Kharsawan. खरसावां से भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा 25 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. सोनाराम बोदरा ने बताया कि खरसावां शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि देने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली की शक्ल में सरायकेला पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे.
Author: News Desk
Saraikela. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार की रात करीब 10:30 बजे अपने दल बल के साथ सरायकेला मंडल कारा में छापामारी अभियान चलाया.करीब दो घंटे तक चली छापामारी में किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया. इस क्रम में एसपी ने मंडल कारा के सभी वार्ड व अस्पताल का निरीक्षण किया.एसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर मंडल कारा में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के क्रम में किसी भी प्रकार का कोई अवांछनीय पदार्थ नहीं…
Saraikela. सरायकेला कांड्रा मार्ग पर सरायकेला प्रखंड कार्यालय के समीप दो बाइक की टक्कर हो गयी, जिससे प्रतीक कैवर्त (18) गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि बाइक पर सवार दो लोगों को हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला भेजा, जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया. घटना सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे की है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
Saraikela. सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत के नेतृत्व में सरायकेला पुलिस केंद्र में सोमवार को शहीद संस्मरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के तहत ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गयी. शहीदों के सम्मान में शोक सलामी दी गई. मौके पर एसपी सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों,पुलिसकर्मियों एवं शहिद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने रीट और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. एसपी ने बताया कि पूरे भारत में अपनी ड्यूटी के दौरान शाहिद हुए पुलिसकर्मियों की याद में प्रत्येक 21 अक्टूबर को शहिद संस्मरण दिवस मनाया जाता है. शहीदों के परिजनों से मिलकर…
Saraikela. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने आदित्यपुर एवं कपाली ओपी अंर्तगत चेकनाका का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर सतर्क रहने व शराब की तस्करी को रोकने ,अवैध नक़दी, मादक पदार्थ तथा अवैध हथियार की ज़ब्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहनों की जांच के पस्चात पंजी में इंट्री करना सुनिश्चीत करें.
Chakradharpur. भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को पर्चा खरीदा. वे 24 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. पर्चा खरीदने के लिए गणेश तांती, भीमसेन होनहागा, दीपक प्रधान, स्नेहलता भेंगरा, संजय सामड, दुर्योधन प्रधान, हरेराम शर्मा आदि अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. सबकी मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा खरीदा. इस दौरान बताया गया कि श्री सामड 24 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, दीपक सिंहआदि मौजूद थे.
Noamundi. कोटगढ़ से दूधविला जाने वाली ग्रामीण सडक पर रविवार की देर शाम दो बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पैदल चल रहे सोनू गोप (48) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. घटना रविवार रात की बताई जा रही है. सोनू गोप बोंजसाई पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ. इस हादसे में बाइक सवार बैशागू गोप (33) और गूमान गोप (37) गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए नोवामुंडी के टाटा मेन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
Chaibasa. सिरिंगसिया मुख्य मार्ग के कोचड़ा-जामडीह के बीच मोड़ पर शनिवार तड़के सुबह 4 बजे एक कैंपर पुलिया में गिर गया. इसमें कैंपर चालक घायल हो गया. चालक रितेश ने बताया कि इस सड़क से पहली बार आ रहा था. उसे रास्ते का अनुमान नहीं था. उसने बताया कि जैसे ही वह पुलिया क पास पहुंचा एक भारी वाहन सामने आ गया. कुहासा होने के कारण पुलिया का पता नहीं चल पाया, जिससे कैंपर पुलिया में जा घुसा. चालक ने बताया कि वह आसनसोल से बड़बिल तिरपाल लेकर जा रहा था. इस घटना में चालक और खलासी बाहर निकलने में…
Manjgaon. पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भारतीय जनता पार्टी से मंझगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने के बाद तांतनगर व मंझारी प्रखंड पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान श्री गागराई द्वारा कार्यकर्ताओं व आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर गागराई काफी उत्साहित रहे. उन्होंने भाजपा को मतदान कर कर विजयी बनाने की अपील की है. इस अवसर पर बंसीधर प्रधान, मानकी कालुंडिया, दुर्गा चरण नाग, दुनिया कुमार, मनोहर बारी, गुरूचरण बिरूवा, आदि मौजूद थे.
Chaibasa. पुलिस केंद्र चाईबासा में सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक में वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल देकर नमन किया. कार्यक्रम में शहीद हुए जवानों के परिजन भी शामिल हुए. परिजनों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. वहीं परेड कर शहीद जवानों को सलामी दी गयी. शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित पुलिस केंद्र चाईबासा में आयोजित शहीद स्मरण दिवस समारोह में जिले के शहीद जवानों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक…
