Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास में हिम्मत है तो इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें, महिला को आगे कर राजनीति करना बुजदिल इंसान की पहचान है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं द्वारा लगातार संविधान की मर्यादा को तार तार किया जा रहा है. एक राज्य का राज्यपाल रहते रघुवर दास द्वारा पर्दे के आड़ में जो खेल खेलने का प्रयास किया जा रहा है. वो संविधान के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति सहित मुख्य चुनाव आयुक्त से मैं इसकी शिकायत करूंगा और इनके खिलाफ कार्रवाई…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने ने पर्चा खरीदा है. वे 24 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसको लेकर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बच्चे लाल भगत ने पत्रकारों को बताया कि वे हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके लिए काम किया है. उनके सुख-दुख में साथ दिया है. उम्मीद है कि लोगों का आशीर्वाद इस चुनाव में उन्हें मिलेगा. उन्होंने जन मुद्दे को लेकर लोगों की आवाज बनने की बात कही.

Read More

Kolkata. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र सोमवार को और मजबूत हो गया और 23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है जो ओडिशा के पुरी तथा पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच से गुजरेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम संदेश में कहा है: मौसम की यह प्रणाली अपनी गति जारी रखते हुए 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह के समय एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकती…

Read More

New Delhi. टाटा समूह और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के समरविले कॉलेज ने दिवंगत रतन टाटा के सम्मान में एक ऐतिहासिक इमारत के निर्माण के लिए सोमवार को सहयोग की घोषणा की. एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस इमारत का नाम रतन टाटा बिल्डिंग होगा. निर्माण 2025 की शुरुआत यानी फरवरी-मार्च में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नये ‘रैडक्लिफ ऑब्जर्वेटरी क्वार्टर’ के केंद्र में शुरू होगा. बयान के अनुसार, परमार्थ और मानवता की भलाई के लिए काम करने वाले टाटा के सम्मान में नई इमारत का नाम रखने का निर्णय कुछ समय पहले किया गया था. उनके निधन पर भारत और…

Read More

Giridih. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य विधानसभा चुनाव तय समय से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ के तहत कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मतदान समय में अंतर और मतदान पिछले चुनाव में पांच से घटाकर इस बार दो चरण में करवाए जाने पर भी सवाल उठाए. कल्पना ने गिरिडीह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा निर्वाचन एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा, ‘राज्य में विधानसभा चुनाव समय…

Read More

Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की (झारखंड) प्रदेश इकाई में अंतर्कलह की खबरों का सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद थोड़ा-बहुत असंतोष स्वभाविक है. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी शर्मा ने इन आरोपों का खंडन किया है कि पार्टी द्वारा टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद को ध्यान में रखा गया. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को चुनाव होंगे तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी. शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत ‘हल्के-फुल्के’ रिश्तों में यकीन नहीं करता और दुनिया भी इस बात को समझ रही है कि देश के संबंधों की बुनियाद विश्वास तथा विश्वसनीयता के आधार पर होती है. उन्होंने एनडीटीवी विश्व सम्मेलन में यह टिप्पणी कनाडा के साथ भारत के संबंधों में आई कड़वाहट के बीच की है. भारत ने हाल ही में उच्चायुक्त समेत अपने छह राजनयिकों को वापस बुला लिया है और कनाडा के कई राजदूतों को निष्कासित कर दिया है. मोदी ने अपने संबोधन में कनाडा से जुड़ी घटनाओं का कोई सीधा जिक्र नहीं किया.…

Read More

Garhwa. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के लिए काम कर रही हैं और वे केंद्र सरकार की ‘कठपुतली’ बनकर रह गई हैं. गढ़वा जिले से विधानसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह चुनाव राज्य और इसके लोगों के अधिकारों और सम्मान के बारे में है. सोरेन ने यह भी कहा कि चुनाव की घोषणा तय समय से पहले कर दी गई और उनकी सरकार को ‘निर्धारित कार्यकाल भी पूरा नहीं करने दिया गया.’राज्य में 81 सदस्यीय विधानसभा के…

Read More

Jamahedpur.टाटा स्टील के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों और कमेटी मेंबरों ने यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोगों से मुलाकात की. इन लोगों ने तीनों को घेरा और वेज रिवीजन समझौता में अपना हक देने की मांग की. इन लोगों ने एक मांग पत्र तीनों पदाधिकारियों को सौंपा और मांग की कि उनकी हालत में सुधार की जाये. इन लोगों ने कई मांगें रखी. इनका नेतृत्व एनएस ग्रेड के कोटे से पदाधिकारी बने उपाध्यक्ष संजीव तिवारी और सहायक सचिव श्याम बाबू ने किया. इन लोगों ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें करीब 83…

Read More

Garhwa.गढ़वा विधानसभा सीट के झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ संजय कुमार पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ प्रस्तावक के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू राम, रंका प्रमुख लीलावती देवी एवं हाजी निजाम एवं अधिवक्ता परेश कुमार तिवारी मौजूद थे. श्री ठाकुर ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल कार्यालय गेट के बाहर मिथिलेश ठाकुर के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे. उन्होंने धारा 163 लागू होने के बावजूद गेट के समक्ष ही नारेबाजी की. इसके पूर्व नामांकन…

Read More