झारखंड के उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) की धमकी के बाद पुलिस ने उसके (TSPC के) प्लाटून कमांडर सह जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू उर्फ आक्रमण की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. चतरा के एसपी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि टीएसपीसी के सेकेंड लाइन के कमांडर आक्रमण गंझू, उसकी पत्नी नीलम देवी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा है कि इनके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं. चतरा, पलामू, लातेहार और हजारीबाग जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ 75 केस दर्ज हैं. एसपी ने कहा…
Author: News Desk
Latehar.लातेहार जिले में पलामू बाघ अभयारण्य (PTR) में एक हाथी का शव मिला है. एक वन अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. हाथी का शव शनिवार दोपहर रिजर्व के बेतला रेंज के अंतर्गत तेलही पहाड़ी में मिला. लातेहार जिले में एक महीने में जंगली हाथी की मौत की यह तीसरी घटना है और सभी मामलों में हाथियों के बीच संघर्ष होने का संदेह है. बेतला के रेंजर उमेश दुबे ने कहा कि बृहस्पतिवार को रेंज में तीन खोरिया के पास एक अन्य हाथी के साथ संघर्ष के दौरान हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था. पशु चिकित्सक हाथी…
New Delhi. दो अलग-अलग राज्यों में मतदाताओं को एक जैसे मतदाता पहचानपत्र नंबर जारी किए जाने की खबरों के बीच, निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि एक जैसे नंबर का मतलब यह नहीं कि वे फर्जी मतदाता हैं. निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि कुछ मतदाताओं के मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) नंबर समान हो सकते हैं’’, लेकिन जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं. इसने कहा, ‘ईपीआईसी नंबर चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर…
New Delhi.भारत में कंपनियां इस साल 9.4 प्रतिशत की औसत वेतन वृद्धि कर सकती हैं.l यह 2024 की 9.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि से थोड़ी कम है. ‘ईवाई फ्यूचर ऑफ पे’ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 10 में से छह नियोक्ता कर्मचारियों को पुरस्कृत करने और वेतन संबंधी रणनीतियों के लिए अगले तीन वर्षों में कृत्रिम मेधा (एआई) की क्षमता का पता लगाने के इच्छुक हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय कंपनियों में 2025 में 9.4 प्रतिशत की औसत वेतन वृद्धि हो सकती है जो 2024 में दर्ज 9.6 प्रतिशत वेतन वृद्धि से थोड़ी कम है. कर्मचारियों के नौकरी…
New Delhi. निजी अस्पताल अगले वित्तवर्ष में 4,000 बिस्तर जोड़ने के लिए लगभग 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं। क्रिसिल रेटिंग्स ने यह कहा है. एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पिछले वित्त वर्ष में लगभग 64,000 करोड़ रुपये के संयुक्त राजस्व वाले 91 निजी अस्पतालों के विश्लेषण से लगभग 4,000 बिस्तर की वृद्धि का संकेत मिलता है.स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं ने चालू वित्त वर्ष में लगभग 6,000 बिस्तर जोड़े हैं. इसमें कहा गया है कि इन दो वित्त वर्षों में जोड़े गए बिस्तर वित्त वर्ष 2019-20 और 2023-24 के बीच जोड़े गए बिस्तर के…
Ranchi.होली से पहले भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. रेलवे ने रांची से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. ट्रेन रांची से कब खुलेगी और रांची के लिए कब चलेगी, इसका टाइम-टेबल और ट्रेन के स्टॉपेज की भी जानकारी सामने आ गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा एवं होली के त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 02883/02884 रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाया जायेगा. इन ट्रेनों में 1 जेनरेटर यान का कोच,…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शनिवार को घोषणा की कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET-UG) आठ मई से एक जून तक आयोजित की जाएगी. CUET-UG के लिए आवेदन एक से 22 मार्च तक किया जा सकेगा. एनटीए के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की तारीखें हालांकि अभी संभावित हैं और विस्तृत कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा. परीक्षाएं 13 भाषाओं – अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएंगी. देश में केंद्रीय, राज्य और चुनिंदा निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश को मानकीकृत करने…
जमशेदपुर केनेल क्लब’ की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि यह सुविधा पूर्वी भारत में अपनी तरह की पहली सुविधा है Jamshedpur. जमशेदपुर में शनिवार को पालतू पशुओं के लिए गैस आधारित शवदाह गृह स्थापित किया गया. इसे पूर्वी भारत का पहला ऐसा शवदाह गृह बताया जा रहा है जिसे पालतू जानवरों के लिए स्थापित किया गया है. टाटा स्टील द्वारा वित्तपोषित यह परियोजना जुबली पार्क में कुत्तों के लिए बने घर के पास स्थापित की गई है. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी ने बताया कि इसका उद्देश्य पालतू जानवरों के मालिकों को उनके अवशेषों के निपटान…
भूवैज्ञानिक पीएन बोस की खोज ने जेएन टाटा के उड़ान को दिये पंख, 1912 में कंपनी की चिमनी से निकला धुआं जमशेदपुर. भूवैज्ञानिक पीएन बोस की एक खोज ने लौहनगरी जमशेदपुर में स्टील उद्योग की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था. यह वह समय था जब (जेएन टाटा ) टाटा परिवार स्टील उत्पादन के लिए कंपनी लगाने और कच्चे माल की उपलब्धता के साथ बड़े बाजार की तलाश कर रहा था. उनकी राह पीएन बोस ने आसान की और इस तरह टिस्को के जमशेदपुर *कालीमाटी) में स्थापना की राह बनी. ऐसा बताया जाता है कि दोराबजी टाटा को नागपुर की…
नई दिल्ली. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह से सरकार का खजाना फिर भर गया है. फरवरी महीने में जीएसटी राजस्व संग्रह सालाना आधार पर 9.1 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा. हालांकि, जनवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा था. जीएसटी महानिदेशालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया कि फरवरी माह में जीएसटी राजस्व संग्रह के जरिए 1.84 लाख करोड़ रुपये आए हैं. इस दौरान घरेल स्तर पर वस्तु एवं सेवाओं से प्राप्त राजस्व 10.2 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा है. आयात राजस्व 5.4 फीसदी बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये हो गया.…
