Author: News Desk

Ranchi.जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने राज्य की आठ सीटों के लिए प्रत्याशी की तीसरी सूची जारी कर दी है.जयराम की पार्टी जेएलकेएम ने अब तक 28 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है. तीसरी सूची में जमशेदपुर पूर्वी से तरुण कुमार डे को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं सिल्ली विधानसभा से जयराम ने देवेंद्रनाथ महतो को प्रत्याशी घोषित किया है. घाटशिला से रामदास मुर्मू, पोटका से भागीरथ हांसदा, महगामा से जवाहर लाल यादव, कांके से फूलेश्वर बैठा, जरमुंडी से राजीव यादव और पोड़ैयाहाट से प्रवीण कुमार महतो को उम्मीदवार बनाया है.

Read More

Ranchi. झारखंड में पहले चरण के तहत 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू होगी. नामांकन पत्र 25 अक्टूबर तक दाखिल किये जा सकेंगे. नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी और अपराह्न तीन बजे समाप्त होगी. झारखंड में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 13 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने कहा, 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के…

Read More

Jamshedpur. विधायक सरयू राय नेकहा कि मैं जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन एनडीए के शीर्ष नेताओं की बात माननी पड़ी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें पश्चिम में चुनाव लड़ना पड़ा, तो पूर्वी के कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग चाहिए. इस विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने उक्त बातें बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित विजया मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही. इस दौरान सरयू राय ने अपना पांच साल का रिपोर्ट कार्ड भी संक्षिप्त रूप से सदस्यों के सामने रखा. विधायक ने कहा कि पिछले पांच साल…

Read More

Mumbai. टाटा केमिकल्स का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 54.67 प्रतिशत घटकर 194 करोड़ रुपये रहा है. टाटा केमिकल्स ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 428 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 3,999 करोड़ रुपये पर स्थिर रही. इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,998 करोड़ रुपये थी. भारत में सोडा ऐश की कुल मांग स्थिर रही, जबकि अमेरिका और यूरोप में कंटेनर ग्लास जैसे कुछ क्षेत्रों में मांग में…

Read More

Manoharpur. सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी के बेटे जगत मांझी ने मनोहरपुर सीट से दावा किया है. इस सीट से जोबा मांझी विधायक थीं. झामुमो के टिकट पर वह लड़ना चाहते हैं. उन्होंने गुरुवार को झामुमो प्रदेश कार्यालय में 51 हजार रुपये फीस देकर आवेदन जमा किया है. इसके बाद उन्होंने शिबू सोरेन से भी आशीर्वाद लिया.

Read More

Jamshedpur. भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी (महिला मोर्चा) सीमा जायसवाल ने मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास पहुंचकर उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने सीमा जायसवाल को फूल का माला और शॉल ओढ़ाकर कांग्रेस में स्वागत किया. अपने संबोधन में सीमा जायसवाल ने कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों से भाजपा के लिए तन-मन-धन से कार्य करती आ रही है. जमशेदपुर पश्चिम में भाजपा संगठन के लोग को नजरअंदाज कर सरयू राय को यह सीट दिए जाने से वे मर्माहत है, इस कारण उन्होंने विकास पुरुष बन्ना गुप्ता के…

Read More

Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी छह विधानसभा क्षेत्र में चेकनाका बनाए हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर 12 अंतर राज्यीय, 6 अंतर जिला प्रवेश मार्ग एवं जमशेदपुर शहर में चिन्हित स्थानों पर चेकनाका स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है. साथ ही वेब कास्टिंग के माध्यम से जिला स्तर पर सभी चेकनाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है. यहां बनाये गये चेकपोस्ट अंतर राज्यीय चेकपोस्ट: पश्चिम बंगाल का झाड़ग्राम जिला, चाकुलिया प्रखंड का बेंद, चाकुलिया प्रखंड का शिशाखुन (शांतिनगर), बहरागोड़ा प्रखंड का…

Read More

Jamshedpur. पूर्व मंत्री सह आजसू के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी रामचंद्र सहिस ने आगामी चुनाव में कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जिम्मेदारी लेने और अपने बूथ से लीड का संकल्प लेने का आह्वान किया है. गुरुवार को आजसू पार्टी के बोड़ाम प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय में बोड़ाम प्रखंड के सभी पंचायत सदस्यों, चूल्हा प्रमुख और प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि अब संगठन विस्तार करने का समय नहीं है, बल्कि हर लीडर अपने बूथ पर लीड लेने की जिम्मेदारी लें. जिस बूथ पर पार्टी कमजोर दिखाई पड़े, उस क्षेत्र के वरीय नेताओं का…

Read More

Jamshedpur.जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपने ऊपर लगाये गये आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का आरोप को बेबुनियाद बताया है. उनका कहना है कि भाजपा नेता अंकित आनंद ने चुनाव आयोग को गलत सूचना दी है. गुरूवार को विधायक मंगल कालिंदी ने उपायुक्त सह जिला चुनाव पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम को इस संबंध में एक पत्र सौंपा है. सौंपे गये पत्र में कहा गया है कि वह 14 अक्तूबर की शाम 7:35 बजे रांची से इंडिगो फ्लाइट से चेन्नई इलाज के रवाना हो गये थे. 16 अक्तूबर की शाम को 6:40 बजे इंडिगो फ्लाइट से चेन्नई से रांची पहुंचे. ऐसे में…

Read More

Jamshedpur. उलीडीह फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी गुरुवार को सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने दी. उन्होंने बताया कि शंकोसाई केंदूकोचा में बिरसा खलखो पर पैसे के विवाद में गोली चली थी. बिरसा खलखो का मनीष यादव के साथ पैसा को लेकर विवाद चल रहा था. गिरफ्तार सोनू सिन्हा के खिलाफ पूर्व से दो केस दर्ज हैं. इस मामले में सोनू सिन्हा के साथी शंकोसाई रोड नंबर-एक श्याम नगर निवासी करमदेव शर्मा उर्फ करमा को भी गिरफ्तार किया गया है. करमदेव शर्मा शातिर बदमाश है. करमदेव शर्मा पर उलीडीह, आदित्यपुर और एमजीएम…

Read More