Chandil.सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास तितकी रोड पर एक ट्रेलर ने शनिवार को एक मजदूर लालबहादुर को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नीमडीह पुलिस ने घायल को फौरन एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल से घायल को रांची के रिम्स रेफर कर दिया था, मगर, परिजन उसे रांची ले जाते इसके पहले ही लालबाबू ने एमजीएम अस्पताल में ही दम तोड़ दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रेलर को जब्त कर…
Author: News Desk
Jamui. बिहार के जमुई जिले में अवैध खनन गतिविधियों की सूचना मिलने पर पतौना-दौलतपुर घाट पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर बालू माफिया के अज्ञात सदस्यों ने कथित तौर पर गोलीबारी की. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी शनिवार सुबह हुई थी और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. जमुई पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली की पतौना-दौलतपुर घाट पर कुछ लोग अवैध तौर पर बालू खनन में संलिप्त हैं, जिसके बाद एक टीम वहां पहुंची और छापेमारी शुरू की गई.…
Garhwa. गढ़वा जिले के हूर मध्या गांव में स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी के कैंप में प्रतिबंधित मांस मिलने से हड़कंप मच गया. जब कैंप के गार्ड ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद मजदूरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. यह घटना शनिवार की सुबह उस समय हुई जब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कैंप में कुछ सामान लेकर पहुंचा था. दरअसल, गढ़वा थाना क्षेत्र में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य कर रही है. इस कंपनी का कैंप हूर मध्या गांव में नहर के पास स्थित है, जहां 9 मजदूर और एक गार्ड रहते हैं. शनिवार…
Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. इसी के तहत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है. इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में एनेम पूर्ति और मैनुएल पूर्ति शामिल हैं. दोनों आरोपी थाना क्षेत्र के बड़ा आमदा के निवासी हैं. गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि जिले में अवैध अफीम की खेती को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त अभियान जारी रहेगा.
Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 23 फरवरी की रात इरशाद को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाकुड उर्फ खुर्शीद और निजाम ने शनिवार को पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जुगसलाई थाना पुलिस लगातार दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, जिससे बचने के लिए आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया. इससे पहले, पुलिस ने 25 फरवरी को इस मामले में चार अन्य आरोपियों -जाहिद हुसैन उर्फ विक्की मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान…
Adityapur. सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक व्यक्ति की राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना शनिवार अपराह्न करीब 4 बजे की है. हादसे के बाद ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रुकी रही. मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस बिना रुके गुजर रही थी, तभी अचानक यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही टाटानगर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हादसा सामने आया. यहां हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन से गिरकर एक रेलकर्मी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर यह ट्रेन रुकी. वहीं ट्रेन जब खुल रही थी, तब अचानक से रेलकर्मी चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिससे उक्त रेलकर्मी बुरी तरह घायल हो गया. उसे पहले रेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नहीं सुधरी और इलाज के दौरान मौत हो गयी. बाद में मृतक की पहचान हावड़ा के बालीगंज निवासी संजय यादव के रूप में…
Ranchi. होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से फरार पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी समीर तिर्की की तलाश में पुलिस की टीम ने रांची से लेकर गुमला तक छापेमारी की. इधर शनिवार को जेल आइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के छह कक्षपालों को निलंबित कर दिया है. जिन्हें निलंबित किया गया है, उनमें बीचा मुंडा, सतन नायक, सोमन लोहरा, राकेश कुमार सिंह, रामजीत महतो और गोपालजी सिंह का नाम शामिल है. जेल आइजी ने बताया कि संबंधित कक्षपालों की लापरवाही की वजह से समीर तिर्की भागने में सफल रहा. जेल आइजी ने बताया कि अन्य लोगों…
Lohardaga. लोहरदगा जिले में शनिवार को एक ट्रैक्टर के पलट जाने से दो लड़कों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेसाग गांव के पास हुई. पीड़ितों के साथ ही कई अन्य लोग ईंटों से लदे ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. अधिकारी ने बताया कि रास्ते में हेसाग बत्रू पुल पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तुरियाडीह गांव…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को लोकसभा और विधानसभा को ‘लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर’ बताया और इस बात पर जोर दिया कि यहां आने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति के लिए कोई बाधा नहीं है या किसी के साथ भेदभाव नहीं है. सोरेन ने छठी झारखंड विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-अभिविन्यास कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहा, ‘इस मंदिर की आवाज हर किसी तक पहुंचती है.’ राज्य विधानसभा के सम्मेलन कक्ष में सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हैं. यह एकमात्र ऐसा…
