देवघर. देवघर-सारठ एनएच पर कुंडा थानांतर्गत लालकोठी के समीप रविवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे देवघर की ओर से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया गया. चालक ने बाइक रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की. इसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. बेटे के साथ बाइक पर बैठी महिला गिर गयी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी. तुरंत उसे बगल के मेधा सेवा सदन पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोग महिला के शव को अस्पताल से स्ट्रेचर सहित…
Author: News Desk
बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट के जगदंबा ज्वेलर्स की दीवार में सेंधमारी कर लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी बीती रात हो गयी. स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा शनिवार सुबह 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का शटर उठाया, तो दुकान में गहनों के खाली डब्बे बिखरे पड़े थे. दुकान के अंदर घुसे, तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारा हुआ दिखा. समझते देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हो चुकी है. चोरी गये जेवर का मिलान किया, तो लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर गायब थे. चोर शो-केस में रखा…
रांची. झारखंड की राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान भी तेजी से चढ़ रहा है. इस कारण ठंड का अहसास नहीं हो रहा है. सरायकेला रविवार को सबसे गर्म (40 डिग्री सेल्सियस) रहा. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि पांच मार्च से राजधानी रांची का पारा फिर गिर सकता है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों के पारा में गिरावट हो सकती है. इससे ठंड का अहसास फिर से होने लगेगा. मौसम केंद्र के अनुसार पांच मार्च के बाद अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है. न्यूनतम तापमान में भी…
रांची. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे रांची से ट्रेन संख्या 03640/03639 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी. ट्रेन संख्या 03640 पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीन मार्च को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी. इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच एवं सामान्य श्रेणी के 20 कोच होंगे. होली और परीक्षाओं को लेकर ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो रहा है. इसे देखते हुए रेलवे की ओर से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. इस ट्रेन के परिचालन से ट्रेन में सफर करना काफी आसान हो जाएगा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय-रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन का…
जमशेदपुर. महिला प्रीमियर लीग-1 के तहत द्वितीय चरण के चयन ट्रायल का आयोजन सामुदायिक भवन सोनारी जमशेदपुर में किया गया. इसमें झारखंड, ओडिशा व बंगाल से लगभग 80 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया. महिला प्रीमियर लीग के इस द्वितीय फेज चयन ट्रायल का आयोजन पूर्वी सिंहभूम कबड्डी संघ वीर बजरंग अखाड़ा कुम्हारपाड़ा सोनारी में आयोजित किया गया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रमेश साहू, तिलक राम साहू, जसवंत साहू, शिव प्रसाद जंघेल अखिलेश प्रसाद, हरीश कुमार, उमेश दास जगदाल, लक्ष्मी कुमारी ,सुशील हैसल, युवराज साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलाल ने भूमिका निभाई. इस अवसर पर ओडिशा स्टेट से अरविंद पात्रो, बंगाल…
जमशेदपुर. जोजोबेड़ा से साउथ गेट जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिसके कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है. इस गढ्ढे के कारण प्रतिदिन लोग गिर रहे हैं. इस लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी लोकल काउंसिल सचिव सत्येंद्र सिंह व जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया गया. साथ ही इस क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू से जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने की मांग की गयी है, ताकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से लोगों को बचाया जा सके. इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शाखा मंत्री ज्वाला प्रसाद सिंह,…
जमशेदपुर. मानगो स्थित सिदो-कान्हू स्कूल के पास जदयू का महिला सदस्यता अभियान चलाया गया. इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. पार्टी के महिला नेत्री अमृता मिश्रा को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम में कई महिलाएं पार्टी सदस्यता ली. मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू वरिष्ठ नेता दीपक गौड़, युवा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लालू गौड़, प्रवीण सिंह, विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संतोष भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक JN TATA की जयंती आज (3 मार्च) को है. रविवार को जुबिली पार्क की विशेष विद्युत सज्जा की शुरुआत टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कर दी है. पूरा पार्क और शहर रोशनी से जगमगा उठा है. आम लोग जुबिली पार्क की खूबसूरत लाइटिंग का दीदार3 मार्च से 5 मार्च तक कर सकेंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पैदल घूमने की सुविधा है, वहीं रात 10 से 11 बजे तक गाड़ियों से पार्क का भ्रमण किया जा सकता है. जुबिली पार्क में लेजर शो का खास इंतजाम है. . जुबिली पार्क…
Ranchi. CM हेमंत सोरेन की झारखंड सरकार आज 3 मार्च को 2025-26 का बजट पेश करेगी. इस बार बजट करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है. इसमें स्कूल, अस्पताल और लोगों की योजनाओं पर खास ध्यान दिया जाएगा. सरकार चाहती है कि लोगों को खाना, नौकरी, पढ़ाई और किसानों की बेहतरी के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं, ताकि सभी सम्मान से जी सकें. इस बार बजट में जनता की राय को जगह दी गई है. ऑनलाइन तरीके से सरकार को 1,123 सुझाव मिले हैं, जिन पर विचार चल रहा है. इनमें उद्योग बढ़ाने, हवाई अड्डों पर माल ढुलाई…
Kyonjhar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि क्योंझर जिले के पटना क्षेत्र में जेएसडब्ल्यू और पॉस्को (पीओएससीओ) द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक बड़ा इस्पात संयंत्र स्थापित किया जाएगा. चंपुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए माझी ने कहा, ‘‘मैंने क्योंझर जिले में एक बड़ा इस्पात संयंत्र स्थापित करने का संकल्प लिया था. भगवान ने कृपा करके मुझे इस सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना क्षेत्र के अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों में इस्पात उद्योग विकसित किए जाएंगे जिसमें कुल निवेश…
