,New Delhi.रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि एक महीने तक चले स्वच्छता अभियान में 2.5 लाख सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया, सांसदों के 1,065 संदर्भों को निपटाया गया और कबाड़ का निपटान कर 452 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया. रेलवे बोर्ड ने एक बयान में कहा कि रेल मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शुरू की गई स्वच्छता पहल ‘विशेष अभियान 4.0’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हाल ही में समाप्त हुए इस अभियान को स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने, संगठनात्मक दक्षता में सुधार करने और भारतीय रेलवे में कर्मचारियों और…
Author: News Desk
Latehar.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य (झारखंड) की राजधानी रांची को पाकिस्तानी शहर कराची में तब्दील कर देने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है. यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण झारखंड में हिंदू आबादी में गिरावट के लिए झामुमो और कांग्रेस जिम्मेदार हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यादव ने पलामू जिले के पांकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘हमारा पड़ोसी देश…
Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रांची के रातू रोड में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो करेंगे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अरगोड़ा स्थित अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह झारखंड को हमेशा मिलता रहा है. झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के पहले पीएम मोदी रविवार को रांची में भव्य रोड शो करेंगे. शाम 4 बजे से यह रोड शो ओटीसी ग्राउंड (रातू रोड) से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा. प्रधानमंत्री के स्वागत में रांची के आसपास…
New Delhi.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नोटबंदी ने सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और असंगठित क्षेत्र को तबाह करके एकाधिकार का मार्ग प्रशस्त किया है. उन्होंने कहा कि भारत में आठ साल पहले के मुकाबले अधिक नकदी का इस्तेमाल अनवरत जारी है. उनका यह बयान नोटबंदी की घोषणा के आठ साल पूरे होने पर आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट अब वैध मुद्रा नहीं रहेंगे. तत्कालीन सरकार ने…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा में चुनावी सभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला. कहा कि देश के गृह मंत्री कोऑपरेटिव बैंक के भी मंत्री हैं. इनलोगों ने सहारा के साथ मिलकर धोखाधड़ी किया. 11-12 से मंत्री हैं. पूछिए उनसे क्या किया. मुख्यमंत्री चाईबासा से जेएमएम प्रत्याशी दीपक बिरुआ के पक्ष में चुनावी सभा में प्रकाश डाल रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां के जल, जंगल और जमीन को भाजपा के व्यापारी साथियों ने लूटा और अब माटी बचाने की बात कर रहें हैं. विगत पांच वर्ष में भाजपा द्वारा किए गए षडयंत्र का हवाला…
Ghatsila. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें मतदाताओं के बीच पैसे बांटते हुए देखा जा सकता है. लोग बाबूलाल जिंदाबाद नाम से नारे भी लगा रहे हैं. बाबूलाल सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं. उल्लेखनीय है कि चुनाव आचार संहिता लगने के पहले से विरोधी दल आरोप लगाते रहे हैं कि बाबूलाल सोरेन खुलेआम मतदाताओं को खरीदने की कोशिश में लगे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद चुनावी…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है. शुक्रवार को उन्होंने सोनारी समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूक हो चुके हैं, वे दिग्भ्रमित नहीं होने वाले हैं. उन्हें सोनारी में भव्य छठ भी दिख रहा है. साथ ही जनता को मानगो में बनता हुआ फ्लाइ ओवर भी दिख रहा है. जमशेदपुर पश्चिमी की समझदार जनता इवीएम के क्रमांक एक पर इतनी जोर से बटन दबाएगी कि उसकी गूंज दिल्ली दरबार तक जाएगी. इस बार मतों का अंतर ही यह बात साबित कर देगा…
Jamshedpur. कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय ने शुक्रवार को मोहरदा के रमनी फ्लैट, विजया गार्डेन, वास्तु विहार, मुराकाटी बस्ती, संताल बस्ती के साथ ही बारीडीह बस्ती में हरि मंदिर, निराला पथ, दिनकर पथ, मीरा पथ, गांधी रोड एवं नागाडुंगरी सहित अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों ने डा. अजय कुमार का स्वागत किया. बस्तियों में नागरिक सुविधा की भारी कमी के संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट कराया. लोगों ने कहा कि इस बार उनका वोट सिर्फ डा. अजय को ही जाएगा. अजय कुमार एक शिक्षित एवं ईमानदार व्यक्ति है. उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया…
Potka. पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को जनसभा की. उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधि स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं. जनप्रतिनिधि को विकास से कोई मतलब नहीं है इसलिए पोटका के देवतुल्य जनता खुद को पीड़ित महसूस कर रहे हैं. यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को धिरौल गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल व थाना में बिना कमीशन कोई काम नहीं हो रहा है. आदिवासी महिला का जमीन छिना जा रहा है.…
Jamshedpur.: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को सूर्य मंदिर छठ घाट में सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया. उन्होंने घाट पर व्रतियों की सेवा कर पूर्वी क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा. इसके बाद वह प्रचार अभियान पर निकल गईं। पूर्णिमा ने गोलमुरी के टुइलाडूंगरी, सरस्वती नगर, गाढ़ाबासा, मथुरा बगान, खान बगान, बजरंग नगर, केबुल बस्ती, केबुल टाउन, सीतारामडेरा के किशोरीनगर, छाया नगर, चंडीनगर, निर्मल नगर, ह्यूम पाइप, इंद्रा नगर, श्याम नगर, कल्याण नगर, नीतिबाग कालोनी, पटेल नगर, बृज बिहारी बगान, आदर्श नगर, कान्हू भट्ठा, शांति नगर, ब्राह्मण…
