New Delhi. ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के खिलाफ ‘बीजेपी 4 झारखंड’ सोशल मीडिया हैंडल पर कथित तौर पर झूठे और भ्रामक वीडियो पोस्ट करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों और कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन के लिए रांची में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराध पुलिस थाना रांची ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 69 (ए) के तहत आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए सोशल मीडिया मंच को एक पत्र भी लिखा है. निर्वाचन आयोग को रविवार…
Author: News Desk
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि झारखंड की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में बदलाव को संकल्पित है और इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने राज्य की रोटी, बेटी और माटी पर वार किया है. ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नमो एप’ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जिस गति से झारखंड को आगे ले जाना चाहते हैं, उसके लिए वहां ‘डबल इंजन’ सरकार की बहुत जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड इस बार बदलाव…
Jamshedpur.झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोल्हान के तीनों जिलों में ड्राई डे घोषित किया गया है. इन दिनों में शराब की दुकानें और संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. सभी जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए ये निर्णय लिया है. आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गयी है. प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के देखते हुए कोल्हान के तीन समेत 15 जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेगी. 11 नवंबर की शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेगी. दूसरे चरण…
Chaibasa. विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है. इसके मद्देनजर नक्सल प्रभावित पांच जिलों पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लातेहार व गढ़वा के 224 बूथों पर 11 नवंबर को पोलिंग पार्टियों को एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से भेजा गया. अगर 11 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को नहीं भेजा जा सकेगा, तब अगले दिन 12 नवंबर को पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जायेगा. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी कर ली है. पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के लिए चाईबासा में हेलीपैड बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि उक्त 224 पोलिंग…
Ranchi.विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए 600 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. जबकि दूसरे चरण में 574 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात करने के लिए मूवमेंट प्लान तैयार कर लिया गया है. दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रतिनियुक्ति जवानों का मूवमेंट प्लान सीआरपीएफ मुख्यालय द्वारा झारखंड पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 600 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सबसे पहले 150 कंपनी फोर्स झारखंड पुलिस को पहले चरण के लिए उपलब्ध कराया गया था. जबकि शेष कंपनी का…
Jamshedpur.सब्जियों के दाम आसमान पर हैं. लोगों की थालियों से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं. लोगों का कहना है कि चुनाव में कई तरह के लुभावने वादे किये जा रहे हैं, लेकिन महंगाई पर बोलने से सभी दल के लोग पीछे हट रहे हैं. खास कर दैनिक मजदूरी करने वाले और मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है. आलम यह है कि बाजार में लहसुन 400 रुपये तो प्याज के दाम 80 रुपये किलो है. फूलगोभी 80, पत्तागोभी 50, मिर्च 100, मूली 40, करेला 50, कद्दू 40, भिंडी 40, पालक साग 40, पटल…
New Delhi. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति खन्ना को पद की शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति खन्ना ने ईश्वर के नाम पर, अंग्रेजी में शपथ ली. 14 मई, 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति खन्ना छह महीने से कुछ अधिक समय तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे और 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. उन्होंने न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 65 वर्ष की…
Bhawnathpur. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील कर देने का आरोप लगाया. आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों और व्यवधान पैदा करने वालों से ‘निपटने’ के लिए झारखंड में ‘डबल इंजन’ की सरकार की जरूरत है. उन्होंने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया, ‘‘झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ‘धर्मशाला’ में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट…
जमशेदपुर : पोटका सीट को फिर से जीतने और दुबारा विधायक बनने के लिए संजीव सरदार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को पूरी तरह से एक्टिवेट कर दिया है। गांव-टोला का दौरा करने से लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में बनाये रखने की कोशिश में वह दिन-रात एक किये हुए हैं। पोटका में संथाल एवं भूमिज सरदार के अलावा ओबीसी वोटरों की संख्या भी अधिक है। संथाल वोटरों का झुकाव बेशक झामुमो की तरफ रहता है। भूमिज जाति के मतदाताओं का झुकाव भी अपनी जाति के उम्मीदवार की ओर होना लाजमी है, लेकिन…
रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार को थम जाएगा. जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है वहां चार बजे थम जाएगा. कुमार रविवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को लेकर वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा. ऐसे लोगों को कैंपेन की अवधि समाप्ति…
