Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को जल्द बस सेवा की सुविधा मिलेगी. गुरुवार को बस का ट्रायल बिष्टुपुर स्थित कैंपस में किया गया. विश्वविद्यालय के द्वारा बस खरीदी गयी है. बस सेवा छात्राओं के लिए रहेगी. जल्द ही इस सेवा को शुरू कर दी जायेगी. यह सेवा बिष्टुपुर कैंपस से सिदगोड़ा कैंपस तक रहेगी. शहर के सुदूरवर्ती इलाकों से सिदगोड़ा कैंपस में शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं को बस सेवा का लाभ मिलेगा. बताया गया कि कुलपति के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट कमेटी का गठन किया जायेगा. छात्राओं के लिए वन टाइम पास बनाया जायेगा. इसके लिए एक निर्धारित…

Read More

Jamshedpur.अंचल अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भाजपा नेता अंकित आनंद ने शिकायत दर्ज करायी है. केंद्रीय चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि सात अक्तूबर को राज्य सरकार ने जिन अंचल अधिकारियों का स्थानांतरण किया, वह पूरी प्रक्रिया संदिग्ध है. इससे पहले भी 11 दिनों में 14 अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें जमशेदपुर के सीओ मनोज कुमार का भी स्थानांतरण हुआ था, लेकिन बाद में उन्हें राजनीतिक दबाव के चलते वापस उसी स्थान पर तैनात कर दिया गया. ऐसे ही कई और उदाहरण हैं, जिनके मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप की बात प्रथम दृष्ट्या…

Read More

Galudih. गालूडीह पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. बाघुड़िया पंचायत स्थित बीहड़ गांव गुड़ाझोर में अभियान चला. यहां संचालित अवैध शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया गया. यहां अवैध रूप से महुआ शराब की मिनी फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस ने भट्ठी को ध्वस्त कर करीब 400 किलो जावा- महुआ बरामद किया गया. उसे वहीं नष्ट कर दिया गया. पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया फरार हो गये. थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार अभियान चलेगा. गुप्त सूचना पर कार्रवाई की जा रही है.

Read More

Ghatsila. घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार से बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी का नामांकन होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को एसडीओ सुनील चंद्र ने सेक्टर ऑफिसर और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. घाटशिला विधान सभा-45 (अजजा) के लिए नामांकन एसडीओ के कक्ष में होगा. वहीं, बहरागोड़ा-44 (सामान्य) का नामांकन अनुमंडल सभागार में होगा. हालांकि, अभ्यर्थी ऑनलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. उन्हें शपथ पत्र निर्वाची पदाधिकारी के पास स्वयं आकर जमा करना होगा, तभी नामांकन वैध माना जायेगा. एसडीओ ने बताया कि गुरुवार को सेक्टर ऑफिसर और पुलिस पदाधिकारियों को…

Read More

Ghatsila. बहरागोड़ा के मोहुली, पानीपड़ा, बोरागाड़िया आदि जगहों में मां मनसा पूजा आयोजित हुई. स्थानीय तालाब से कलश यात्रा निकली गयी. गाजे–बाजे के साथ गांव का परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा मंडप प्रांगण तक लाया गया. मंडप में कलश स्थापना के बाद विधिवत तरीके से मां की आराधना हुई. सांपपुरिया द्वारा चौक चौराहा में सांप के साथ करतब दिखाया गया. कलश यात्रा में कई मौजा के लोग शामिल हुए. देर रात तक मां की आराधना हुई. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. रात को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ. पूजा को सफल बनाने…

Read More

Chandil. तिरुलडीह थाना क्षेत्र के तिरुलडीह शहीद चौक पर गुरुवार को पुलिस व एसएसटी की टीम ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक कार से करीब 11 लाख 84 हज़ार रुपये बरामद हुए. हालांकि, इसकी पुष्टि अबतक तिरुलडीह पुलिस ने नहीं की है. जानकारी के अनुसार, एक कार से पुलिस ने करीब 11 लाख 84 हजार रुपये नकद बरामद किया है. बताया जा रहा है कि उक्त कार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी किसी कपड़ा व्यवसायी का है. वह क्षेत्र के दुकानदारों को कपड़ा सप्लाई करता है. एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया…

Read More

Noamundi. टाटा स्टील 17 नवंबर को नोआमुंडी में रन-ए-थॉन आयोजित करने जा रही है. यह टाटा स्टील द्वारा नोआमुंडी आयरन माइन में रन-ए-थॉन का पांचवां संस्करण है. इस संबंध में गुरुवार को जोड़ा स्थित टाटा स्टील वैली क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. बताया गया कि यह कार्यक्रम 17 नवंबर को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नोआमुंडी में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों और महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर और 7 किलोमीटर की दौड़, 16 वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 2 किलोमीटर की…

Read More

Chaibasa. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गये दूसरे मैच में लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. चाईबासा के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गये गुरुवार के मैच में टॉस लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता. विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. अमन सिंह ने…

Read More

Chandil. मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक मो हमीद अली के साथ मारपीट मामले में डांगोडीह रहमत नगर निवासी मोबारक अंसारी को कापाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गुरुवार को चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत ने प्रेसवार्ता आयोजित कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिस्टल, बाइक, एक मोबाइल फोन जब्त किया है. एसपी ने कहा बाकी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इस अवसर पर एसडीपीओ अरबिंद कुमार बिन्हा, ओपी प्रभारी सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

Read More

Chandil. झुंड से बिछड़े जंगली हाथी चांडिल के सुकसारी गांव के आसपास आतंक मचा रहा है. यहां गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे ने एक युवक को पटक कर मार डाला. युवक की पहचान चांडिल के कंगलाटांड़ निवासी श्यामल मुर्मू (34) के रूप में हुई हैं. हादसे के बाद लोगों में दहशत है. घटना के बाद वन विभाग के द्वारा मृतक के परिजन को तत्काल नगद 50 हज़ार रुपये का मुआवजा राशि दी गयी. वही बाकी का करीब साढ़े तीन लाख रुपये का मुआवजा राशि कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद देने का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार गांव में…

Read More