रांची. लापुंग थाना क्षेत्र के दोलैचा करंज टोली में तीन भालूओं के हमले में 56 वर्षीय सुकरो मुंडाईन को गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना सुबह 5:35 बजे की है. भालूओं ने महिला पर घर से 50 कदम दूर हमला किया. भालूओं ने सिर, कंधे पीठ, पेट सहित कई जगहों पर नोच डाला. उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ों लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स से रेफर कर दिया गया है. बेटे अघनु मुंडा ने बताया कि मां सुकरो मुंडाईन सुबह पांच बजे सो कर उठी थी. लगभग 5:35 बजे जैसे ही वह अपने घर से…
Author: News Desk
Vishrampur. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड संस्कृति और समर्पण की भूमि है. यहां के वीरों ने संस्कृति और सम्मान के लिए अपना बलिदान दिया है. इतिहास गवाह है कि इस धरती ने अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी है. आगे भी यह धरती इतिहास रचेगी और निकम्मी हेमंत सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. घोटालेबाज हेमंत सरकार को हटा कर डबल इंजन की सरकार बनाएं, ताकि देश के साथ झारखंड को भी विकसित किया जा सके. वे शनिवार को विश्रामपुर में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प सभा में बोल रहे थे. जेपी…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने पंचम झारखंड विधानसभा के सभी सत्रों में जमशेदपुर से संबंधित 97 सवाल पूछे. ये सवाल मार्च 2020 से लेकर अगस्त 2024 के बीच के हैं और अल्पसूचित प्रश्न, तारांकित प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना एवं निजी संकल्पों के विविध वर्गों में पूछे गये थे. सरयू राय ने विधानसभा का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य से संबंधित 109 सवाल पूछे. ये सवाल भी अल्पसूचित प्रश्न, तारांकित प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना एवं निजी संकल्पों की श्रेणी में शामिल हैं. बताया कि विधानसभा में विपरीत हालात में भी जनता से जुड़े मुद्दों को…
Ranchi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धर्म के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करती है और इस बार विधानसभा चुनाव में उसे झारखंड से बाहर कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि झारखंड की महिलाएं, युवा, किसान, छात्र, कर्मचारी, व्यवसायी समेत सभी वर्गों ने सभी के हित में हेमंत सरकार को फिर लाने का संकल्प लिया है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ‘इंडिया’गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में गढ़वा, पलामू और कोडरमा जिलों में कई जनसभाएं कीं. उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा समाज में विभाजन पैदा करती है.…
Jamshedpur. टेल्को प्रकाश नगर निवासी व टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव मैनेजर पवन नायर (45) सात दिनों बाद शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर मिले. सूचना मिलने पर पवन नायर के घरवाले टाटानगर स्टेशन पहुंचे. जिसके बाद उन्हें वापस घर ले गये. जानकारी के अनुसार घर में पारिवारिक विवाद होने के बाद पवन नायर पैदल घर से निकलकर टाटानगर स्टेशन चले गये. वहां से वे हाता ट्रेन से गये. इस दौरान वे ट्रेन से हाता और टाटानगर स्टेशन आते-जाते रहे. पवन नायर के सकुशल मिलने पर घरवालों ने राहत की सांस ली. मालूम हो कि गत दो नवंबर की दोपहर करीब 12.30…
Chaibasa. झारखंड मुक्ति मोर्चा की पश्चिमी सिंहभूम जिला कमिटी ने विभिन्न विधानसभा सीट पर खड़े झामुमो व इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों के खिलाफ कार्य करने वाले 15 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वर्षों के लिये झामुमो से निष्कासित कर दिया है. इसकी जानकारी झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को पत्र के माध्यम से दिया है. पत्र में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों से केंद्रीय व प्रदेश स्तर, जिला स्तर, महानगर व नगर स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर…
Barauni. बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई. अधिकरियों ने यह जानकारी दी. हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला. बफर, ट्रेन के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है. बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है. पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के…
Potka. पोटका में सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमलावर दिखे. पोटका से झामुमो उम्मीदवार संजीव सरदार के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा जितना परेशान करेगी, उतना ही हम तेजी से झारखंड के हक-अधिकारों की आवाज उठाएंगे. हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे. सीएम ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदिवासियों का तिरस्कार किया. भाजपा के हर सौतेले व्यवहार का जनता हिसाब लेकर रहेगी. कहा कि भाजपा ने भूमिज समाज के साथ धोखा किया है. सीएम ने कहा कि मजबूती के साथ अबुआ सरकार बनने जा…
Ranchi. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को खूंटी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कहा कि झामुमो नेता खुद को चीन की दीवार मानते हैं, जो पार नहीं हो सकती, लेकिन अब वही दीवार घुसपैठियों के लिए एक रास्ता बन गयी है. रोज हजारों घुसपैठिये उस दीवार को पार कर रहे हैं. कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 50 सालों तक एक ही परिवार ने देश को लूटा और उसे कमजोर कर दिया. यह वही पार्टी है, जिसने देश की प्रगति के बजाय अपने परिवार की भलाई के लिए काम किया.…
Tarari.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला कर उन्होंने अतीत में ‘‘दो बार गलती की’’ लेकिन अब वह स्थायी रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ ही रहेंगे. तरारी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राजग उम्मीदवार एवं भाजपा के विशाल प्रशांत के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है…मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि हम (भाजपा-जदयू) पहले भी साथ थे. मैंने राजद से हाथ मिलाकर दो बार गलती की…मैं पहले दो बार इधर-उधर गया…लेकिन अब मैं फिर…
