Saraikela.सरायकेला आजसू को बड़ा झटका लगा है. यहां जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने शुक्रवार को पूरी जिला कमेटी के साथ रांची सीएम आवास पर झामुमो का दामन थाम लिया है. सीएम हेमंत सोरेन ने पूरी कमेटी का पार्टी में स्वागत किया. इस मौके पर उनके साथ हाल ही में झामुमो में शामिल हुए कुड़मी समुदाय के बड़े नेता लालटू महतो भी मौजूद रहे. मालूम हो कि पिछले दिनों आजसू युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने पूरी कमेटी के साथ झामुमो का दामन थामा था.
Author: News Desk
Kharsawan.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा शर्मा ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बांटने की कोशिश करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और लोगों से ऐसे प्रयासों को विफल करने के लिए एकजुट रहने का आग्रह किया. शर्मा ने बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ने के मामलों पर भी चिंता जताई और सचेत किया कि अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह समस्या राज्य की महिलाओं के लिए गंभीर खतरा बन जाएगी. झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने रांची में एक रैली के दौरान कहा, ‘कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को…
Chakardharpur. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन पर झारखंड को बर्बाद करने और लूटने का आरोप लगाया तथा लोगों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले ‘‘भ्रष्ट’’ गठबंधन को सत्ता से बाहर कर देने की अपील की. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रधान ने झामुमो नीत इस गठबंधन पर भाई-भतीजावाद एवं वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया. प्रधान ने पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘इंडी’ गठबंधन ने झारखंड को बर्बाद किया एवं लूटा, आप उसे (सत्ता से) उखाड़ फेंकिये.झामुमो नीत गठबंधन ने भाई-भतीजावाद…
New Delhi. टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत घटकर 3,450 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य रूप से बिक्री में गिरावट से उसका मुनाफा घटा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,832 करोड़ रुपये रहा था. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में घटकर 1,00,534 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,04,444 करोड़ रुपये थी. कंपनी…
Saraikela.सरायकेला जिले में तेज रफ्तार के कहर ने दो जानें ले ली. कांड्रा-चौका मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें नेंग्टासाइ के रहने वाले बाइक सवार शंभु महतो की मौत हो गयी. दूसरे बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हैं. सभी का इलाज चल रहा है.
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे संबंधी मामले को नयी पीठ के पास भेजने का निर्णय लिया और 1967 के फैसले को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता क्योंकि इसकी स्थापना केंद्रीय कानून के तहत की गई थी. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बहुमत का फैसला सुनाते हुए एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे के मुद्दे पर विचार के लिए मानदंड निर्धारित किए. सुप्रीम कोर्ट ने 4:3 के बहुमत में कहा कि मामले के न्यायिक रिकॉर्ड को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाना…
Ranchi.झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना 1.21 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है. आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने घोषणापत्र जारी करते हुए घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और उनकी सुरक्षा के लिए एक आयोग बनाया जाएगा. उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए ‘हॉस्टल’ स्थापित करने का भी वादा किया और कहा…
Simdega. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासियों से ‘जल, जंगल, जमीन’ छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा-आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के बीच विचारधारा की लड़ाई बताया. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा का अभियान देश के संविधान को ‘‘नष्ट’’ करने के लिए है जबकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) इसकी ‘‘रक्षा करना चाहता है’’. झारखंड के सिमडेगा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र)…
Chatra.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि जहां वह सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों को ही खरीद लेती है तथा उसने बिहार में ऐसा ही किया. यादव ने झारखंड के चतरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में भाजपा सत्ता में आने के लिए मुख्यमंत्री को ही ‘अपने साथ’ ले गयी. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ हाथ मिला लेने का जिक्र करते हुए दावा किया, ‘भाजपा जिन राज्यों में सरकार नहीं बना सकती, वहां वह विधायकों…
Jamshedpur. भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उदघाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुदेव सिंह राजा ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन समारोह में मौजूद सभी साकची पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को दिन रात एक कर अपने पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से ताकत झोंकनी है और साकची पूर्वी मंडल पूरे विधानसभा में सबसे अव्वल मंडल उभर कर सामने आए. गुरुदेव सिंह राजा ने…
