Ranchi/Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है.आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है. जानकारी के अनुसार रांची और जमशेदपुर के तकरीबन 9 जगहों पर ये छापा पड़ा है. जमशेदपुर में आदित्यपुर, बिष्टुपुर और जुगसलाई में आयकर विभाग का छापेमारी चल रही है. आदित्यपुर और गम्हरिया में यहां चल रही छापेमारी सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात कंपनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय गणेश चौधरी के आवास एवं कार्यालय समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित व्यवसायी गोविंद…
Author: News Desk
KOLKATA. पश्चिम बंगाल के नालपुर में सुबह सिकंदराबाद से शालीमार आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए. घटना सुबह 5:31 बजे के आसपास की है. 3 कोच बेपटरी, जिसमें से एक पार्सल वैन शामिल है. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. रेलवे सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा के समीप नालपुर में यह हादसा हुआ है. सिकंदराबाद से शालीमार आ रही ट्रेन संख्या 22850 के कुछ…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में पहले चरण में 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है. 11 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने कहा कि जिले के बाहर से आए ऐसे राजनीतिक कार्यकर्ता या नेता, जो यहां के मतदाता या उम्मीदवार नहीं हैं, उन्हें 11 नवंबर की शाम 5 बजे के बाद जिला छोड़ना होगा. आदेश के अनुसार, चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद किसी भी बाहरी राजनीतिक व्यक्ति या कार्यकर्ता को क्षेत्र में रहकर प्रचार की अनुमति नहीं है. आदेश का उल्लंघन…
Jamshedpur.: जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष मुख्य रूप से शामिल हुए. इस बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण जिला) के प्रवासी, प्रभारी कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा संयोजक और विस्तारकों ने भाग लिया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया एवं कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दिशा-निर्देश प्रदान की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को…
Ranchi. झारखंड की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने कहा कि अब तक 163.20 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के कुल 47 मामले दर्ज किए गए हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है. पोस्टल बैलेट के ये आवेदन पहले के किसी भी आम चुनाव से अधिक हैं. इससे संभावना है कि पहले के चुनाव की अपेक्षा इस बार पोस्टल बैलेट से मतदान में बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने कहा कि…
Ranchi.केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नौ नवंबर (शनिवार) को जमशेदपुर में रोड शो करेंगे. रोड शो के पहले अमित शाह पोटका विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह का रोड शो दो विधानसभा (पूर्वी जमशेदपुर और जमशेदपुर पश्चिम) में होगा. पूर्वी जमशेदपुर से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहु मैदान में हैं, जबकि जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए के सहयोगी जदयू नेता सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. गृहमंत्री का रोड शो जुबिली पार्क गेट से आरंभ होकर भालुबासा चौक पर जाकर समाप्त होगा.
New Delhi. उद्योग जगत ने आगामी बजट में सीमा शुल्क के लिए माफी योजना, व्यक्तियों और एलएलपी फर्मों के लिए कर दरों में कटौती, कर अनुपालन को सुगम बनाने, अपीलों की त्वरित निगरानी और एक समर्पित विवाद समाधान प्रणाली के गठन की मांग रखी है. देश के चारों प्रमुख उद्योग निकायों- सीआईआई, फिक्की, एसोचैम और पीएचडीसीसीआई के प्रतिनिधियों ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट से जुड़ी अपनी इन अपेक्षाओं से सरकार को अवगत कराया है.उद्योग मंडलों ने वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित अलग-अलग बैठकों में एक फरवरी, 2025 को पेश किए जाने वाले आगामी बजट के संबंध…
Lohardaga.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर मणिपुर को जलाने और देश भर में लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने देश की 90 प्रतिशत आबादी को उनके उचित अधिकारों और लाभों से वंचित रखा है. लोहरदगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने मणिपुर को जला दिया और लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास किया. उसने हिंदुओं, मुस्लिमों, ईसाइयों और सिखों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काया.…
Ranchi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड सरकार को उस स्वतंत्र तथ्यान्वेषी समिति के लिए विशेषज्ञ सदस्यों की नियुक्ति तीन दिसंबर तक नहीं करने की अनुमति दे दी है जिसे गठित करने का निर्देश उच्च न्यायालय ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने के लिए दिया था. न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्ला की पीठ ने उच्च न्यायालय के 20 सितंबर के आदेश को चुनौती देने वाली झारखंड सरकार की याचिका पर केंद्र से भी जवाब मांगा. सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्य को ऐसे किसी भी…
Jagannathpur.केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य प्रायोजित घुसपैठ झारखंड के लिए एक गंभीर खतरा है और कहा कि भारत कोई “धर्मशाला” नहीं है, जहां कोई भी आए और बस जाए. जगन्नाथपुर में रैली को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आए और बस जाए.विदेशी घुसपैठिये झारखंड के लिए गंभीर खतरा हैं. यह देश हमारा है – हमारी जमीन, पानी, जंगल, नदियां, पहाड़ और खेत. हम किसी और को इन्हें हमसे छीनने नहीं देंगे. चौहान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी भी हैं. उन्होंने आरोप…
