Chaibasa. पुलिस केंद्र चाईबासा में सोमवार को पुलिस स्मरण दिवस सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक में वरीय पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल देकर नमन किया. कार्यक्रम में शहीद हुए जवानों के परिजन भी शामिल हुए. परिजनों ने भी नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. वहीं परेड कर शहीद जवानों को सलामी दी गयी. शहीद के परिजनों को किया गया सम्मानित पुलिस केंद्र चाईबासा में आयोजित शहीद स्मरण दिवस समारोह में जिले के शहीद जवानों के परिजनों को पुलिस अधीक्षक…
Author: News Desk
Jagnnathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा बराईबुरु गांव स्थित भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा एवं उनकी पत्नी सह नोवामुण्डी की प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा के घर जाकर दोनों से सोमवार को शिष्टाचार भेंट की. दोनों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. उल्लेखनीय है कि मंगल सिंह गिलुवा भी जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार थे. लेकिन भाजपा ने जगन्नाथपुर विधानसभा से गीता कोड़ा को टिकट दिया.
Bahragoda.बहरागोड़ा प्रखंड के दारीसोल स्थित एनएच 49 पर बनाये गये चेक पोस्ट में सोमवार को पुलिस ने जांच के दौरान एक कार से 73,730 रुपये जब्त किए. संबंधित व्यक्ति ने रूपयों का हिसाब और कागजात नहीं दिखा पाया. पुलिस ने रुपये जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड- बंगाल सीमा को जोड़ने वाले तमाम मुख्य मार्गों पर चेक पोस्ट बनाया है. यहां 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही है. कार पर सवार व्यक्ति सनातन वैराग्य कोलकाता से धालभूमगढ़ आ रहा था. उन्होंने पुलिस को संबंधित राशि का कागजात दिखा नहीं…
Ghatsila.घाटशिला प्रखंड सभागार में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने एसडीपीओ, डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की. एसएसपी ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमा पर 10 चेकनाका बनाये गये हैं. इनपर विशेष निगरानी रखनी है. सुरक्षा पूर्ण चुनाव कराना है. मादक पदार्थ के खिलाफ छापामारी अभियान चलाना है, चाहे अवैध शराब हो या ड्रग्स. पश्चिम बंगाल और ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में समन्वय बनाकर छापामारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में झारखंड और बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी. इसमें दोनों जगहों…
Ghatsila. विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी कौशल किशोर ने सोमवार को झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर केशरपुर में बने चेकनाका का निरीक्षण किया. दरअसल, केशरपुर चेकनाका में अबतक जांच में 5.71 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं. उन्होंने यहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल के वाहन जांच पंजी की जांच की. बिना जांच एक भी वाहन को नहीं छोड़ने का निर्देश दिया. एसएसपी ने बंगाल से आने-जाने वाले वाहनों की जांच भी की. चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी को बंगाल से आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के सख्त निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े सभी वाहनों व मालवाहक वाहन की…
Chakradharpur. बंडामुंडा रेलखंड के ए केबिन के पास ट्रेन की टक्कर से 15 अक्तूबर को हाथी के बच्चे की मौत हो गयी थी. उक्त शिशु हाथी की तलाश में 22 अन्य हाथी रविवार रात 7:00 बजे ऊपरबहाल गांव के पास नॉर्थ चिरुबेड़ा जंगल से निकल कर चक्रधरपुर रेल मंडल के एलीफेंट जोन बंडामुंडा ए केबिन रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गये. जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रात 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक करीब नौ घंटे बाधित रहा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम स्थानीय लोगों की मदद से हाथियों को पुन: जंगल की ओर…
Jamshedpur. झामुमो प्रत्याशी और वर्तमान विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को जुगसलाई विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ वे साकची रवींद्र भवन के पास स्थित मैदान पहुंचे. पटमदा, बोड़ाम, छोटागोविंदपुर, परसुडीह समेत अन्य जगहों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगल कालिंदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. मंगल कालिंदी समर्थकों के साथ पैदल विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के बाद मंगल कालिंदी ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने…
Jamshedpur. पोटका विधानसभा सीट से झामुमो के प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया. नामांकन से पूर्व संजीव सरदार ने सुबह पोटका-कोवाली क्षेत्र के हरिणा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ वे गाजे-बाजे के साथ साकची आमबागान मैदान पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी की. संजीव सरदार ने नामांकन जुलूस के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. जुलूस में बड़ी संख्या में जनता और पार्टी कार्यकर्ता नजर आये. साकची आमबागान मैदान से समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ पैदल चलते हुए संजीव सरदार…
Potka. पोटका से मीरा मुंडा को भाजपा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद नाराज पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इससे पहले सोमवार की सुबह मीरा मुंडा खुद मेनका सरदार के घर पहुंचीं. मेनका सरदार से आर्शीवाद लिया और साथ देने की अपील की. इसके बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी मेनका के घर पहुंचे और बात की. करीब एक घंटे की बातचीत के बाद राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को लिखित तौर पर मेनका सरदार ने दिया कि वह अपना इस्तीफा वापस लेती हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…
Jamshedpur. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बिष्टुपुर के चैंबर भवन में दो दिवसीय दीपावली ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है. ट्रेड फेयर का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष निर्मल काबरा, उमेश कांवटिया एवं अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने संयुक्त रूप से किया. यह दो दिवसीय ट्रेड फेयर सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा, जो पूरी तरह निःशुल्क है और रियायती दर पर स्टॉल होल्डरों को यह स्टॉल उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने सामानों की प्रदर्शनी सह बिक्री कर सकें. मौके पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया,…
