न्यूयॉर्क/नई दिल्ली. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज करके सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा, जो कि मजबूत निजी निवेश और व्यापक आर्थिक स्थिरता के बल पर संभव होगा. बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी आईएमएफ ने जारी एक बयान में कहा कि भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन संरचनात्मक सुधारों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है, जो देश को 2047 तक उन्नत अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को साकार करने के…
Author: News Desk
नई दिल्ली. पूरे देश में इस बार के फरवरी महीने ने 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग के अनुसार साल 2025 का फरवरी पिछले 125 सालों में सबसे अधिक तापमान वाला महीना रहा है. साल 1901 से देश में तापमान रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से यह सबसे गर्म फरवरी रहा. इस साल जनवरी में भी ऐसा ही कुछ हुआ था. साल की शुरुआत का यह महीना भी 125 साल के इतिहास का तीसरा सबसे गर्म जनवरी रहा था. रिकॉर्डतोड़ तापमान का सिलसिला निश्चित तौर पर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र…
भागलपुर. भागलपुर में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया. भागलपुर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के बीचों-बीच क्रूज़ पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की. वहीं कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह जन्मदिन इस अंदाज में हम लोग इसलिए मना रहे हैं कि 2025 में हम लोगों की सरकार भारी बहुमत से फिर बनेगी. 2025 फिर से नीतीश का स्लोगन भी हम लोगों का है. उन्होंने कहा कि 2025…
रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विधानसभा भवन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है. यहां किसी धर्म, जाति या व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं होता है. इस सदन में भले हम पक्ष या विपक्ष के लोग व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग विचार रखते हो, लेकिन इस लोकतांत्रिक व्यवस्था से एक ऐसी मार्ग प्रशस्त होती है, जहां सभी को सदन में स्वागत के भाव से आमंत्रित किया जाता है. सोरेन शनिवार को झारखंड विधानसभा सभागार में विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी विधायक जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन के समक्ष रखते हैं.…
दुमका. स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कैग ने जो रिपोर्ट दिए हैं. उसमें कोई दम नहीं है. कैग रिपोर्ट कितना सत्य है या कितना असत्य, यह मेरे समझ से परे है. उक्त बातें कोर्ट में पेशी के बाद स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को कहा. मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि इसमें कितनी सच्चाई है. यह जांच के बाद ही पता चलेगा. वैसे पूर्व में कैग ने तो टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला का भी रिपोर्ट दिया था. कलमाडी साहब को भी गलत बताया था. लेकिन वे बेदाग साबित हुए. मंत्री ने कहा कि यह वर्तमान में भले ही मेरे…
दुमका. जमीन विवाद में मंत्री इरफान अंसारी एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी एमपी-एमएलए के विशेष अदालत में शनिवार को पेशी हुई. पेशी एमपी-एमएलए के विशेष अदालत के न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में हुई. अदालत में 10 आरोपितों का बयान दर्ज हुआ. अगली तिथि 26 मार्च को निर्धारित है. जहां बचाव पक्ष की गवाही होगी. इससे पहले सूचक के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया था कि मामला हाई कोर्ट में लंबित है. जब तक इसकी सुनवाई नहीं हो जाती है, तब तक इस केस में बयान दर्ज नहीं किया जाये. उल्लेखनीय है कि इस केस में मंत्री सह…
रांची. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश शनिवार को विधानसभा में विधायकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने झारखंड विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा का अध्यक्ष विधानसभा का संरक्षक होता है. विधानसभा में स्पीकर की भूमिका अहम और महत्वपूर्ण हाेती है. उन्होंने कहा कि यदि हम दुनिया की गति से आगे नहीं बढेंगे हम महज अतीत का हिस्सा बनकर रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है. हरिवंश ने कहा कि इसके पूर्व उन्हें जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा के विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला…
रांची. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हत्या के आरोपित के फरार हो जाने के बाद जेल आईजी ने कार्रवाई की है. जेल आईजी ने बिरसा मुंडा जेल के छह कक्षपालों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. फरार कैदी अबतक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. शनिवार को जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के छह कक्षपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें बिचा मुंडा, सत्यनायक, सुमन लोहार, राकेश कुमार सिंह, रंजीत महतो और गोपाल जी शामिल हैं. इस संबंध…
Kochi/Mumbai. केरला ब्लास्टर्स ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में जमशेदपुर एफसी से 1-1 से ड्रॉ खेला जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीद टूट गई. केरला ब्लास्टर्स के लिए कोरोऊ सिंह ने 35वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद मिलोस ड्रिनसिच के 86वें मिनट में किए गए आत्मघाती गोल ने जमशेदपुर एफसी को बराबरी पर ला दिया. इस ड्रॉ से केरला ब्लास्टर्स की टीम इस सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है क्योंकि वह अधिकतम 31 अंक तक ही पहुंच सकती है जो छठे स्थान पर काबिज नॉर्थईस्ट यूनाईटेड एफसी…
Ranchi.मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में AJSU प्रमुख सुदेश महतो को बड़ा झटका लगा है. MP-MLA Court की विशेष अदालत ने उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी है, जिसके बाद अब सुदेश महतो के खिलाफ आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया है. इस मामले में अगली सुनवाई अब 19 मार्च को होगी. अगर उन पर आरोप तय होता है, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. गौरतलब है कि साल 2021 में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास घेराव का एलान किया था. इसको लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान में…
