Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Founder’s Day : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा का किया उद्घाटन
    Breaking News

    Founder’s Day : टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा का किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    p - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क के विद्युत सज्जा का विधिवत उद.घाटन किया. उनके बटन दबाते ही जुबिली पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित इस विशेष लाइटिंग समारोह का उद्घाटन चेयरमैन ने किया.

    इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    जमशेदपुर के नागरिक तीन से पांच मार्च तक जुबिली पार्क में लाइटिंग का आनंद उठा सकेंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पार्क पैदल घूमने वालों के लिए खुला रहेगा. लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था चार स्थानो पर की गई है. कॉन्वेंट स्कूल, साकची गेट के पास स्थित पार्किंग एरिया, राजेंद्र विद्यालय के पास बोधि मंदिर और आर्मरी ग्राउंड में की गई है.

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि जमशेदपुर शहर और टाटा समूह की कंपनियों के विस्तार को लेकर सभी संभावनाओं पर काम किया जाएगा. उन्होंने टाटा स्टील के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी शानदार प्रगति कर रही है. साथ ही, उन्होंने टाटा स्टील के कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Founder's Day: Tata Sons Chairman N Chandrasekaran inaugurated the lighting of Jubilee Park by pressing a button
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चांडिल डैम के 13 गेट खुले, स्वर्णरेखा उफनाई, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 31, 2026

    Jharkhand: 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश, 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

    August 31, 2026

    CID ने JSSC ‘भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं’ के मामले में एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Recent Post

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group