Ghatshila.घाटशिला विधान सभा क्षेत्र के दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंचे फिल्म अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को जिताइये. वे आपकी हर समस्याओं का समाधान करेंगे. भाजपा जीतती है, तो घाटशिला दोबारा आऊंगा. समारोह करूंगा. कुछ फिल्मी डायलॉक भी बोलूंगा. खूब मौज मस्ती होगी. मंच पर चढ़ते ही मिथुन चक्रवर्ती ने माइक थामा और डायलॉग बोलना शुरू किया. मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, छतीसगढ़ से आये नारायण चंदेल समेत अन्य भाजपाईयों ने पुष्प…
Author: News Desk
Galudih . गालूडीह थाना क्षेत्र में झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर केशरपुर में बने चेकपोस्ट पर पुलिस और एसएसटी वाहनों की जांच कर रही है. सोमवार को केशरपुर चेकपोस्ट पर एक कार (बीआर 06 डीएस 1002) से 2 लाख 27 हजार 500 रुपये नकद बरामद किये गये. कार का मालिक राजीव कुमार चौधरी सिंधाचोरी (सीतामढ़ी, बिहार) से कटक (ओडिशा) जा रहा था. वह पैसों से संबंधित सही जानकारी व वैध दस्तावेज नहीं दे पाये. गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि राजीव कुमार चौधरी रुपये से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाये. पुलिस ने जब्ती सूची बनाकर रुपये को जब्त…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की ओर से दायर मानहानि मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और दो अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट की तामील पर सोमवार को रोक लगा दी. न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने मानहानि मामले को रद्द करने से इनकार करने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 25 अक्टूबर के आदेश को चुनौती देने वाली शिवराज और अन्य भाजपा नेताओं की याचिका पर तन्खा से जवाब मांगा. पीठ ने कहा, मानहानि मामले में अदालत के समक्ष जारी कार्यवाही में याचिकाकर्ताओं की प्रभावी भागीदारी…
Barsol.बरसोल थाना क्षेत्र के दारीसोल में बने चेकपोस्ट पर सोमवार को पुलिस और एसएसटी ने वाहन जांच के दौरान अलग-अलग दो लोगों से 4,70,000 रुपये जब्त किये. दोनों लोग पैसे से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. कोलकाता निवासी अशोक कुमार षाड़ंगी की कार से 1,20,000 रुपये व मिदनापुर निवासी सुनील कुमार मंडल के कार से 3,50,000 रुपये जब्त किये गये. बताया गया कि दोनों अपने घरेलू पैसे लेकर जा रहे थे. चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी अभिजीत बेरा ने बताया कि दो लोगों के पास से 4,70,000 रुपये जब्त किये गये हैं. संबंधित व्यक्ति…
Chaibasa. चाईबासा के टाटा कॉलेज के पास खड़े ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान तांतनगर ओपी क्षेत्र के कोकचो गांव के समाडसाई टोला निवासी सुनील सोय (23) तथा घायल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाकाहासा गांव निवासी जीतेंद्र हेंब्रम उर्फ अंशु (22) के रूप में किया गया. घटना रविवार रात्रि करीब 12 बजे की बतायी जा रही है. पुलिस ने रात्रि करीब 2 बजे दोनों घायलों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल…
Jamshedpur. मुफस्सिल थाना अंतर्गत चाईबासा-टाटा रोड स्थित बादुड़ी गांव स्थित एक होटल के पास खड़े ट्रक में सो रहे चालक की संदेहस्पाद स्थिति में मौत हो गयी. सोमवार सुबह पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान औरंगाबाद निवासी योगेंद्र सिंह (43) के रूप में हुई. वह वर्तमान में मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड (कुंवर बस्ती, आजाद नगर, जमेशदपुर) में किराये के मकान पर रहता था. साथी चालकों ने बताया कि रविवार रात को रुंगटा प्लांट में समान अनलोड कर ट्रक को बादुड़ी गांव स्थित…
Chakradharpur. चक्रधरपुर के जामिद गांव में युवक ने तलवार से वार कर महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक तलवार लेकर घूमते रहा. घटना के बाद घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत जामिद गांव निवासी 55 वर्षीय प्रिया देवी अपने बागान में लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान गांव के ही विक्षिप्त युवक करमू महतो तलवार लेकर प्रिया देवी के पास पहुंच गया और सीधा गर्दन पर हमला कर दिया. इससे प्रिया देवी लहुलूहान हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद विक्षिप्त युवक फरार होकर…
Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है. पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन द्वारा जारी घोषणापत्र में कृषि, शिक्षा और स्थानीय निवासियों के अधिकारों सहित नौ क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमारे घोषणापत्र में राज्य सरकार की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है. इसमें नौ बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है. घोषणापत्र में ‘क्रेडिट गारंटी’ योजना के तहत एमएसएमई…
जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के दबाव में पुलिस पर काम करने का आरोप Jamshedpur. कदमा पुलिस ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता निमाई अग्रवाल उर्फ़ गिचू अग्रवाल को हिरासत में ले लिया. परिवार वालों ने जब कदमा थाना की पुलिस से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उसके खिलाफ शिकायत दर्ज है, जिस कारण उसे हिरासत में लिया गया है. इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को दी. इसके बाद सरयू राय और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा रात 2 बजे पूरे दल बल के साथ पहुंचे और कदमा थाना…
Ranchi. पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया. अब प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार करेंगे. 13 को मतदान होगा. पहले चरण के चुनाव में झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 683 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 609 पुरुष 73 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं. राष्ट्रीय पार्टियों के कुल 87 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 75 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. झारखंड की मान्यताप्राप्त पार्टियों ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 32 प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं हैं.
