Koderma. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को दावा किया कि झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जड़ें उखाड़ देगा. लालू ने कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन भाजपा की तुलना में कहीं अधिक ताकतवर राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा है. ‘इंडिया’ गठबंधन में राजद भी शामिल है. झारखंड के कोडरमा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लालू ने कहा, “हम भाजपा की जड़ें उखाड़ देंगे और वह कभी वापसी नहीं कर सकेगी. भाजपा हमारी ताकत के आगे बेबस है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री…
Author: News Desk
Medininagar. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का रविवार को आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पासवान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने दावा किया, ‘झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है और गठबंधन ने राज्य के गरीब लोगों का पैसा लूटा है.’ उन्होंने आरोप लगाया…
Potka. झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा है कि झारखंड बनने से पहले पिछड़ों का आरक्षण 27 प्रतिशत था, पर झारखंड बनने के बाद भाजपा सरकार ने पिछड़ों का आरक्षण घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया. झामुमो सरकार ने अपने पांच साल के दौरान पिछड़ों का आरक्षण बढ़ाकर दोबारा 27 प्रतिशत करने का बिल पारित किया, लेकिन केंद्र ने रोक दिया. आदिवासी सरना धर्मकोड विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजा गया, पर स्वीकृति नहीं दी गयी. श्रीमती सोरेन रविवार को पोटका से झामुमो के प्रत्याशी संजीव सरदार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि…
Ghatshila. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि भाजपा ने अलग झारखंड दिया. झामुमो ने कभी आदिवासियों के लिए नहीं सोचा. हमने विकास शुरू किया, लेकिन मुझे अपमानित कर सत्ता से हटाया दिया गया. घुसपैठियों को रोकने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार जरूरी है. श्री सोरेन रविवार को घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में विजय संकल्प सभा को संबोध्त कर रहे थे. सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. सभा में श्री मुंडा ने कहा कि 13 नवंबर को एकजुटता दिखाते हुए भाजपा को वोट दें. अच्छे भविष्य के लिए सही…
Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने झारखंड जैसे सुंदर प्रदेश को लूटकर तबाह और बर्बाद कर दिया है. झारखंड की धरती पर माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है. श्री चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है. झारखंड की रोटी, बेटी व माटी को बचाने का चुनाव है. हेमंत सरकार ने जल, वन और खनिज संपदा से भरपूर प्रदेश को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है.…
Chakradharpur. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चक्रधरपुर के चारमोड़ में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी सुखराम उरांव के पक्ष में जनसभा की. उन्होंने कहा कि भाजपा की लड़ाई मुसलमानों से नहीं, बल्कि आदिवासियों और दलितों से है. वह मुसलमानों से नहीं लड़ रही है, केवल खौफ पैदा कर रही है. झारखंड के जितने आदिवासी मुख्यमंत्री बने, आज भाजपा की शरण में हैं. बाबूलाल मरांडी को निकाल दिया था, फिर वापस लिया है. वह कहीं के नहीं रह गये हैं. अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन, सबको भाजपा ने पदमुक्त करा दिया. इतना दबाव दिया कि सभी भाजपा की गोद में…
Ranchi. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि शनिवार को पीएम मोदी ने झारखंड में सभा की और रांची में फ्लॉप रोड शो किया. इससे पहले भी वह कई बार झारखंड आ चुके हैं. जब भी आते हैं, तो जुमले की बरसात करके चले जाते हैं. फिर दिल्ली जाकर भूल जाते हैं. दो-चार नया नारा का शिगूफा छोड़ते हैं. लेकिन हकीकत यही है कि वह कुछ करते नहीं हैं. पहले भी कई वादा किये, लेकिन निभाया नहीं. रांची के रोड शो में जनता का रुझान नहीं था, बल्कि जनता परेशान थी. किसी तरह कुछ कार्यकर्ता पहुंचे थे. आम लोगों…
Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता भी जैम स्ट्रीट में पहुंचे और युवाओं से मिले. युवा उनको देखकर उत्साहित हो गए. युवक युवतियों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गयी. वहां से निकलकर उन्होंने सोनारी लिंक रोड में मॉर्निंग वाकर्स से मुलाकात की. इसके बाद जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने उलीडीह, मानगो और पारडीह चौक में पदयात्रा कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की. वे हर बुजुर्ग से आशीर्वाद लेते हुए चल रहे थे. महिला पुरुष युवा हर वर्ग ने उनके प्रति अपना विश्वास जताया और क्रमांक एक में…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. वह लोगों से मिले और सभी से अपील की कि 13 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में लोग बूथों तक पहुंचें और मतदान अवश्य करें. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिमी में बेहतरीन नागरिक सुविधाओं को बहाल करने के लिए सिलिंडर छाप पर वोट करने की अपील की. देर शाम उन्होंने सैकड़ों लोगों को जनता दल यूनाइटेड में शामिल भी करवाया. श्री राय ने सुबह में जुबिली पार्क में जनसंपर्क किया. इसके बाद उलियान व कदमा में जनसंपर्क किया. उन्होंने कदमा के पवई रोड में छत्तीसगढ़ लोधी समाज…
Jamshedpur. कदमा मेन रोड डीबीएमएस हाई स्कूल के सामने पवई रोड में छत्तीसगढ़ लोधी समाज व अन्य लोगों की बैठक हुई. इसमें एनडीए प्रत्याशी सरयू राय मौजूद रहे. एकमत से सरयू राय जी को समर्थन देने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर गुड़िया देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, माना देवी, चंदना देवी, जीतू दे के नेतृत्व में लगभग 200 महिलाओं एवं नौजवानों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ली. श्री राय ने इनको पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मान किया. सोनारी साहू समिति के तिलकराज साहू ने कहा कि वह सरयू राय को अपनी जाति का अधिकाधिक वोट दिलवाने का…
