बागबेड़ा क्षेत्र में टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र जमशेदपुर. गर्मी की आहट के साथ ही बागबेड़ा कॉलोनी सहित आसपास के पंचायत क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति पर जनप्रतिनिधियों का फोकस है. यहां हर साल विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों के बीच टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कराने को लेकर मेन फोकस होता है. दिलचस्प है कि इस कार्य में आगे निकलने की होड़ भी मची होती है. इस क्रम में सोमवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त, अनुमंडल…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची में महाराणा प्रताप चौक के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है. इधर बताया जाता है कि दोनों महिला स्कूटी पर साकची से मानगो की ओर जा रही थी, तभी यह घटना…
Saraikela. सरायकेला थाना भोलाडीह स्थित मेटालसा कंपनी के मजदूरों ने कंपनी के एचार अरशद अली और प्लांट हेड शशि कुमार के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आठ सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल शुरू कर दिया है. मजदूरों ने दोनों ही अधिकारियों पर जबरन मानसिक प्रताड़ना देकर उनसे काम कराने का आरोप लगाया है. मेटालसा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि दोनों ही अधिकारियों ने औद्योगिक शांति भंग करने एवं श्रमिकों को आंदोलन के लिए उकसाने का प्रयास किया है. 27 फ़रवरी को यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जबरन हस्ताक्षर कराया गया है जो गलत है. बिना वेतन…
Jamshedpur. Tata Steel के E-Blast Furnace में सोमवार की सुबह आग लग गयी. आग सुबह करीब 7 बजे लगी. हालांकि, आग को तत्काल कंट्रोल कर लिया गया. इससे किसी को कोई चोट नहीं लगी है, और ना ही किसी तरह का जान माल का नुकसान हुआ है. कंपनी के प्रोडक्शन पर कुछ देर का जरूर असर पड़ा है. कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, दो मार्च की शाम करीब 7.30 बजे E-Blast Furnace में मेजर शट डाउन लिया गया था. शुरुआत के बाद गर्म धातु का ड्रेनेज काफी व्यवस्था के बावजूद होता रहा और स्थिति परेशानी भरा होता रहा. इस दौरान…
Patna. बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले का आखिरी बजट है. वित्त विभाग का भी प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश करते हुए सदन को बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताए गए ‘सबका…
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में पर्यटन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के साथ ही नक्सल प्रभावित बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया.एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए 2025-26 के बजट का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के परिवर्तन को प्राथमिकता देते हुए बस्तर को एक नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना है. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए केंद्र के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड…
Ranchi. झारखंड सरकार केंद्र के पास लंबित अपने ‘1.36 लाख करोड़ रुपये’ के बकाए की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को विधानसभा को यह जानकारी दी. किशोर ने सदन में 1.45 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट पेश करते हुए यह बात कही. इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान आबकारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने हालांकि कहा कि वास्तविक बकाया राशि का मूल्यांकन करने के लिए केंद्र और राज्य के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति बनाई गई है. राज्य सरकार कई वर्षों से दावा कर रही है कि कोल इंडिया लिमिटेड जैसी…
Ranchi. झारखंड सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. पिछले साल विधानसभा चुनावों के बाद झारखंड में सत्ता बरकरार रखने के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट है. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था 7.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है. वित्त मंत्री ने विधानसभा में कहा, ”मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखता हूं. उन्होंने…
“जमशेदपुर से ही समूह की यात्रा शुरु हुई है. जमशेदपुर पर कंपनी का पूरा फोकस है. हम यहां के समाज के हिस्सा हैं. जमशेदपुर का विकास जारी रहेगा.” Jamshedpur. संस्थापक दिवस पर सोमवार को जेएन टाटा को टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन समेत कंपनी के अधिकारीगण, मजदुर नेताओं के साथ सामजिक संगठनों के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. टाटा स्टील के मेन गेट पर जेएन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. करीब 42 से अधिक कंपनियों और प्लांट के विभिन्न विभागों की ओर से जमशेदजी टाटा की प्रतिमा पर माल्पार्यण किया गया जबकि…
Rourkela. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), राउरकेला के शोधकर्ताओं ने मौसम की बदलती परिस्थितियों में सौर पैनलों से अधिकतम बिजली के उत्पादन के लिए उनके द्वारा विकसित कम लागत वाली एक प्रौद्योगिकी का पेटेंट कराया है.अधिकारियों ने बताया कि यह प्रौद्योगिकी सूर्य के प्रकाश और तापमान में होने वाले बदलावों के बावजूद तेजी से काम करती है जिससे प्रणाली लगातार अधिकतम दक्षता से काम करती है और बिजली के स्तर में किसी भी तरह का उतार-चढ़ाव नहीं होता. स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान पहल (सीईआरआई) के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समर्थित अनुसंधान दल को ‘फोटोवोल्टिक सिस्टम’ के लिए पेटेंट दिया…
