Jamshedpur. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फारस की खाड़ी का समुद्री क्षेत्र इन दिनों हाई-अलर्ट पर है। ड्रोन हमलों और मिसाइल गतिविधियों के बीच एक भारतीय कप्तान अपने जहाज और 23 सदस्यीय दल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। जमशेदपुर के मानगो निवासी कैप्टन मनीष कुमार की, जो इस समय केमिकल टैंकर ‘एमटी बो टाइगर’ के मास्टर के रूप में दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्र में तैनात हैं। कैप्टन मनीष जिस जहाज की कमान संभाल रहे हैं, वह साधारण पोत नहीं बल्कि अत्यंत ज्वलनशील रसायनों से लदा केमिकल टैंकर है। जहाज पर मेथेनॉल जैसे खतरनाक पदार्थों…
Author: News Desk
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों को पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं ने उनके बलिदान को नमन करते हुए उन्हें याद किया। बलिदान को बताया प्रेरणादायक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में कई वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए, लेकिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान…
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद द्वारा कुल 165 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया असित सरदार व मुखिया कालिपदो सरदार द्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के 14 फुटबॉल टीमों के बीच जर्सी एवं…
बिलासपुर: South East Central Railway ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल ढुलाई के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रेलवे ने 21 मार्च 2026 को मात्र 355 दिनों में ही अब तक का सर्वाधिक ऑरिजिनेटिंग फ्रेट रेवेन्यू हासिल कर रिकॉर्ड बनाया, जो पिछले वर्ष से 10 दिन पहले की उपलब्धि है। ₹29,493 करोड़ से अधिक का राजस्व 22 मार्च 2026 तक रेलवे ने ₹29,493.59 करोड़ का रिकॉर्ड माल राजस्व अर्जित किया। यह प्रदर्शन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को भारतीय रेल के सबसे अग्रणी जोन के रूप में स्थापित करता है। कुल माल राजस्व में इसका…
जमशेदपुर: LBSM College Jamshedpur में बंगला विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष संचिता भुई सेन को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। प्राचार्य ने किया सम्मानित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार झा ने डॉ. सेन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सेन का चयन एक बड़े पद पर होना पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कोल्हान विश्वविद्यालय में मिली नई जिम्मेदारी डॉ. संचिता भुई सेन का चयन Kolhan University Chaibasa के बंगला विभाग में…
जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से “भविष्य की चुनौतियां और सफलता” विषय पर संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन घाटशिला कॉलेज प्रबंधन द्वारा “जाने अपने जिला प्रशासक” कार्यक्रम के तहत किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश, मध्यमवर्गीय परिवार अथवा सीमित संसाधन जीवन में सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। मजबूत इच्छाशक्ति, ईमानदारी और निरंतर मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने, अपनी रूची के अनुसार स्पष्ट…
धनबाद। देश के जाने-माने पर्यावरणविद् और मैगसेसे पुरस्कार विजेता जलपुरुष प्रो. राजेंद्र सिंह ने कहा है कि जब भी कोई नदी सूखती है, तब-तब वहां की सभ्यता बर्बाद हो जाती है। अपराध भी बढ़ जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में नदी के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्वरूप को समझने की आवश्यकता है। नदी के आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्वरूप को समझने की जरुरत टिकाऊ समाधान के लिए विज्ञान और तकनीकी को जोड़ना होगा खनन से निकलने वाले पानी को ट्रीट कर हार्डनेस कम करें-गुरदीप सिंह आईएसएम(आईआईटी) धनबाद में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न मिशनY: नदी की भूमि…
नागपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) विभाग ने फरवरी 2026 के दौरान सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इन पहलों से रेलवे संचालन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और विश्वसनीय बनाने पर जोर दिया गया है। समपार फाटक पर सुरक्षा में बड़ा सुधार सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्जुनी स्टेशन के एलसी गेट संख्या GCF-48 को 1 फरवरी 2026 को यांत्रिक प्रणाली से अपग्रेड कर विद्युत संचालित गेट में बदल दिया गया। इस बदलाव से मानवीय त्रुटियों में कमी आई है…
जमशेदपुर। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के भालूबासा टोला पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उपायुक्त ने भालूबासा, , बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आम्बाजुड़ी, गुंडीबेला, बालूबासा टोला के ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस अथवा ममता वाहन समय पर नहीं मिलता है, इस पर उपायुक्त ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लिए एचसीएल के सीएसआर फण्ड से एक…
Saraikela.सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, उपायुक्त की मौजूदगी में भू-अर्जन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे अचानक बैठक से बाहर निकल गए। पहले से सतर्क एसीबी की टीम उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही वे बाहर पहुंचे और कथित रूप से रिश्वत की राशि लेने लगे, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।…
