रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची में होने वाले रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सड़क को जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है. प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी शनिवार को किया गया. इस दौरान सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे. रांची में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. प्रधानमंत्री के रांची के रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती रहेगी. साथ ही सभी ऊंचे भवनों पर पुलिस के हथियार बंद दस्ता तैनात रहेंगे. पुलिस मुख्यालय की…
Author: News Desk
रांची. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 नवंबर के रांची के रोड शो को लेकर रांची शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस संबंध में यातायात एसपी ने शनिवार देर शाम आदेश जारी कर दिया है. रांची शहर में अपराह्न 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सभी प्रकार के छोट,बडे मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. साथ ही अपराह्न 04:30 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक एयरपोर्ट से हिनू चौक, हिनू चौक से एचईसी गेट, एचईसी गेट से अरगोड़ा चौक, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड, अरगोड़ा चौक से सहजानन्द चौक, सहजानंद चौक से न्यू मार्केट…
खूंटी. पुलिस ने तोरपा बाजार टांड़ निवासी शशि भूषण साहू के घर में शुक्रवार की रात छापेमारी कर वहां किरायेदार के रूप में रह रहे दो युवकों के पास से 15 किलो 550 ग्राम अवैध अफीम और 14 लाख 58 हजार रुपये नकदी बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है. बरामद अफीम की एनसीबी द्वारा अनुमानित दर 77 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है. मौके पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपितों में अड़की थानांतर्गत हेंदेहस्सा गांव निवासी जोहन नाग और कुडुंबदा गांव निवासी अल्बर्ट कंडीर शामिल हैं. इनके पास से पुलिस ने दो बाइक, एक…
जमशेदपुर. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (एनआईटी) का 14वां दीक्षांत समारोह शनिवार को संस्थान के परिसर में आयोजित किया गया. समारोह में दो विद्यार्थियों को गोल्ड जबकि 17 को सिल्वर मेडल दिया गया. इस बार दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) में 2024 में पासआउट यूजी, पीजी व पीएचडी के 646 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिन्हें आज डिग्री व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है. बी-टेक ऑनर्स में मेडल पाने वाली एकलौती छात्रा प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की जमशेदपुर निवासी ईशा रही जिन्हें ब्रांच टॉपर होने पर सिल्वर मेडल दिया गया. दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मिश्र धातु निगम लिमिटेड, हैदराबाद के…
Jamshedpur. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को जमशेदपुर में रोड शो किया. उमड़ी भीड़ देखकर शाह गदगद दिखे. जमशेदपुर रोड शो में अमित शाह एक गाड़ी पर मौजूद थे. उनके साथ जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय मौजूद थे. गाड़ी के आगे-आगे युवाओं समेत अन्य लोगों की काफी भीड़ दिखी. इस दौरान जय श्री राम और भारत माता की जय के साथ रोड शो में शामिल लोग आगे बढ़ रहे थे. जमशेदपुरवासियों ने अमित शाह पर पुष्पवर्षा भी की. इससे पहले अमित शाह ने पलामू जिले के छतरपुर, हजारीबाग और…
Ranchi.झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा’’ और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है. सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘डबल इंजन’ वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है. सोरेन ने दावा किया, ‘भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते…
Munger. बिहार में एक बार फिर से रेल हादसा हुआ है. इस बार मुंगेर जिले में स्थित जमालपुर रेलवे स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) क्रासिंग के पास एक रेल इंजन पटरी से उतर गया. बताया जा रहा है कि रेल इंजन के तीन पहिए रेलवे लाइन से उतरे हैं. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. अपने आप चल पड़ा इंजन घटना के संबंध में बताया जाता है कि इंजन खड़ा करने के बाद शंटिंग मैन और लोको पायलट…
Ranchi. राज्य के 136 बीएड कॉलेज में सत्र 2024-26 में 13600 सीटों पर नामांकन के लिए चार राउंड काउंसलिंग के बाद भी लगभग तीन हजार सीटें खाली रह गयी हैं. सीटें खाली रहने की स्थिति में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने नामांकन लेने से छूटे या बचे हुए अभ्यर्थियों को अपनी इच्छानुसार कॉलेज में नामांकन लेने का मौका दिया है. अभ्यर्थी 11 से 17 नवंबर 2024 तक अपनी इच्छानुसार वैसे कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जहां सीटें बची हुई हैं. इसके बाद संबंधित संस्थान…
Potka/Jamshedpur.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोटका में भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिए जनसभा को संबोधित किया. इसके अलावा जमशेदपुर के साकची से एग्रिको तक वे रोड शो कर सरयू राय और पूर्णिमा साहू के लिए समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि सहारा में जितने लोगों ने वैध तरीके से पैसे का निवेश किया है, उनके पैसे की पाई-पाई सरकार वापस करेगी. झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही हो सहित अन्य स्थानीय भाषाओं को राज्य की अधिकृत सूची में शामिल किया जायेगा. इसके बाद संविधान की 8वीं अनुसूचि में शामिल किया जायेगा. अमित शाह ने पोटका में…
Jamshedpur.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को जमशेदपुर में केंद्र सरकार और पीएम मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के संविधान को कोई खत्म नहीं कर सकता. इसकी रक्षा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन करेंगे. यह संविधान हिन्दुस्तान का है. यह जनता की रक्षा करता है. राहुल गांधी ने जमशेदपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से डॉ. अजय कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने फैसला लिया है कि जितना पैसा ये लोग अरबपतियों…
