Author: News Desk

Ranchi . राज्य के बजट सत्र में पहली बार होगा कि सदन में विपक्ष तो रहेगा, लेकिन विपक्ष का नेता नहीं होगा. भाजपा इस देश में संघीय ढांचा और लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है. यह बातें झामुमो के महासचिव व प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा के जितने भी विधायक हैं, अपना नेता चुन लें या फिर सामूहिक इस्तीफा दें. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यहां विपक्ष केवल टोका-टोकी के लिए है. भाजपा की इसके पीछे का सोच यही है कि लोकतंत्र को धीरे-धीरे समाप्त हो जाये. झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि जब बजट आयेगा,…

Read More

Dubai. केन विलियमसन ने 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली लेकिन वरुण चक्रवर्ती (42 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में न्यूजीलैंड को रविवार को यहां 44 रन से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी लेकिन भारत की इस जीत से सेमीफाइनल का कार्यक्रम तय हो गया. भारत के सामने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया जबकि न्यूजीलैंड के सामने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय…

Read More

Devghar. देवघर-सारठ एनएच पर रविवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया गया. चालक ने बाइक रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. इस क्रम में बेटे के साथ बाइक पर पीछे बैठी महिला गिर गयी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी. तुरंत उसे बगल के मेधा सेवा सदन पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोगों ने महिला के शव को उक्त अस्पताल से स्ट्रेचर सहित खींचकर बाहर ले…

Read More

Gudabanda.मंत्री रामदास सोरेन ने सोमवार को नागरापाल लोकल नाला में 68 लाख रुपये की लागत से चेक डैम निर्माण का शिलान्यास किया. यह चेक डैम झारखंड सरकार के जल संसाधन लघु सिंचाई विभाग द्वारा बिहड़ क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर निर्मित किया जा रहा है. मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, और सड़क निर्माण में चौमुखी विकास कर रही है. जनहित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर पूर्ण किया जा रहा है. इस चेक डैम से लगभग 50 किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 पिपला के पास भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां रविवार देर रात दो बाइक में आपस में टक्कर हो गयी. घटना में पांच लोग घायल हो गए. सभी को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद 16 वर्षीय दयाल सिंह नामक युवक को मृत घोषित कर दिया. वह एमजीएम थाना क्षेत्र के मलियंता गांव का रहने वाला था. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पुलिस को बताया कि दयाल सिंह एक होटल में काम करता था. दस…

Read More

Jamshedpur: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म “काली माटी” का ऐलान हो चुका है. इस फिल्म का सोमवार को मुहूर्त हुआ. फिल्म का निर्माण अर्जुन झा फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रहे हैं बद्री नाथ झा. बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह फिल्म एक देशभक्ति और सामाजिक संदेश पर आधारित होगी, जिसमें पवन सिंह एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म की पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखी है, जो पहले भी कई शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं. काली माटी एक संघर्ष, बलिदान और न्याय…

Read More

जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क के विद्युत सज्जा का विधिवत उद.घाटन किया. उनके बटन दबाते ही जुबिली पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित इस विशेष लाइटिंग समारोह का उद्घाटन चेयरमैन ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.…

Read More

नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में पिछले सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में 3.09 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. इनमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लगातार दूसरे सप्ताह सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल दो कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 39,308.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई. लगातार दूसरे सप्ताह सबसे अधिक नुकसान का सामना करने के कारण टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) मार्केट कैप के मामले में टॉप…

Read More

शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नया-नया तरीका अपनाते हैं. समय के साथ शादियों के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बहुत पहले दुल्हन पालकी में विदा होती थी, लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा है. अब दूल्हे राजा गाड़ियों की बजाय हेलीकॉप्टर से बरात लेकर जाने लगे हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है. जहां एक दूल्हा हेलिकॉप्टर में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा. जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत के रहने वाले अमित कुमार अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे, इस लिए उन्होंने 14 लाख रुपए खर्च कर के…

Read More

Bihar Assembly Elections : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है. बिहार में सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से पार्टी ने विस्तार कार्यक्रम की शुरुआत की है. पीके की पार्टी इस अभियान के तहत अगले 100 दिनों में गांव-पंचायत में रोज 1500 जन सुराज संवाद बैठकें आयोजित करेगी. पार्टी ने अगले 100 दिनों में 50 लाख नया सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है. इस कदम से पीके बिहार की जनता को जागरूक करना और तथा संगठन विस्तार करना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि हर…

Read More