जमशेदपुर । कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को किया। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। EVM और VVPAT की सुरक्षा पर फोकस निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीनों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़े सभी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। CCTV और एंट्री कंट्रोल की जांच उपायुक्त ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी प्रणाली और प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित करने…
Author: News Desk
जमशेदपुर। आगामी रामनवमी एवं चैती छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी संबंधित प्रशासनिक विभागों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ…
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले में एक पुलिस कांस्टेबल की तब मौत हो गई जब कथित तौर पर सर्विस राइफल की सफाई करने के दौरान गोली चल गई। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। मृतक की पहचान गुमला जिले के रायडीह निवासी अजय किशोर खाखा (42) के रूप में हुई है, जो पलिसाई स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर में तैनात थे। अधिकारी ने कहा, ‘रविवार शाम वह (अजय) अपनी राइफल साफ कर रहे थे कि तभी अचानक गोली चल गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा,…
Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए आया मरीज भर्ती होने के दूसरे दिन से ही गायब था। सोमवार की रात उसका शव अस्पताल कैंपस से ही बरामद किया गया। गायब होने वाले मरीज का नाम सुनील यादव है। वह बागबेड़ा के बाबाकुटी का रहने वाला था। उसका शव अस्पताल परिसर में लैब की बाउंड्री वॉल के पास कचरे के बीच पड़ा मिला। सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनील यादव की हत्या कर शव…
Mumbai. पश्चिम एशिया युद्ध के 28 फरवरी को शुरू होने के बाद से शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 10.56 प्रतिशत नीचे आ गया है। इस अवधि में बीएसई का सेंसेक्स 8,590.8 अंक यानी 10.56 प्रतिशत गिरा, जबकि एनएसई का निफ्टी 2,666 अंक या 10.58 प्रतिशत नीचे आया। युद्ध शुरू होने के बाद से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 48.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 415 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। सोमवार को सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46…
Mumbai. वैश्विक बाजारों में आई तेजी के अनुरूप घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उछाल आया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान की ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा के बाद यह तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,516 अंक चढ़कर 74,212.47 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 386.95 अंक की बढ़त के साथ 22,899.60 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर सबसे अधिक तेजी में रहे।…
Ranchi. कांग्रेस ने सोमवार को सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा आगामी असम विधानसभा चुनावों में 21 सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के फैसले पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस कदम से भाजपा विरोधी आदिवासी वोट में विभाजन हो सकता है। झामुमो ने इससे पहले दिन में नौ अप्रैल को होने वाले 126 सदस्यीय असम विधानसभा चुनावों के लिए 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस नेता राकेश रंजन ने कहा कि पार्टी को उम्मीद थी कि झामुमो विपक्षी गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, हम असम चुनाव एक साथ लड़ना…
Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी की नियत से भगा ले जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. परसुडीह थाना की पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत में दबिश देकर मुख्य आरोपी 24 वर्षीय सचिन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के चंगुल से युवती को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है. शनिवार को पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले की पृष्ठभूमि पर गौर करें तो यह पूरा प्रकरण 05 अप्रैल 2025 को…
Jamshedpur. भारतीय सेना के जवानों और झारखंड पुलिस की बम निरोधक टीम ने सोमवार को बहरागोड़ा के पास उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां द्वितीय विश्वयुद्ध काल का संदिग्ध बम मिला है। घाटशिला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि अधिकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित इलाके का निरीक्षण किया, ताकि बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। यह इलाका जमशेदपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर है। झारखंड पुलिस ने बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना की मदद मांगी थी। जमशेदपुर (ग्रामीण) के एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया…
Jamshedpur.रामनवमी के महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 10,000 से अधिक अतिरिक्त जवानों और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जिलों पर विशेष फोकस प्रशासन ने रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह और लोहरदगा को अति-संवेदनशील घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त कंपनियाँ भेजी गई हैं। विशेष रूप से…
