Author: News Desk

Jamshedpue. पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर मिले संदिग्ध जिंदा बम को निष्क्रिय करने के लिए अब तक कोई तकनीकी दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई में हो रही देरी से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी संवेदनशील स्थिति के बावजूद घटनास्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बम के आसपास किसी तरह की घेराबंदी नहीं होने के कारण लोग बेखौफ होकर उसके करीब पहुंच रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता…

Read More

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हरिनाम संकीर्तन के आयोजन से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जमदा पंचायत के बड़ाभालकी ग्राम सहित बड़ा भूमरी नव कुंज, हेंसलबिल और चाकड़ी गांवों में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता, की पूजा-अर्चना इस धार्मिक आयोजन में पोटका विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार एवं अनुपम मंडल शामिल हुए। उन्होंने मंदिर प्रांगण में माथा टेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली…

Read More

जमशेदपुर। World Water Day के अवसर पर आयोजित जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन समारोह समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Karn Satyarthi ने की। जल संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन का आधार है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने, जल के दुरुपयोग को रोकने और जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को मजबूत करने की अपील की। जलसहियाओं और मुखियाओं का सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जलसहियाओं और मुखियाओं को सम्मानित…

Read More

जमशेदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने अपने “पॉजिटिव हेल्थ” पहल के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया। इसमें 100 से अधिक लोगों ने रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, लंबाई एवं वजन की जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाया। यह इस रोटरी वर्ष में क्लब द्वारा आयोजित चौथा स्वास्थ्य शिविर था, जो समाज सेवा के प्रति क्लब की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर डॉ. अनुप गुप्ता, डॉली गुप्ता, कैलाश सिंघानिया, प्रीतपाल सिंह, प्रेमा गुप्ता, डॉ. एस. एस. रज्जी, पी.…

Read More

धनबाद। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने कहा है कि नदियों पर किया गया अतिक्रमण विनाश को आमंत्रित कर रहा है। केवल रिवर बेसिन नहीं बल्कि रिवर बेड में भी अतिक्रमण हुआ है। रांची और जमशेदपुर में स्वर्णरेखा के बेड के अंदर लोगों ने घर बना लिया है। बाढ़ आने से उनके घर का नुकसान होता है। अतिक्रमित ज़मीन को मुक्त करने से नदियां अविरल बहेंगी। वह जल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन आईआईटी (आईएसएम) धनबाद,…

Read More

जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर तीन दिवसीय धार्मिक कथा ‘नानी बाई रो मायरो’ का आयोजन 31 मार्च से 2 अप्रैल (मंगलवार से गुरुवार) तक कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था से जुड़े 101 सहयोगी परिवारों द्वारा किया जा रहा है। कथा का प्रवचन विश्वविख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता पूज्या सुश्री जया किशोरी जी अपनी सुमधुर वाणी से दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक करेंगी। कथा साकची स्थित चंदूलाल अशोक कुमार भालोटिया सभागर, बोधि मंदिर मैदान (राजेन्द्र विद्यालय के बगल में) आयोजित होगी। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। तैयारियों के क्रम…

Read More

विलासपूर. Chhattisgarh Rail Vikas Nigam द्वारा ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर के अंतर्गत गेवरारोड से पेंड्रा रोड तक लगभग 135 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में रेल संपर्क को मजबूत करने के साथ यात्री और माल परिवहन को नई गति देगी। नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न इस परियोजना के तहत Pendra Road स्टेशन से नई लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान लगभग 6 घंटे का ब्लॉक लिया गया, जिसमें सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य निर्धारित समय में…

Read More

जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा आयोजित अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा इस वर्ष अलौकिक और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां भारती की तस्वीर तथा महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल…

Read More

बिलासपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा हेतु विभिन्न अभियानों के माध्यम से लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जो रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उपरोक्त अभियानों के अंतर्गत कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियां इस प्रकार है:- अवैध टिकट दलाली के विरुद्ध “ऑपरेशन उपलब्ध” रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 में तीनों मंडलों द्वारा कुल 331 अवैध टिकट दलालों को…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के मकसद से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) को भेजा है। राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है और इस संबंध में विभिन्न विषयों में सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘‘जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल…

Read More