Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सिंह ने रविवार को अपनी चुनावी पदयात्रा की शुरुआत बारीडीह संथाल बस्ती से की. इस पदयात्रा के दौरान उन्होंने बारीडीह बस्ती, बर्मामाइंस के कंचन नगर, सीतारामडेरा के बंगाली मोहल्ला, उरांव बस्ती, बिरसानगर, और जोजोबेड़ा के कृष्णा नगर जैसे कई क्षेत्रों का दौरा किया. राजकुमार सिंह ने कहा कि उन्हें हर क्षेत्र में स्थानीय लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. उनके अनुसार, वह हर जगह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. उन्हें बता रहे हैं कि अगर उन्हें अवसर मिलता है, तो वे इस क्षेत्र को बुनियादी समस्याओं…
Author: News Desk
Jamshedpur.घोड़ाबंधा के पंचायत क्षेत्रों में रविवार को आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया. आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी के नेतृत्व में मतदाताओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित और राज्य हित में मतदान करने का आग्रह किया गया. साथ ही ”बटेंगे तो कटेंगे” का नारा देते हुए वोट की अपील की गयी. अभियान खड़ंगाझार बाजार, सब्जी मार्केट, शिवनगरी, ज्योति नगर, कार्तिक नगर, राधिका नगर बस्तियों में चलाया गया. इधर, आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस को जुगसलाई विधानसभा सीट से विजयी बनाने के लिए पत्नी सरस्वती सहिस और पुत्र सत्यजीत सहिस, विशाल सहिस भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं.…
Jamshedpur गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में झारखंड इंटक एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन का निर्णय लिया गया. सभा को इंटक नेता राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, आनंद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, बिनोद राय, शिवलखन सिंह, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह आदि ने संबोधित किया. राकेश्वर पांडे ने कहा कि इस बार नहीं तो कभी नहीं. जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना…
Jamshedpur. बिरसानगर जोन नंबर छह और बाबा विश्वनाथ मंदिर सुगना कॉलोनी जोन नंबर आठ बिरसानगर में विशेष आयोजन के तहत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाजपा में शामिल हो गये. जमशेदपुर पूर्वी की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी नये सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष बबलू गोप, जोन नबंर छह की प्रतिनिधि रंजना जेना, सुनील प्रसाद, सुस्मित सरकार, गुड़िया साहू, पुष्पलता, सुस्मित्र साहू, बलजिंदर कौर जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए. वहीं जोन आठ से डी सतीश, अनूप कुमार, सुनील कुमार, अनिल पाल, नीरज नाग, बी सूर्या, बप्पी पाल सहित कई स्थानीय…
Jamshedpur. पोटका विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मीरा मुंडा ने रविवार को बागबेड़ा क्षेत्र की सात पंचायतों में पदयात्रा कर जन संपर्क अभियान चलाया. इन सभी पंचायतों में आज सुबह लगभग 9 बजे से देर शाम तक पूर्वी बागबेड़ा, उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, उत्तरी बागबेड़ा, पश्चिमी बागबेड़ा, दक्षिणी बागबेड़ा, मध्य बागबेड़ा एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान क्षेत्र की जनता का उन्हें पूरा समर्थन मिला, खासकर महिलाओं ने मीरा मुंडा को जीत के प्रति आश्वस्त किया. महिलाएं अपने बीच मीरा मुंडा को पाकर खासे उत्साहित थीं. जन संपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने मीरा मुंडा को क्षेत्र की…
Jamshedpur. कमलपुर में पुलिस ने शनिवार की रात टेंपो समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टेंपो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की. रविवार को केस का उद्दभेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि आसन्न विधानसभा चुनाव को मद्देनजर अवैध तस्करी को लेकर टीम का गठन किया गया है. शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि टेंपो में अवैध रुप से शराब शहर लाया जा रहा है. इसके बाद टीम गठित कर छापामारी कर टेंपो को जब्त किया गया. पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों में मानगो दाईगुट्टू धोबी लाईन…
Jamshedpur. बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में सोमवार को बिहार के सांसद पप्पू यादव एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वे इंडिया गठबंधन के पोटका विधानसभा के साझा प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में सभा को संबोधित कर उनके पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करेंगे. रविवार को खासमहल-कुंडू भवन में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष बहादुर किस्कू की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में चुनावी जनसभा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को तमाम तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपा. वहीं उनकी टीम ने चुनावी सभा स्थल बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान का दौरा किया.
Jamshedpur. कोल्हान पिछले चुनाव का ही रिजल्ट दोहरायेगा. उक्त बातें झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को साकची झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कही. उन्होंने कहा कि इंडिया महागठबंधन फिर झारखंड में बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है. भाजपा की हार सुनिश्चित है. भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए खास जाति विशेष को टारगेट कर टिका-टिप्पणी की जा रही है. यह बिलकुल ही अपराध के श्रेणी में आता है. ऐसा प्रतीत होता है भाजपा के पास मुद्दों की कमी है. इसलिए वह एक हताश व हार मान चूकी भाषा का प्रयोग…
New Delhi. वर्ष 2024 की पहली तीन तिमाहियों में भारत से यूरोपीय संघ को डीजल जैसे ईंधन का निर्यात 58 प्रतिशत बढ़ गया. एक मासिक निगरानी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें रूस से आने वाले कच्चे तेल की बड़ी हिस्सेदारी है, जिसे परिष्कृत करके यूरोप भेजा जा रहा है. दिसंबर 2022 में यूरोपीय संघ और जी7 देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाते हुए उसके कच्चे तेल के आयात पर मूल्य सीमा और प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, रूस के कच्चे तेल से बने परिष्कृत ईंधन पर नीति में स्पष्टता की कमी…
Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 13 नवंबर को होनेवाले मतदान के लिए सोमवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो जायेगा. इसके बाद किसी भी दल को रैली-सार्वजनिक प्रचार की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान नहीं की जायेगी. साथ ही जिला के बाहर से आये हुए मतदाताओं को सीमा से बाहर जाना होगा. प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलायेंगे. गोलमुरी पुलिस लाइन में रखे गये वाहनों को डिस्पैच सेंटर करणडीह के एलबीएसएम कॉलेज और बिष्टुपुर स्थित एलबीएसएम कॉलेज भेजा जा रहा है. इसके अलावा…
