Hero Electric Optima: भारतीय यंगस्टर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर धीरे-धीरे बहुत पसंद आने लग गए हैं। बाजार में ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश की जाती है जो कम प्राइस पर उपलब्ध हो, साथ ही उसकी परफॉर्मेंस में भी कोई कमी ना हो। यहां पर आज हम आपको Hero Electric Optima इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आपको दो अलग-अलग वेरिएंट में मिल जाता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 135 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। अगर आपका इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का बजट ₹1,00,000 से कम है तो आप हीरो का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। आईए…
Author: News Desk
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है. आज से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो रही है. प्रखर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता आज 49जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फाॅर्म खरीदेंगी.अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने यह जानकारी दी है. बता दें कि इस साल की जनवरी में ही अन्नी अमृता ने प्रेस वार्ता कर घोषणा कर दी थी कि वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय पत्रकार चुनाव लड़ेंगी.अन्नी अमृता झारखंड के प्रखर और मुखर पत्रकारों में से एक हैं जो अपना बेबाक पत्रकारिता के…
ABZO VS01 Electric Motorcycle: भारत के अंदर अबजो मोटर्स द्वारा पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ABZO VS01 लॉन्च की जा चुकी है। लिथियम आयन बैट्री पैक के साथ आने वाली यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अपनी 180 किलोमीटर की रेंज की वजह से चर्चा में है। भारत के अंदर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट तेजी से तरक्की कर रहा है ऐसे में यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल दर्शकों को पसंद आ सकती है। अगर आप एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यहां पर हम आपको ABZO VS01 के सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी आपको उपलब्ध करवा रहे हैं। ABZO VS01…
Ford Bronco: पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड करीब 3 साल पहले ही भारतीय मार्केट को छोड़कर बाहर जा चुकी है। लेकिन अब यह कंपनी अपनी एक पावरफुल SUV कार के साथ भारतीय मार्केट में वापसी करने की कोशिश कर रही है। इसकी Ford Bronco को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। वही कंपनी से लोग भारत में गाडी इम्पोर्ट भी कर रहे है। भारतीय ऑफ रोड एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन फोर्ड ब्रोंको के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स महिंद्रा थार को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आईए जानते हैं इसके…
Toyota Land Cruiser Mini: भारत में ऑफ रोड सेगमेंट में बहुत कम गाड़ियां उपलब्ध हैं, अगर आप एक ऑफ रोड SUV खरीदने के बारे में सोचते हैं तो महिंद्रा थार और मारुति सुजुकी जिम्नी का ही ऑप्शन आपको मिलता है। लेकिन जल्द ही टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी भारत में लांच होने वाली है। यह एक फाइव डोर मॉडल वाली ऑफ रोड SUV रहेगी। कंपनी इस समय इसके ऊपर बहुत तेजी से कम कर रही है। यह टोयोटा लैंड क्रूजर मिनी भारत में कब तक लांच होगी, इसके फीचर्स क्या-क्या रहने वाले हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं। Toyota Land…
Patna. राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड विधानसभा की 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की है. प्रदेश राजद कार्यालय में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी 22 सीटों व प्रत्याशियों का चयन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे. महागठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान राजद अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगा. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद ने झारखंड विधानसभा की सात सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें कोडरमा से सुभाष यादव,…
New Delhi.भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा और लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच गुरुवार को नयी दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सीट शेयरिंग व एनडीए गठबंधन के साथ मिल कर चुनाव लड़ने पर विचार-विमर्श किया गया. इससे पहले बुधवार को लोजपा (आर) के दो सांसदों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा से नयी दिल्ली में मुलाकात की थी.
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की सदस्यता को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. यह याचिका उनके प्रतिद्वंद्वी संतोष हेम्ब्रम ने दायर की थी. महतो ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्यानंद झा के खिलाफ 3,520 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले हेम्ब्रम को 1,769 वोट मिले थे. हेम्ब्रम ने दलील दी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के महतो को गलत तरीके से निर्वाचित किया गया है और उन्होंने विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग…
Ranchi. ड्रीम गर्ल हेमामालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल गुरुवार को रांची पहुंची. रांची पहुंचने पर उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. दोंनों ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. हेमा मालिनी और ईशा देओल राजधानी रांची के मेन रोड में एक शो-रूम का उद्घाटन कने पहुंचे. इस दौरान उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. शो रूम के बाहर काफी संख्या लोगों की भीड़ लग गई. जिससे यातायात व्यवस्था भी कुछ घंटों तक प्रभावित रही. इससे पहले हेमा मालिनी रांची से होते हुए सिल्ली में आयोजित गूंज महोत्सव में शिरकत कर चुकी हैं. यह दूसरा मौका है जब…
Ranchi. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर गुरुवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के रांची दौरे के बाद कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. मीर ने कहा कि संविधान सम्मान समारोह में राहुल गांधी झारखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों, एक्टिविस्ट, संविधानविद, प्रोफेसर आदि से वार्ता करेंगे. इधर, 19 अक्टूबर को जैप-वन के डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में होने वाले संविधान सम्मान सम्मेलन की तैयारी के लिए दिल्ली से बैजू, प्रतिष्ठा सिंह, अनिल जय हिंद व अमित जैन गुरुवार को रांची पहुंचे. संविधान सम्मान सम्मेलन…
