Author: News Desk

धनबाद के गोविंदपुर में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन, 3 घंटे जाम रहा जीटी रोड Dhanbad. धनबाद के गोविंदपुर में शनिवार को जीटी रोड पर ठाकुरबाड़ी के पास क्रॉसिंग पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर एक युवक शमशेर अंसारी (35) मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और आग लगाने का प्रयास किया. स्थानीय कुछ लोगों के समझाने पर ट्रक जलने से बच गया. यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. विरोध में लोगों ने जीटी रोड को करीब 3 घंटे तक जाम रखा. जाम में धनबाद…

Read More

Chakardharpur. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) वोट के लिए झारखंड में घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है. यहां ‘रेलवे हाई ग्राउंड’ में एक चुनावी रैली में शर्मा ने कहा कि अगर भाजपा झारखंड में सरकार बनाती है तो वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर कर देगी. झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं क्योंकि उन्हें उनके वोटों की जरूरत है. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय लड़कियों से शादी कर रहे…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नागरिकों की आवाज को उनकी संपत्ति नष्ट करने की धमकी देकर नहीं दबाया जा सकता और कानून के शासन में ‘‘बुलडोजर न्याय’’ पूरी तरह अस्वीकार्य है. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि बुलडोजर के जरिए न्याय करना किसी भी सभ्य न्याय व्यवस्था का हिस्सा नहीं हो सकता. पीठ ने कहा कि राज्य को अवैध अतिक्रमणों या गैरकानूनी रूप से निर्मित संरचनाओं को हटाने के लिए कार्रवाई करने से पहले कानून की उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए.उसने कहा, ‘‘कानून के…

Read More

Kendrapada. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में शनिवार को कई दलित महिलाएं एक मंदिर के सामने धरने पर बैठ गईं, क्योंकि उन्हें पवित्र कार्तिक महीने के दौरान भगवान को दूध अर्पित करने से कथित तौर पर मना कर दिया गया. यह जानकारी पुलिस ने दी. महिलाओं ने मंदिर के पुजारियों और उच्च जाति के लोगों के एक समूह पर आरोप लगाया कि वे उन्हें जिले के मरसाघई खंड अंतर्गत गरजंगा गांव में सिद्धेश्वरी रामचंडी शक्ति मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने दे रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मरसाघई पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करायी और उन लोगों के खिलाफ…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर निशाना साधते हुए शनिवार को दावा किया कि राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा. सोरेन ने यहां अपने आवासीय कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में चुनाव प्रचार के बीच में आयकर के छापों की भी आलोचना की. आयकर विभाग ने कर चोरी से संबंधित जांच के तहत शनिवार को सोरेन के एक सहयोगी के परिसरों सहित कई स्थानों पर तलाशी ली। आधिकारक सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय शुरू हुए अभियान में राज्य की…

Read More

ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब तीन महीने बाद अवामी लीग की छात्र इकाई ने रविवार को राजधानी ढाका में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. हालांकि, मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ अवामी लीग को सख्त चेतावनी जारी की है. शनिवार को यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने अवामी लीग को फासिस्ट पार्टी बताते हुए कहा कि इसे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी. उनका कहना है कि शेख हसीना के आदेश पर रैलियां निकालने वालों के खिलाफ कानूनी एजेंसियां कठोर…

Read More

नई दिल्ली. शुक्रवार की बड़ी गिरावट के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आया. आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 79,510 रुपये से लेकर 79,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है. इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 72,900 रुपये से लेकर 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है. सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है.…

Read More

नवादा. नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के करमा गांव में दरोगा यादव हत्याकांड के एक आरोपित दारोगी मांझी का पुत्र बुधन उर्फ धारो मांझी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी है. एक तरह से पुलिस पूरे मामले का राजफाश कर चुकी है. बुधन व उसके पिता दरोगी मांझी ने ही 27 अक्टूबर की रात दरोगा यादव व कुंदन कुमार को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया था. इलाज के क्रम में एम्स पटना में दाराेगा यादव की मौत हुई थी. वहीं…

Read More

भागलपुर. जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोदीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. 15 मिनट के दौरान एक-एक कर तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों मृतक एक ही परिवार का हैं. मरने वाले में पति-पत्नी और साढ़ू शामिल हैं.बताया जा रहा है कि मोदीपुरगांव में शौचालय में पाइप लगाने के दौरान टंकी में लोहे का औजार गिर गया. जिसको निकालने के लिए टंकी का ढक्कन हटाया गया. टंकी के अंदर जैसे ही पुनीत यादव ने प्रवेश किया तो दम घुटने से उसकी मौत हो गई. फिर उसे बाहर नहीं निकालने के लिए पुनीत की पत्नी भी टंकी…

Read More

पूर्वी चंपारण. जिले के रक्सौल रेलवे जंक्शन के रेलवे यार्ड में गिट‍्टी लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी नरकटियागंज से रक्सौल होकर आदापुर की तरफ जा रही थी.उक्त वाकया के बाद के रक्सौल यार्ड में कुछ देर के लिए रेल परिचालन बाधित रहा. हालांकि इससे सवारी ट्रेनों के परिचालन पर किसी भी तरह का असर नहीं हुआ. घटना के संबंध में बताया गया कि नरकटियागंज के तरफ से गिट‍्टी लदी मालगाड़ी आदापुर में गि‍ट‍्टी गिराने के लिए जा रही थी, इसी क्रम में गाड़ी के रक्सौल यार्ड के लाइन नंबर 5 पर प्रवेश करने के दौरान रक्सौल के परेउआ मोहल्ला…

Read More