Author: News Desk

Jamshedpur.कोल्हान की 14 समेत राज्यभर में प्रथम चरण में 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम जायेगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन को देखते हुए भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद समेत अन्य पार्टियों के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तरीय नेताओं का महाजुटान होगा. झारखंड में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सात चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. श्री शाह सरायकेला, सिमडेगा और तमाड़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं योगी आदित्यनाथ दिन के 10.30 बजे से गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग…

Read More

Jamahedpur.असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर क्षेत्र के गुड़िया मैदान में सोमवार को दिन में साढ़े बारह बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा की सफलता को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है. इस संबंध में जानकारी के मुताबिक, बताया कि सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पूर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि जनसभा की सफलता और भव्यता को लेकर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी…

Read More

Jamshedpur.पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में रविवार को भाजपा की ओर से गोगो दीदी सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है. झारखंड में अगर सरकार बनती है ति गोगो दीदी योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने की 11 तारीख को 2100 रुपये मिलेंगे और साल में 25000 से अधिक सीधे एकाउंट में भेजे जायेंगे. इससे राज्य की माताएं व बहनें सशक्त होंगी. साथ ही 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिये जायेंगे. साल…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को दिन के 12.30 बजे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे. वह मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा कर उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किये गये विकास कार्यों और चलाये गये अभियानों पर भी चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने की अपील…

Read More

Jamshedpur. छत्तीसगढ़ के पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने संवाददाता सम्मेलन कर बन्ना गुप्ता और हेमंत सरकार से पूछा कि 24 साल हो गए झारखंड के बने. क्या वजह है कि 24 साल बाद भी हायर एजुकेशन के लिए झारखंड के बच्चों को बाहर जाना पड़ रहा है? कोई बीमार हो जाए तो उसे भी इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. आखिर क्यों? उन्होंने कहा कि अभी झारखंड को जहां होना चाहिए था, वहां नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ेगा. भावना बोहरा…

Read More

Kharsawan. झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने खरसावां विस क्षेत्र के धातकीडीह मैदान में झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके पर कल्पना सोरेन ने भाजपा पर हमेशा भेद भाव करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज राज्य में दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है. भाजपा को झारखंडी अस्मिता का विरोधी बताते हुए कहा कि जब भी झारखंडी मुद्दों की बात आने पर पिछे हो जाती है. भाजपा ने हमेशा से ही झारखंडी मुद्दों को दरकिनार किया है. उन्होंने हेमंत दोबारा का नारा देते हुए कहा कि आदिवासी-मूलवासियों के हितों की…

Read More

Ranchi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को तीन किलोमीटर का रोड शो किया. इस दौरान हजारों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क किनारे खड़े देखे गए. खुले वाहन में सवार प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया. प्रधानमंत्री को देखकर भीड़ ‘मोदी जिंदाबाद’ नारे लगाती दिखी. यह प्रधानमंत्री का यहां दूसरा रोड शो था. इससे पहले तीन मई को उन्होंने रोड शो किया था. कड़े सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिसबलों की तैनाती के बीच यह रोड शो ‘ओटीसी ग्राउंड’ से शुरू हुआ जो न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झारखंड के बारे में रविवार को सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने आदिवासियों को उनकी धार्मिक पहचान से वंचित क्यों रखा और सरना कोड लागू करने से इनकार क्यों किया. कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में चुनावी रैलियां कर रहे हैं, इसलिए उन्हें एक भी वोट मांगने से पहले तीन सवालों के जवाब देने चाहिए. उन्होंने ‘एक्स’ पर सवाल किया कि कोरबा-लोहरदगा और चतरा-गया रेलवे लाइन का क्या हुआ. रमेश ने कहा कि लोहरदगा और चतरा के लोग शिक्षा, रोजगार और व्यापार के अवसरों…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में पहले चरण का विधानसभा चुनाव 13 नवंबर को है. इसे लेकर 72 घंटे पहले झारखंड-बंगाल बॉर्डर सील कर दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर केशरपुर चेकपोस्ट पर पुलिस अलर्ट है. आने-जाने वाले वाहनों की जांच सख्ती से हो रही है. घाटशिला-बहरागोड़ा विस के सीमावर्ती चेकपोस्ट पर जांच सख्ती से हो रही है. जिला से आदेश आया है कि मतदान के 72 घंटे पूर्व से अंतराज्यीय व अंतर जिला सीमा सील कर देना है. आदर्श आचार संहिता व विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर जारी आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई करने का आदेश जारी कर…

Read More

Chaibasa. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए चाईबासा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचू को कमल छाप पर मतदान कर जीत दिलाने की अपील किया. नेता द्वय टोंटो प्रखंड अंतर्गत बड़ा कुचिया में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहता था कि झारखंड अलग राज्य बने. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य बनाया. राज्य सरकार जनता के पैसे को डीएमएफटी फंड के नाम पर लूट व बंदरबांट कर रही है. श्री मुंडा ने…

Read More