मैडिसन को ‘अनोरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.‘अनुजा’ सर्वश्रेष्ठ ‘लाइव एक्शन शॉर्ट’ फिल्म श्रेणी में पुरस्कार की दौड़ में शामिल थी लेकिन इस श्रेणी में डट भाषा की ‘आई एम…
चाईबासा.जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग चाईबासा ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरज्मि कॉरपोरशन लिमिटेड को (आइआरटीसी) सेवा में कमी के लिए 10 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया है. उपभोक्ता आयोग में पश्चिमी सिंहभूम जिला के डांगुवापोसी निवासी कृष्णन ने शिकायत में बताया था कि 20 मई 2023 को डांगुवापोसी से टाटनगर तक का कंफर्म टिकट बुक कराया था. इसी दिन शिकायतकर्ता ने टाटानगर से भुवनेश्वर के लिए भी टिकट बुक किया था. ट्रेन अपने निर्धारित समय से 344 मिनट (लगभग 6 घंटे) की देरी से चल रही थी, जिससे शिकायतकर्ता को बस द्वारा…
चाईबासा. चंपुआ (ओडिशा) प्रखंड के एक आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा नियमित स्वास्थ्य जांच में गर्भवती पायी गयी. इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्कूल के प्रधान शिक्षक को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जारी किया है. जानकारी के अनुसार, मकर संक्रांति पर विगत 13 जनवरी से 22 जनवरी तक स्कूल बंद था. इस दौरान हॉस्टल की छात्राएं अपने घर गयी थीं. 22 जनवरी को सभी छात्राएं हॉस्टल में लौटीं. वहीं, 28 जनवरी को सभी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच स्थानीय एएनएम ने की. इस क्रम में तीन छात्राओं पर…
चाईबासा.उपभोक्ता आयोग के चाईबासा कार्यालय ने उपभोक्ता को मानसिक, शारीरिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चाईबासा शाखा को एक लाख रुपये मुआवजा व मुकदमा खर्च के एवज में 50 हजार रुपये देने का आदेश दिया है. बैंक को उक्त राशि 60 दिनों के भीतर 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर सहित भुगतान करना होगा, अन्यथा जबरन वसूली की कार्रवाई होगी. बताया गया कि वर्ष 2008 में शिकायतकर्ता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चाईबासा शाखा से 50 हजार का टर्म लोन व 4,00,000 का पूंजीगत ऋण आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाई स्थापित करने…
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में सात मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर भव्य पंडाल निर्माण का शनिवार को भूमिपूजन हुआ. सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बहरागोड़ा शाखा मैदान में पंडित सुमन मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सभी देवताओं को नमन कर सामूहिक विवाह समारोह की सफलता को लेकर प्रार्थना की. सामूहिक विवाह की तैयारी को लेकर बैठक की गयी. इसमें कार्यकर्ताओं समेत 20 जोड़ियां व उनके माता- पिता शामिल हुए. समारोह में शामिल होने के लिए 15 हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजा जायेगा. विवाह कार्यक्रम…
जमशेदपुर. गालूडीह थाना के खड़िया कॉलोनी के पास हाइवे पर शनिवार की सुबह टायर फटने से शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बीचोबीच पलट गया. हादसे में चालक व खलासी केबिन में फंस गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक रतिलाल महतो और खलासी गुरुपद महतो को काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया. दोनों को चोटें आयी हैं. शराब की पेटियों से भरा ट्रक पलटने पर उसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शराब की बोतलें टूटने से काफी मात्रा में हाइवे पर शराब बहने लगी. तब लोगों को पता चला कि ट्रक…
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर पंचायत में दो स्वयंसेवकों का अनुमोदन करना है. इसे लेकर 20 फरवरी को फर्जी ग्रामसभा कर उसमें मनोज महतो को स्वयंसेवक अनुमोदन करते हुए जिला को पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा ने रिपोर्ट भेजी है. वहीं 24 फरवरी को पंचायत में ग्रामसभा हुई. इसमें पंचायत सचिव राजकुमार सिन्हा भी मौजूद थे. इसमें शिवशंकर महतो को स्वयंसेवक के लिए प्रस्ताव आया, जबकि ग्रामसभा में दो स्वयंसेवकों का अनुमोदन करना था, पर पंचायत सचिव ने सिर्फ शिवशंकर महतो का प्रस्ताव लाया. उन्हें मालूम था कि मनोज महतो का प्रस्ताव लाने से विरोध होगा. इस कारण उन्होंने फर्जी ग्रामसभा…
चक्रधरपुर. रेलवे में हर माह कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनकी जगह खाली होने पर उसे भरने के लिए नयी भर्तियां नहीं हो रहीं है. इसे देखते हुए रेलवे में दोबारा नियुक्ति नीति लागू की गयी है. इसमें अनुभवी सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकते हैं. उन्हें अनुबंध पर नियुक्त किया जायेगा. रेलवे के संबंधित विभाग में कागज जमा करें और अवसर का लाभ उठायें. यह बातें चक्रधरपुर के महात्मा गांधी सभागार में आयोजित 41 रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने कही. श्री हुरिया ने कहा कि रेलवे में…
