New Delhi. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे माल, खासकर प्लास्टिक की कीमतें बढ़ रही हैं। साथ ही एलपीजी गैस की आपूर्ति भी कम हो गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ रहा है। कंपनियों का कहना है कि प्लास्टिक महंगा होने से वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे बड़े घरेलू उपकरणों की कीमतें 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। आमतौर पर मार्च महीने में गर्मी बढ़ने लगती है और ठंडक प्रदान करने वाले उत्पादों की मांग तेज हो जाती है, लेकिन इस बार मौसम के बदले रुख से कंपनियां असमंजस में हैं। हालांकि, उन्हें उम्मीद है…
Author: News Desk
New Delhi. सरकार सोमवार को महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के लिए नीलामी का सातवां चरण शुरू करेगी, जिसके तहत कई राज्यों में फैले 19 ब्लॉक को बिक्री के लिए रखा जाएगा। यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वैश्विक आपूर्ति शृंखला में व्यवधानों के बीच सरकार का लक्ष्य स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत प्रौद्योगिकियों, उर्वरकों और रणनीतिक क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। अब तक, सरकार नीलामी के छह दौर आयोजित कर चुकी है, जिसमें 46 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉक की बिक्री की जा चुकी है। देश की आर्थिक वृद्धि और खनिज सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण खनिज बेहद जरूरी…
Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में हुई इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा के रूप में हुई है। रविवार को थाना प्रभारी फैज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्यूब कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डीएस-49 में रहने वाले अभय कुमार 7 मार्च को अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। 19 मार्च को जब वे वापस लौटे तो…
Ranchi. झारखंड में पिछले लंबे समय से रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों को भरने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आगामी 25 मार्च को चयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय (कांके रोड) में शाम पांच बजे आयोजित होगी। इस उच्चस्तरीय बैठक में चयन समिति के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ मुख्यमंत्री द्वारा नामित मंत्री हफीजुल हसन भी हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था। इससे…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल फोन पर बनाए गए वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया पर अपलोड करने के चलन पर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि ऐसी गतिविधियां निष्पक्ष सुनवाई के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। यह टिप्पणी प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने शुक्रवार को की। पीठ एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि पुलिस आरोपियों के वीडियो तथा तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती है और लोगों को पूर्वाग्रह बनाने को प्रेरित करती है। जनहित याचिका में कहा गया…
New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 30.96 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे आया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.6 अंक या 0.15 प्रतिशत टूट गया। जहां एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी)…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवाटोली में हुए इस हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन गंझू (22), मन्नू भुइयां (20) और गुलाब भुइयां (22) के रूप में हुई है।…
Jamshedpur. अब 45 नहीं, 25 दिन में LPG सिलेंडर रिफिल होगा। INDANE की कदमा, जुगसलाई और टेल्को की एजेंसियों को फिर से शहरी श्रेणी में डाल दिया गया है। यह जानकारी इंडियन ऑयल के वरीय क्षेत्रीय प्रबंधक शकील अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में उस तकनीकी त्रुटि को दूर कर लिया गया है, जिसकी वजह से समस्या हुई थी। तीनों गैस एजेंसियां, शहरी होते हुए भी विभागीय पोर्टल में ग्रामीण श्रेणी में परिविर्तत हो गई थीं। गैस की किल्लत के समय ऐसा होने के कारण तीनों…
Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज के आवासीय परिसर में एक शिक्षक भीम राम का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय भीम राम के रूप में हुई है, जो कॉलेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे और परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में अकेले रहते थे। पुलिस के अनुसार, भीम राम मूल रूप से बिहार के आरा जिले के बबुरा गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था, जिसके बाद से वे मानसिक अवसाद में रह रहे थे। शुक्रवार से ही शिक्षक को आसपास के लोगों ने नहीं देखा था। शनिवार…
Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना से सहायता मांगेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जमशेदपुर एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया कि रांची स्थित बम पहचान एवं निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने बृहस्पतिवार को बहरागोड़ा में घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उपकरण अब भी ठीक हालत में है और भारी है। उन्होंने कहा, बीडीडीएस टीम को आईईडी और छोटे विस्फोटकों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि, उन्होंने आकलन किया कि पुराना बम अब भी ठीक अवस्था में…
